ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विपक्ष वालों ने भी हद ही नहीं कर रखी है….

UB India News by UB India News
March 18, 2023
in Lokshbha2024, हास्य - व्यंग
0
हंगामे के बाद संसद सोमवार तक स्थगित ,राहुल-सोनिया की मौजूदगी में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन

RELATED POSTS

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों से माफी मांगने का दिया आदेश …………..

चुनावी जंग आस्था से बदजुबानी तक पहुंची, हर कोई दूसरे को नीचा बताने में जुटा…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विपक्ष वालों ने भी हद ही नहीं कर रखी है। आखिर‚ मोदी जी की सेना उनसे एक छोटी सी माफी मांगने की मांग ही तो कर रही है। किसी का सिर तो नहीं मांग रहे हैं। किसी का देश निकाला भी नहीं मांग रहे हैं। और तो संसद निकाला भी नहीं मांग रहे हैं। सिर्फ एक छोटी सी माफी मांग रहे हैं; विपक्ष वाले उसके लिए भी तैयार नहीं हैं। याद रहे‚ पांडवों ने पांच गांव ही तो मांगे थे‚ पर कौरवों को वो देना भी मंजूर नहीं हुआ। और महाभारत हुआ। पर विपक्ष वाले तो एक माफी भी मांगने को तैयार नहीं हैं; अब संसद–वंसद का क्या काम‚ बस महाभारत होगा!और विपक्ष वाले यह कहकर क्या साबित करना चाहते हैं कि मोदी जी ने भी विदेशी धरती पर‚ देश की हालत को लेकर काफी भला–बुरा कहा था। सिर्फ विरोधियों को ही बुरा–भला नहीं कहा था‚ पहले जो भी था‚ सब को बुरा–भला कहा था। तो क्याॽ एक सौ चालीस करोड़ भारतीयों के चुने हुए पीएम को क्या‚ अपने से पहले वाले के राज की आलोचना करने का भी अधिकार नहीं हैॽ पीएम को भी! हिन्दुस्तान में डेमोक्रेसी ही है या कुछ औरॽ अगर पीएम को डेमोक्रेसी में भी पहले वालों की बुराई करने का अधिकार नहीं होगा‚ तो क्या मुगल राज में होगा! लेकिन‚ पीएम–पीएम होता है; उसकी बराबरी किसी ऐरे–गैरे से कैसे की जा सकती हैॽ यह तो भारतीय जनतंत्र का ही अपमान है। वैसे भी मोदी जी ने शर्म वगैरह आने की जो भी बात कही थी‚ वह गुजरे जमाने के लिए कही थी। जो गुजर गया उसकी बुराई और जो चल रहा है उसकी बुराई‚ बराबर कैसे हो जाएगीॽ यह अगर तख्तापलट की कोशिश नहीं है तो और क्या हैॽ और कम से कम अडाणी जी के मामले जांच के लिए‚ जेपीसी की मांग से इस सब का कनैक्शन जोड़ने की कोशिश कोई नहीं करे। अडाणी जी के मामले का संसद से क्या लेना–देनाॽ वह अपना काम कर रहे हैं। कुछ भी उँच–नीच हुई तो सरकारी एजेंसियां हैं‚ वे अपना काम करेंगी। संसद चले तो और नहीं चले तो। संसद रुकी हुई है‚ तो सिर्फ और सिर्फ एक माफी के लिए। विपक्ष वालो‚ माफी मांगो और संसद चलवा लो। डेमोक्रेसी के लिए एक माफी की मांग क्या बहुत ज्यादा है!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में स्पेशन इंटेंसिव रिवीजन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों से माफी मांगने का दिया आदेश …………..

by UB India News
August 27, 2025
0

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सोशल...

पटना के चौक-चौराहों पर लगे पोस्टर – बिहार में गुंडा राज, कारोबारियों पर कहर

चुनावी जंग आस्था से बदजुबानी तक पहुंची, हर कोई दूसरे को नीचा बताने में जुटा…

by UB India News
July 16, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियां अब रियल टाइम अटैक कर रही हैं। कार्टून के जरिए सोशल मीडिया पर हमले...

आप को धमकी की भाषा शोभा नहीं देती………….

आप को धमकी की भाषा शोभा नहीं देती………….

by UB India News
July 21, 2024
0

एक बहस में एक प्रवक्ता एंकर से शिकायत करता है कि वह उसे बोलने से रोक रहा है क्योंकि वह...

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

by UB India News
May 1, 2024
0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इंदौर में बड़ा झटका लगने के एक दिन बाद आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल...

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

Next Post
हकीकत को तलाश करना पड़ता है‚ अफवाहें तो घर बैठे आप तक पहुंच जाती

हकीकत को तलाश करना पड़ता है‚ अफवाहें तो घर बैठे आप तक पहुंच जाती

PM मोदी ने किया मोटे अनाज पर वैश्विक ‘श्री अन्न’ सम्मेलन का उद्घाटन, डाक टिकट और सिक्का जारी

PM मोदी ने किया मोटे अनाज पर वैश्विक ‘श्री अन्न’ सम्मेलन का उद्घाटन, डाक टिकट और सिक्का जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend