ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यह जो घटना घटी है यह कोई नैचुरल चीज़ नहीं है ज़रूर कोई इधर उधर किया है …….

UB India News by UB India News
April 2, 2023
in अपराध, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
यह जो घटना घटी है यह कोई नैचुरल चीज़ नहीं है ज़रूर कोई इधर उधर किया है …….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सासाराम और नालंदा की घटना के बाद बिहार के CM नीतीश का बयान आया है। उन्होंने कहा कि सरकार अलर्ट मोड में है। इसपर अधिकारी नजर बनाए हुए है। साथ ही गड़बड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि ‘ये लॉ एंड ऑर्डर नहीं आपस का मामला है’ गड़बड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा’।

यह कोई नैचुरल चीज नहीं है- नीतीश कुमार 

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

नीतीश कुमार ने कहा कि सब दिन अच्छे ढंग से चल रहा था. सालों से सब ठीक चल रहा था, थोड़ा बहुत इधर-उधर होता था तो उस पर एक्शन भी तुरंत करते थे.जैसे ही मुझे इस घटना के बारे में जानकारी हुई तो बहुत तकलीफ हुआ. इस घटना में जो भी गड़बड़ किया है पता करके उस पर कार्रवाई की जाएगी. यह कोई नैचुरल चीज नहीं है, कोई जरूर इधर उधर किया है.

अमित शाह के बिहार दौरे पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे नहीं मालूम है कि वह यहां क्यों आ रहे हैं। आ काहे रहे हैं ये तो वो जानें। अगर नहीं आ रहे हैं तो वो जानें। लेकिन राज्य सरकार की तरफ से हर तरह का इंतजाम रहता है। बिहार शरीफ और सासाराम हिंसा पर सीएम नीतीश ने कहा- ‘यह जो घटना घटी है बहुत दुख की बात है। जरूर कोई ना कोई घचपच किया है। हम लोगों ने तो पूरी तरह से कह दिया है कि अंदर से पता कीजिए। कौन क्या कर रहा है।’ बिहार में लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने के सवाल पर सीएम ने आगे कहा कि आप जरा सोचिए कहां लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ा है। ये जो मामला है वह बदमाशी का है। आपस का झगड़ा करना, ये साधारण बात नहीं है। यह तो गड़बड़ किया है। इसको सब तरफ से देखा जा रहा है। आप लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि यहां लॉ एंड ऑर्डर पर यहां सबकुछ अच्छी तरह से किया जाता है।

जिम जाने वालों के लिए असली खजाना है कपिवा का यह उत्पाद, एक साथ बढ़ाएगा बॉडी स्ट्रेंथ और स्टैमिना |
सीएम नीतीश ने आगे मुस्कुराते हुए पत्रकारों से कहा कि आप लोग बढ़िया चीज लिखिएगा तब ना। क्या करिएगा, आजकल ऐसा हो ही गया है कि बढ़िया चीज नहीं उल्टा पुल्टा चीज ही छपता है। ये तो हम लोगों के आपस की बातचीत है। आपलोग कितना भी बढ़िया लिखिएगा तो थोड़े ना चलेगा। सीएम नीतीश ने जोर देकर कहा कि आश्वस्त करते हैं कि सरकार हर चीज के लिए पूरी तरह अलर्ट है। सारे अधिकारियों को लगाया गया है कि आप लोग पूरी तरह से मामले को देखें।

इससे पहले बिहार पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि सासाराम और बिहार शरीफ में हालात पूरी तरह कंट्रोल में है। बिहार पुलिस की ओर से ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया है- ‘नालंदा के बिहारशरीफ और रोहतास के सासाराम में स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में है। नालंदा और रोहतास में दो-दो प्राथमिकी दर्ज कर असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए क्रमशः 27 एवं 18 लोगों की गिरफ़्तारी की गयी है।’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
कर्नाटक का ओपिनियन पोल बीजेपी के लिए खतरे की घंटी क्यों?

कर्नाटक का ओपिनियन पोल बीजेपी के लिए खतरे की घंटी क्यों?

शेयर बाजार निवेशकों के बीते 12 महीने में 5.86 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार निवेशकों के बीते 12 महीने में 5.86 लाख करोड़ डूबे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend