ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भाकपा की रैली दो नवम्बर को पटना में होगी

UB India News by UB India News
April 9, 2023
in कम्युनिस्ट, पटना
0
भाकपा की रैली दो नवम्बर को पटना में होगी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बिहार राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक शनिवार को जनशक्ति भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में दो नवम्बर २०२३ को पटना में भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली करने का फैसला लिया गया। रैली की तैयारी को लेकर लगातार जन संघर्ष चलाये जाएंगे। भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने बैठक के फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी केंद्र की जनविरोधी नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जयंती १४ अप्रैल से १५ मई तक गांव–गांव पदयात्रा करेगी। आठ और नौ जून को जिला मुख्यालय पर जन सत्याग्रह और जेल भरो अभियान आयोजित करेगी।

भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी की सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हुई। इस सरकार को २०२४ में केंद्र से हटाने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अभियान की शुरुआत कर दी है। पूरे राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा सरकार की नीतियों का भंडाफोड किया जाएगा। आठ और नौ जून को जिला मुख्यालय पर जन सत्याग्रह एवं जेल भरो कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सत्याग्रह की तैयारी को लेकर १६ मई से ०७ जून तक जिला स्तर पर प्रचार जत्था निकाले जाएत्गे। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा पूछ–ताछ के बहाने चुन–चुन कर विपक्षी नेताओं को जेल भेजा जा रहा है। सारे नियम–कायदे ताक पर रखकर ये एजेसियां भाजपा की राजनीतिक एजेंसी बनकर काम कर रही हैं। गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ केन्द्र का भेदभाव जारी है।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बैठक में राज्य में साम्प्रदायिक तनाव पैदा किये जाने के खिलाफ प्रस्ताव पारित किये गये। प्रस्ताव में कहा गया है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहारशरीफ‚ सासाराम और अन्य जगहों के प्रभावित इलाकों के आम लोगों से अफवाहों में नहीं पडने और शांति–सौहार्द स्थापित करने की अपील करती है तथा राज्य सरकार से घटना की उच्चस्तरीय जाँच कर दोषी व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करती है। बैठक की अध्यक्षता मिथिलेश कुमार झा‚ कॉमरेड मसऊद मंजर और डॉ. शम्भू शरण सिंह की अध्यक्ष मंड़ली ने की। बैठक को राजेन्द्र प्रसाद सिंह‚ जब्बार आलम‚ अवधेश कुमार राय‚ विजय नारायण मिश्र‚ अजय कुमार सिंह‚ प्रमोद प्रभाकर आदि ने संबोधित किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
गांधी हमारे नायक पर देश उनके रास्ते पर नहीं चलाः हरिवंश

गांधी हमारे नायक पर देश उनके रास्ते पर नहीं चलाः हरिवंश

वंशवादी ताकतों पर चोट…….

वंशवादी ताकतों पर चोट.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend