ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सासाराम में बिगड़े हालात के चलते गृह मंत्री अमित शाह का सासाराम का कार्यक्रम रद्द

UB India News by UB India News
April 2, 2023
in भाजपा, रोहतास
0
सासाराम में बिगड़े हालात के चलते गृह मंत्री अमित शाह का सासाराम का कार्यक्रम रद्द
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गृह मंत्री अमित शाह का सासाराम का कार्यक्रम रद्द हो गया है.स्थानीय घटना के चलते प्रशासन ने धारा 11 लगा रखा है.जिसके चलते स्थानीय प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी है. अमित शाह अब केवल नवादा के कार्यक्रम में शामिल होंगे.

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए रोहतास स्थित सासाराम जाना था. वहीं रविवार को दोपहर 2बजे  नवादा स्थित हिसुआ में उनकी रैली थी. इसके अलावा  पटना स्थित दिघा में SSB के विभिन्न उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना है. माना जा रहा है कि गृह मंत्री शनिवार देर रात पटना पहुंचेंगे. यहां से वह नवादा के लिए रवाना होंगे.

RELATED POSTS

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

बीजेपी ने राजद और जनसुराज के बिच ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप ……………

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द कर दिया गया है। सम्राट अशोक की जयंती को लेकर आयोजकों ने सासाराम में दिग्गज बीजेपी नेता की रैली रखी थी। जिसमें अमित शाह रविवार को शामिल होने के लिए पहुंचने वाले थे। अब पार्टी सूत्रों ने कंफर्म किया है कि अमित शाह का सासाराम दौरा कैंसिल कर दिया गया है। जिस तरह से सासाराम और नालंदा में रामनवमी पर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प हुई। उसके बाद से दोनों जिलों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार फ्लैग मार्च कर रही है। यही नहीं इलाके में धारा-144 भी लगाई गई है। ऐसे में पार्टी ने अमित शाह के सासाराम दौरे को रद्द कर दिया है।

अमित शाह नहीं जाएंगे सासाराम

अमित शाह रविवार को बीजेपी की ओर से आयोजित सम्राट अशोक की जयंती के मौके पर सासाराम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले थे। 2 अप्रैल को सासाराम के रेलवे मैदान में ये समारोह होना था, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दी है।

इसलिए कैंसिल हुआ शाह का प्रोग्राम

सम्राट चौधरी ने कहा कि जिले में बिगड़े हालात को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने इंटरनेट सेवा 2 दिन के लिए बंद कर पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दिया। इसका मतलब यह हुआ कि चार व्यक्ति से ज्यादा लोगों का जमावड़ा धारा 144 लगे रहने तक नहीं हो सकता। ऐसे में अमित शाह का सासाराम का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार की शाम पटना पहुंच रहे हैं। दो दिन के इस दौरे में अमित शाह पहले पटना में बीजेपी पदाधिकारियों के साथ शाम में मीटिंग करेंगे। उसके अगले दिन नवादा में सभा करेंगे।

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक आ रहा है। अमित शाह का बिहार दौरा जल्दी-जल्दी हो रहा है। पिछले 6 महीने में वह चार बार बिहार आ चुके हैं।

अमित शाह इस बार कुशवाहा समाज को साधेंगे। पिछली बार 25 फरवरी को सहजानंद सरस्वती की जयंती पर पटना आये थे।

उससे ठीक 35वें दिन यानी 1 अप्रैल को पहले पटना फिर नवादा पहुंच रहे हैं। हालांकि यह सभी दौरे लोकसभा प्रवास के दौरान किए जा रहे हैं।

सम्राट अशोक की जयंती पर अमित शाह नवादा में रैली करेंगे। सम्राट अशोक के बारे में कहा जाता है कि वह कुशवाहा समाज से आते थे। इसलिए कुशवाहा समाज को साधने से पहले बीजेपी ने इसी समाज से सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बना कर बड़ा दांव खेला है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

बीजेपी ने राजद और जनसुराज के बिच  ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप ……………

बीजेपी ने राजद और जनसुराज के बिच ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने आज पटना में भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जंतर-मंतर पर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

Next Post
यह जो घटना घटी है यह कोई नैचुरल चीज़ नहीं है ज़रूर कोई इधर उधर किया है …….

यह जो घटना घटी है यह कोई नैचुरल चीज़ नहीं है ज़रूर कोई इधर उधर किया है .......

कर्नाटक का ओपिनियन पोल बीजेपी के लिए खतरे की घंटी क्यों?

कर्नाटक का ओपिनियन पोल बीजेपी के लिए खतरे की घंटी क्यों?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend