ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के सरकारी स्कूलों में लागू होगी ‘हाफ-डे’ व्यवस्था, अगले सप्ताह लग सकती है मुहर

UB India News by UB India News
August 3, 2026
in पटना, बिहार, शिक्षा
0
बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य के सरकारी विद्यालयों में शनिवार को हाफ-डे लागू करने निर्णय पर अगले सप्ताह मुहर लग सकती है।

हाल ही में यह घोषणा की गई थी कि काफी पहले शनिवार को विद्यालयों में हाफ-डे की व्यवस्था को फिर से लागू किया जाएगा।

शनिवार को सरकारी विद्यालयों में हाफ-डे और बैगलेस-डे राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 का हिस्सा है। कुछ वर्ष पहले बिहार में इसे बंद कर दिया गया था।

नई शिक्षा नीति, 2020 के तहत प्राविधान

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अंतर्गत शनिवार को स्कूलों में हाफ-डे या नो बैग-डे का उद्देश्य यह है कि बच्चों पर किताबी पढ़ाई से उत्पन्न मानसिक दबाव को कम किया जाए तथा उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ाया जाए।

इसी तरह कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों के लिए वर्ष में कम से कम 10 दिवस को नो बैग-डे के रूप में रखने का प्राविधान किया गया है। इसके तहत टिफिन के बाद खेल कूद, चित्रकला, संगीत व हस्तशिल्प की ओर विद्यार्थियों को मोड़ा जाएगा।

शिक्षा विभाग के स्तर पर जारी होगी अधिसूचना

शनिवार को विद्यालयों में हाफ-डे के क्रियान्वयन पर एक-दो दिनों के भीतर उच्च स्तर पर बैठक होनी है। इसके बाद शिक्षा विभाग के स्तर पर इस आशय की अधिसूचना जारी की जाएगी। यह सभी श्रेणी के विद्यालयों के लिए होगी।

पड़ोसी राज्यों में लागू है शनिवार को हाफ-डे

पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में शनिवार को केवल दो से ढाई घंटे ही पढ़ाई होती है। झारखंड के सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शनिवार को हाफ-डे तक ही पढ़ाई की व्यवस्था है। पश्चिम बंगाल में भी यह व्यवस्था लागू है।

अभी शनिवार को बैगलेस-डे की व्यवस्था

राज्य के विद्यालयों में अभी शनिवार को बैगलेस-डे (नो बैग-डे) की व्यवस्था लागू है। बच्चे इस दिन बैग लेकर स्कूल नहीं जाते हैं। उन्हें गतिविधि आधारित कार्यक्रमों से जोड़ा जाता है। इनमें खेल-कूद, चित्रकला, संगीत व क्विज आदि का आयोजन शामिल है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

Next Post
भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम', EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend