ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में CBI-ED की डायरेक्ट एंट्री पर लगे रोक’: महागठबंधन

UB India News by UB India News
March 14, 2023
in पटना, राजद, विधानमंडल
0
बिहार में CBI-ED की डायरेक्ट एंट्री पर लगे रोक’: महागठबंधन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरजेडी सुप्रीमो लालू परिवार (Lalu Yadav) पर ईडी की कार्रवाई को लेकर बिहार में राजनीतिक घमासान छिड़ गया है. इसको लेकर सरकार और विपक्ष दोनों तरफ से जमकर बयानबाजी हो रही है. अब ईडी और सीबीआई (ED-CBI) की एंट्री के मुद्दे को लेकर महागठबंधन और बीजेपी (BJP) के नेता आमने-सामने हो गए हैं. रविवार को महागठबंधन के सभी दल बिहार में ईडी और सीबीआई के डायरेक्ट एंट्री पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं. इसके लिए महागठबंधन के नेता कानून बनाने की मांग कर रहे हैं. वहीं, इस मांग पर बीजेपी के नेता बिहार में ऐसा कोई कानून नहीं बनने देने की बात कह रहे हैं.

सीबीआई और ईडी की बिहार में डायरेक्ट एंट्री पर लगे रोक- आरेजेडी
आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा कि सीबीआई और ईडी की बिहार में डायरेक्ट एंट्री पर सरकार को रोक लगानी चाहिए. सीबीआई और ईडी की बिहार में डायरेक्ट एंट्री के लिए बिहार सरकार से अनुमति लेनी पड़े. इसको लेकर सरकार को कानून बनानी चाहिए. इस कानून के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लाऊंगा. कानून बनने के बाद ही जांच एजेंसियों का दुरुपयोग बंद हो पाएगा. ‘जमीन के बदले नौकरी’ मामले में लालू परिवार के खिलाफ ईडी को कोई सबूत नहीं मिला है. बिहार सरकार को अस्थिर करने की कोशिश बीजेपी कर रही है.

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

राज्य सरकार से लेनी होगी अनुमति- जेडीयू
इस मामले पर जेडीयू के विधायक संजय सिंह ने कहा कि बिहार में सीबीआई और ईडी की डायरेक्ट एंट्री पर रोक लगे. बिहार सरकार को ईडी और सीबीआई की कार्रवाई को लेकर नियम बनानी चाहिए कि कार्रवाई करनी है तो राज्य सरकार से अनुमति लेनी होगी. इससे जांच एजेंसियों का दुरुपयोग केंद्र सरकार नहीं कर पाएगी.

सीपीआई एमएल ने किया समर्थन
बिहार विधानमंडल बजट सत्र के दौरान सीपीआई एमएल के नेता रविवार को सीबीआई-ईडी की डायरेक्ट एंट्री पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे. इस मुद्दे पर सीपीआई एमएल के विधायक सत्यदेव राम और अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि लालू परिवार को जानबूझकर परेशान किया जा रहा. जांच एजेंसियों का दुरुपयोग केंद्र सरकार विरोधियों की आवाज दबाने के लिए कर रही है. बिहार सरकार को नियम बनानी चाहिए कि सीबीआई-ईडी की बिहार में एंट्री के लिए सरकार से अनुमति लेनी हो. जांच एजेंसियों के जरिये बिहार सरकार को गिराने की कोशिश में बीजेपी लगी हुई है. ‘जमीन के बदले नौकरी’ यह कोई मामला नहीं है.

ऐसा कोई कानून बीजेपी नहीं बनने देगी- संजय सरावगी
वहीं, महागठबंधन की इस मांग पर बीजेपी के विधायक संजय सरावगी ने कहा कि बिहार में सीबीआई-ईडी की डायरेक्ट एंट्री होगी. ऐसा कोई कानून बीजेपी नहीं बनने देगी जिससे सीबीआई-ईडी को बिहार में छापेमारी के लिए राज्य सरकार की अनुमति लेनी हो. आरजेडी, जेडीयू और सीपीआई एमएल इसलिए ये मांग कर रही है कि लालू परिवार को बचाया जा सके. जांच एजेंसियां अगर बिहार सरकार को छापेमारी के लिए पहले ही बता देंगी तो आरोपियों-भ्रष्टाचारियों को इसकी जानकारी मिल जाएगी. इसके बाद वो फरार हो जाएंगे. ‘नौकरी के बदले जमीन’ मामले में लालू परिवार के खिलाफ जांच एजेंसियों के पास कई सबूत हैं. तेजस्वी यादव को सीबीआई ने समन जारी किया था लेकिन वो नहीं गए. उनकी गिरफ्तारी हो सकती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
विदेश मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट 2021-22 जारी, चीन की वजह से एलएसी पर भंग हुई शांति

विदेश मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट 2021-22 जारी, चीन की वजह से एलएसी पर भंग हुई शांति

टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ

टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend