ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

फिर प्रयागराज लाए आएंगे माफिया ब्रदर्स , साबरमती जेल पहुंची यूपी पुलिस

UB India News by UB India News
April 12, 2023
in अपराध, खास खबर
0
फिर प्रयागराज लाए आएंगे माफिया ब्रदर्स , साबरमती जेल पहुंची यूपी पुलिस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने के नामजद अभियुक्त माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज की अदालत में पेश करने के लिए पुलिस टीम अहमदाबाद की साबरमती जेल पहुंच गई है। मंगलवार सुबह साबरमती जेल पहुंची पुलिस टीम अतीक अहमद को लेकर दिन में प्रयागराज के लिए रवाना होने वाली है। पिछले दिनों पुलिस टीम ने अदालत से जारी बी वारंट को जेल में तामील कराया था।

24 फरवरी को उमेश पाल और दो सरकारी गनर की हत्या के मामले में अतीक अहमद और उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन के अलावा भाई अशरफ को नामजद कराया गया था। इस हत्याकांड में अतीक के बेटे असद समेत पांच अन्य शूटर फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित है।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

उमेश पाल के अपहरण के मुकदमे में 28 मार्च को अतीक अहमद को प्रयागराज की एमपी एमएलए कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के बाद अतीक अहमद को वापस साबरमती जेल में पहुंचा दिया गया था।

इसके बाद धूमनगंज थाने की पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में अदालत से अतीक अहमद और अशरफ का बी वारंट हासिल किया था जिसे जेल में तामील कराया गया। अब इन दोनों को बरेली और साबरमती जेल से लाया जाएगा। आज पुलिस टीम साबरमती जेल से अतीक को लेकर प्रयागराज रवाना होगी।

साबरमती जेल से लाकर अतीक और अशरफ को कोर्ट में पेशकर पुलिस उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड पर ले सकती है। साबरमती जेल पहुंची प्रयागराज पुलिस की टीम में 35 पुलिसकर्मी शामिल हैं। 1 से 2 घंटे में प्रयागराज पुलिस अतीक को लेकर रवाना हो सकती है।

उमेश पाल मर्डर की साजिश का त्रिकोण!

उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन अतीक अहमद के घर में न जाने कितने राज दफन हैं। न जाने कितने ही अपराधों की साजिश घर के डाइनिंग टेबल पर रची गई। हैरानी की बात ये है कि हर रोज एक नई कहानी सामने आ रही है। हर रोज एक नया रहस्य खुलता जा रहा है। पता चल रहा है कि उत्तर प्रदेश में जितने बड़े बदमाश रहे, उन सभी ने अतीक के लिए काम किए। बड़े-बड़े शार्प शूटर इस माफिया के गैंग का हिस्सा हैं। खुद भाई और बेटे अतीक के हर काले कारनामे में साथ रहते हैं। यहां तक कि इस परिवार की महिलाएं भी गैंग ऑफ क्रिमिनल्स का हिस्सा हैं।

अतीक की बहन भी गैंग का हिस्सा

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अंडरग्राउंड हो चुकी हैं। पहले पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम रखा था, लेकिन अब उसे 35 हजार की इनामी बदमाश घोषित कर दिया है। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि अतीक अहमद लेडी ब्रिगेड में सिर्फ पत्नी शाइस्ता ही नहीं, एक और नाम शामिल है। और वो है- आएशा नूरी। अतीक अहमद की बहन शाइस्ता नूरी के तार भी उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ते नजर आ रहे हैं।

तीन हिस्सों में बंटा था उमेश पाल हत्याकांड

जहां शाइस्ता परवीन ने अपने देवर के कहने पर हत्या से पहले प्लानिंग का जिम्मा उठाया था, वहीं आएशा नूरी की जिम्मेदारी हत्या के बाद की थी। अब समझ लीजिए इस परिवार ने कैसे उमेश पाल हत्याकांड को स्टेप बाई स्टेप प्लानिंग के साथ अंजाम दिया। अतीक अहमद जेल में था। और वहीं से रिमोट कंट्रोल के जरिए साजिशों को अंजाम दे रहा था। जेल में बैठे-बैठ वो तय कर रहा था कि कैसे पूरा हो उमेश पाल मर्डर का मिशन। हर बात की जानकारी अतीक को दी जाती थी और अतीक ही के कहने पर हुए थे हर काम।

शाइस्ता ने लिया था हत्या से पहले का जिम्मा

उमेश पाल हत्याकांड की दूसरी बड़ी कड़ी थी पत्नी शाइस्ता। शाइस्ता ने ही इस हत्याकांड की प्लानिंग रची थी। कैसे हत्या को अंजाम दिया जाएगा ये डॉन की पत्नी ने ही तय किया था। शाइस्ता ने डॉन के गुर्गों से मुलाकात की। उनके साथ मिलकर पूरी प्लानिंग की। इसके बाद ही अतीक और शाइस्ता के बेटे असद और दूसरे शार्प शूटर्स ने उमेश पाल को गोलियों से भून डाला।

बहन ने उमेश पाल के हत्यारों को करवाया फरार!

हत्या की प्लानिंग बीवी ने की और उसे अंजाम तक बेटे ने पहुंचाया। लेकिन सवाल ये था कि अब आगे का काम कौन देखेगा। उमेश पाल की हत्या के बाद जिम्मेदारी अतीक ने अपनी बहन आएशा नूरी को दी। हत्या के बाद हत्यारों को फरार करने में आएशा की भूमिका काफी अहम रही। खबरें आ रही है कि अतीक के कहने पर आएशा ने उमेश की हत्या के बाद मजार में चादर चढ़ाई। यहीं से उसने शूटर्स को भगाने में मदद की।

अतीक का शार्प शूटर आया था आएशा के घर

इसके अलावा अतीक का शूटर गुड्डू मुस्लिम 5 मार्च को आएशा के घर मेरठ भी आया। आएशा और उसके पति अखलाक ने गुड्डू से मुलाकात की। इसके बाद अगले दिन आएशा ने अपनी बेटी उनजिला और अपनी छोटी भाभी यानी अशरफ की पत्नी जैनब के साथ मिलकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर डाली। इसमें उसने अपने दोनों भाइयों की जान को खतरा बताया। ये सारा अतीक की प्लानिंग का हिस्सा था।

भाभी शाइस्ता की तरह ननद भी हुई है फरार

खबरें सामने आने के बाद आएशा के पति अखलाक को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन आएशा फरार है। शाइस्ता की तरह ही आएशा का भी पुलिस को कोई पता नहीं है। अब इस परिवार के तीन लोग भगोड़े अपराधियों में शामिल हो चुके हैं। अतीक का बेटा, बीवी और अब बहन भी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
नीतीश कुमार पर किसी को संदेह क्यों होता है ?

सीएम नीतीश फिर आज से शुरू करने जा रहे मुहिम! दिल्ली दौरा अहम

मरुभूमि में सियासी उबाल

मरुभूमि में सियासी उबाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend