ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हिंदुस्तान जिंक की दो खदाने देश की पहली ग्रीनको प्रमाणित खदान

रामपुरा आगुचा और जावर ग्रुप ऑफ माइंस को सस्टेनेबल खनन के लिए सीआईआई सिल्वर रेटिंग

UB India News by UB India News
March 16, 2023
in इंदोर, कारोबार
0
हिंदुस्तान जिंक की दो खदाने देश की पहली ग्रीनको प्रमाणित खदान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वेदांता समूह की कंपनी और भारत में जिंक, लेड और सिल्वर के सबसे बड़े और एकमात्र एकीकृत उत्पादक हिंदुस्तान जिंक को सस्टेनेबल खनन कार्यों के लिए सीआईआई द्वारा ग्रीनको सिल्वर रेटिंग से सम्मानित किया गया है। सीआईआई गोदरेज जीबीसी द्वारा रामपुरा अगुचा माइन और जावर ग्रुप ऑफ माइंस को अपशिष्ट और सामग्री प्रबंधन, हरित बुनियादी ढाँचे और पारिस्थिति की, हरित आपूर्ति श्रृंखला, जीएचजी उत्सर्जन में कमी, नवीकरणीय ऊर्जा पहलों में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए सिल्वर रेटिंग प्रदान की गयी है।

यह मान्यता इस बात का परिणाम है कि हिंदुस्तान जिंक उत्कृष्ट परिभाषित लक्ष्यों को पूरा कर रहा है और एक स्थायी मूल्य-वृद्धि की यात्रा पर अग्रसर है। कंपनी ने 2050 तक नेट जीरो एमिशन के विजन को हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। कंपनी कार्बन फुटप्रिंट को कम करने, नवीकरणीय ऊर्जा में परिवर्तन, जलवायु जोखिम को कम करने और संसाधनों के संरक्षण के लिए अत्याधुनिक तकनीकों में लगातार निवेश कर रही है।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

इस अवसर पर, हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने कहा कि, यह हमारी कंपनी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है जो हमारे सतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करने के हमारे प्रयासों को दर्शाती है। पारिस्थितिक रूप से स्थायी संचालन बनाए रखने के महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए हमें मान्यता दी गई है। हम अपने आपूर्तिकर्ताओं को सतत विकास प्राप्त करने के हमारे साझा दीर्घकालिक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी सस्टेनेबल नीति अपनाने और अपने परिचालन में ईएसजी प्रदर्शन में सुधार करने के लिए सदैव प्रोत्साहित करते हैं।

हाल ही में, हिंदुस्तान जिंक ने धातु और खनन क्षेत्र में शीर्ष 5 प्रतिशत ईएसजी स्कोर में स्थान प्राप्त करके 6वीं बार प्रतिष्ठित एसएण्डपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी इयरबुक में स्थान अर्जित किया है। धातु और खनन क्षेत्र के तहत एसएण्डपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट में कंपनी के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप उन्हें विश्व स्तर पर तीसरा और एशिया प्रशांत क्षेत्र में पहला स्थान मिला है। पर्यावरण, सामाजिक और संचालन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को सीएपी 2.0,एसएण्डपी ग्लोबल प्लैट्स अवार्ड्स, सीआईआई नेशनल 5एस एक्सीलेंस अवार्ड, भामाशाह अवार्ड और कई अन्य उपलब्धियां प्राप्त की गई है।

ग्रीनको रेटिंग समग्र रूप से जीवन चक्र दृष्टिकोण का उपयोग करके व्यवसायों की पर्यावरण मित्रता पर उनकी गतिविधियों का मूल्यांकन करता है। ग्रीनको रेटिंग प्रणाली के कार्यान्वयन से कंपनियों को अपने उत्पादों, सेवाओं और प्रक्रियाओं को पारिस्थितिक रूप से अधिक सस्टेनेबल बनाने के लिए नेतृत्व और दिशा मिलती है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

Next Post
नारेबाजी के कारण पिछले चार दिनों से संसद का कामकाज ठप

नारेबाजी के कारण पिछले चार दिनों से संसद का कामकाज ठप

आज 23 फरवरी सन् 2023 का पंचांग

आज 17 मार्च का पंचांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend