पटना स्थित मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। आज कैबिनेट की बैठक में कुल 11 एजेंडों पर मंत्रिपरिषद ने मुहर लगाई है।
बिहार के नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक आज होने जा रही है. यह बैठक 11:30 बजे दिन में सचिवालय सभागार में आयोजित होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ ही कैबिनेट के सभी मंत्री और विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे .इस बैठक में भी पद सृजन को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव आएंगे जिस पर मुहर लगने की संभावना है इसके साथ ही कई अन्य विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी.
बताते चलें कि नीतीश कैबिनेट की पिछली बैठक में चिर प्रतीक्षित शिक्षा विभाग की नई नियमावली को मंजूरी दी गई थी जिसके बाद बिहार में शिक्षक नियुक्ति के साथ ही तबादला की प्रक्रिया बदल गई है हालांकि सरकार के इस नियमावली का नियोजित शिक्षक एवं अभ्यर्थी संघ लगातार विरोध कर रहे हैं पर नीतीश कुमार ने नई नियमावली को बेहतर बताते हुए सभी शिक्षकों से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग की अपील की है.शिक्षा मंत्री ने भी कहा कि सरकारी स्कूल में बेहतर शिक्षा के लिए नई नियमावली के तहत नियुक्ति का फैसला लिया गया है.







