ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘बीजेपी योग्यता पहचानती है’……….

UB India News by UB India News
March 27, 2023
in खास खबर, संपादकीय
0
‘बीजेपी योग्यता पहचानती है’……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी के कई बड़े नेता पार्टी के असल कैडर नहीं रहे। जिन दलों के साथ वे रहे, वहां उनको अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का मौका ही नहीं मिला। बीजेपी के साथ आते ही उन्हें अपना कमाल दिखाने का अवसर मिला और वे अभी पार्टी में फिलवक्त लीडिंग रोल में हैं। असम के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा 20 साल तक कांग्रेस में रहे, लेकिन पार्टी ने उनकी प्रतिभा नहीं पहचानी। बीजेपी के साथ वे 2016 में आए तो पहले ही प्रयास में उन्होंने असम की धरती पर कमल खिला दिया। अभी वे असम के सीएम और नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस के कॉर्डिनेटर हैं।

‘बीजेपी योग्यता पहचानती है’
कांग्रेस में रहते हुए बिस्वा शर्मा इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी उन्हें कभी नहीं मिली। इस मामले में बीजेपी की परख की दाद देनी होगी कि दूसरे दल से आये किसी नेता पर उसने भरोसा किया। इसका सुखद परिणाम भी सामने आया। बिस्वा शर्मा ने न सिर्फ असम, बल्कि सात बहनों (Seven Sisters) के रूप में मशहूर नार्थ ईस्ट के राज्यों में भाजपा के विस्तार की जमीन भी तैयार कर दी। त्रिपुरा, मेघालय, असम जैसे राज्यों में बीजेपी या बीजेपी गठबंधन की सरकार बनने की उपलब्धि हेमंत बिस्वा शर्मा के खाते में ही दर्ज है। त्रिपुरा और नगालैंड में हाल ही बीजेपी गठबंधन बड़ी कामयाबी के साथ सत्ता में आया है। मेघालय में भी एनपीपी के साथ बीजेपी की सरकार है। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के चहेतों में बिस्वा शर्मा आज की तारीख में शुमार हैं।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

शुभेंदु ने बीजेपी को 77 सीटों पर पहुंचाया
पश्चिम बंगाल की बात करें तो 2021 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के कुछ ही दिन पहले ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में भगदड़ मची। ममता बनर्जी के बेहद करीबी शुभेंदु अधिकारी ने उनका साथ छोड़ दिया। वे बीजेपी के साथ आये। बीजेपी ने उस वक्त उन्हें चुनावी रणनीति की कमान सौंप दी। इसका सुफल यह हुआ कि भले ही बंगाल में बीजेपी को सत्ता नहीं मिली, लेकिन उससे पहले के चुनाव में सिर्फ 2 सीटों पर सिमटी बीजेपी विधायकों की संख्या को शुभेंदु ने 77 तक पहुंचा दिया। अभी शुभेंदु अधिकारी बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।

बिहार में प्रमुख ओहदों पर दूसरे दलों के नेता
बिहार की बात करें तो बीजेपी के शीर्ष पदों पर अभी दूसरे दलों से आये नेता ही कबिज हैं। आरजेडी और लालू प्रसाद यादव से भाजपा भले नफरत करती हो, लेकिन आरजेडी से ही अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले सम्राट चौधरी को बीजेपी ने बिहार की कमान सौंप दी है। इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे संजय जयसवाल वर्ष 2005 में हुए विधानसभा का चुनाव आरजेडी उम्मीदवार के रूप में लड़े थे और चौथे नंबर पर अए थे। बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष सम्राट चौधरी की सियासी बुनियाद भी आरजेडी में ही पड़ी थी। संजय जयसवाल के बीजेपी के साथ आते ही उनके मार्गदर्शन मे 2020 के विधानसभा के चुनाव हुए और बीजेपी ने बिहार की सबसे बड़ी पार्टी होने का रुतबा भी उन्हीं के कार्यकाल में हासिल किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
विपक्ष का ब्लैक प्रोटेस्ट , केंद्र का पलटवार देश में बोलने की स्‍वतंत्रता है, गाली देने की नहीं…

विपक्ष का ब्लैक प्रोटेस्ट , केंद्र का पलटवार देश में बोलने की स्‍वतंत्रता है, गाली देने की नहीं...

ड्रोन घोटाले अब होने ही चाहिए……

ड्रोन घोटाले अब होने ही चाहिए......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend