ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लंदन में दिए राहुल गांधी के बयान पर संसद में संग्राम ,कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

UB India News by UB India News
March 14, 2023
in सांसद
0
लंदन में दिए राहुल गांधी के बयान पर संसद में संग्राम ,कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद के बजट सत्र की कार्यवाही आज फिर से शुरू हुई। लेकिन शुरू होने के साथ ही लोकसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला। लोकसभा की कार्यवाही दोहपर 2 बजे तक के लिए स्थगित रहने के बाद दोबारा शूरू हुई लेकिन हंगामा ऐसा हुआ कि कुछ ही मिनट बाद सदन की कार्यवाही कल के लिए स्थगित कर दी गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान का मुद्दा आज बीजेपी ने संसद में उठाया और राहुल पर कार्रवाई की मांग की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी लंदन में राहुल के बयान पर करारा वार किया है।

गिरिराज सिंह ने कहा, कोई व्यक्ति जब देश के बाहर प्रधानमंत्री को अपमानित करता है तो वो देश को अपमानित करता है। जो लोकसभा में घंटों तक वक्तव्य दें और विदेश में जाकर कहें कि लोगों को बोलने नहीं दिया जाता, इस पर लोकसभा अध्यक्ष को कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, उन्होंने (राहुल गांधी) विदेशी जमीन पर भारतवासियों और सदन का अपमान किया है। भारत में वाक स्वतंत्रता है और संसद में सभी अपनी बात रखते हैं। उन्हें भारत के ऊपर इस प्रकार की टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।

RELATED POSTS

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

संसद के दोनों सदनों में 35 विधेयक लंबित

बता दें कि संसद के दोनों सदनों में 35 विधेयक लंबित हैं जिनको पास कराया जाना है ऐसे में सत्र के सुचारू रूप से संचालन को लेकर रविवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई और सभी दलों से चर्चा की थी।

वार पलटवार के बीच करीब एक महीने के अवकाश के बाद बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है जो 6 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान अनुदान मांग और केंद्रीय बजट के पारित होने के साथ ही राज्यसभा में 26 विधेयक और लोकसभा में 9 लंबित विधेयकों को रखा जाना है। सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी रणनीति के साथ आज से एक बार फिर सदन में अपने मुद्दों को लेकर आवाज उठाते नजर आने वाले हैं।

विपक्ष की क्या रणनीति?
वहीं, दिल्ली शराब घोटाले में केंद्रीय जांच एजेंसियों के एक्शन, आम आदमी पार्टी के मंत्री को जेल, तेलंगाना सीएम केसीआर की बेटी के कविता से ईडी की पूछताछ, लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू परिवार पर सीबीआई और ईडी की दबीश के बीच आज से संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। आज संसद की कार्यवाही हंगामेदार हो सकती है क्योंकि विपक्ष लगातार केंद्र पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगा रही है। कार्यवाही शुरू होने से ठीक पहले आज सुबह 10 बजे विपक्षी नेताओं की बैठक होने वाली है, तो सुबह 10.30 बजे कांग्रेस सांसदों की मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में बैठक होने वाली है जिसमें सदन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

आज विपक्ष सदन में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने को लेकर रणनीति बनाने वाली है तो एक दिन पहले ही रविवार को कर्नाटक के हुबली की जनसभा में पीएम मोदी ने बीजेपी का स्टैंड क्लियर कर दिया और विदेशी धरती पर भारत के लोकतंत्र पर दिए गए राहुल गांधी के ज्ञान पर सवाल खड़े किए।

‘भारत के लोकतंत्र को कोई हिला नहीं सकता’
लंदन में राहुल गांधी ने भारत में विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया था। कैंब्रिज के भाषण में भारत के संसद का अपमान किया था तो पीएम मोदी ने संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण से ठीक एक दिन पहले बेंगलुरु में राहुल को जवाब देकर ये साफ कर दिया कि आज से शुरू हो रहे संसद की कार्यवाही में सत्ता पक्ष विपक्ष पर हमलावर रहने वाला है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण काम होने हैं. लोकसभा में जहां सुप्रीम कोर्ट...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। लोकसभा में बुधवार को बिल पर बोलते हुए...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

by UB India News
July 29, 2026
0

आज संसद के मॉनसून सत्र का सातवां दिन है. कई दिनों से नीट पेपर लीक मुद्दे पर चल रहे घमासान...

Next Post
आरआआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत भारतीय सिनेमा में रचा इतिहास , द एलिफेंट व्हिस्परर्स बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री

आरआआर' के गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत भारतीय सिनेमा में रचा इतिहास , द एलिफेंट व्हिस्परर्स बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री

कांग्रेस पीएम मोदी को टक्कर देने के लायक बची है या नहीं!

कांग्रेस पीएम मोदी को टक्कर देने के लायक बची है या नहीं!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend