ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीआईएसएफ की वजह से काबू में नक्सली और आतंकी

UB India News by UB India News
March 13, 2023
in खास खबर, सेना
0
सीआईएसएफ की वजह से काबू में नक्सली और आतंकी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

CISF के 54वें स्थापना दिवस परेड में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद पहुंचे। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति में CISF का बहुत अहम योगदान है क्योंकि कोई भी देश तभी प्रगति कर सकता है जब इसके उद्योगों की सुरक्षा, हवाई अड्डों और बंदरगाहों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। CISF ने 53 सालों में CISF की स्थापना के सभी उद्देश्यों की परिपूर्ति की है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य तक पहुंचाने में CISF का भी महत्वपूर्ण योगदान रहने वाला है।

“CISF के हाइब्रिड मॉडल की अहम भूमिका”

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

अमित शाह ने कहा कि CISF की हाइब्रिड मॉडल से उनकी भूमिका और अहम होने वाली है। सुरक्षा देने का काम अब निजी कंपनियों को भी मिलेगा। मुझे विश्वास है आने वाले समय की सभी चुनौतियों को CISF पार करेगी। गृह मंत्री ने कहा कि  CISF ने तीन सेक्टर – जम्मू , नार्थ ईस्ट और माओवादी जैसे अलगाववाद, आतंकवाद, राष्ट्र विरोधी घटनाओं को कम किया है।  CISF ने हमारे हवाई अड्डों को और बाकी जगहों को सुरक्षित करने की ज़िम्मेदारी ली है और उस पर काम हो रहा है।

“CISF की वजह से नक्सली और आतंकी काबू में”
शाह ने कहा कि गृह मंत्रालय बंदरगाहों, हवाई अड्डों आदि की सुरक्षा के लिए आने वाले समय में सभी तकनीकों के साथ CISF को मजबूत करेगा। ड्यूटी के दौरान CISF के कई जवानों ने शहादत दी है। CISF की वजह से नक्सली और आतंकी काबू में हैं। गृह मंत्री ने कहा- पीएम मोदी ने 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का विजन पेश किया है, जिसके लिए बंदरगाहों, हवाई अड्डों आदि की सुरक्षा बहुत जरूरी है। CISF इनकी सुरक्षा करेगी जैसा कि वे पिछले 53 सालों से करते आ रहे हैं।

“राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से सख्ती से निपटा जाएगा”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आतंकवाद को बिल्कुल न बर्दाश्त करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीति आने वाले वक्त में भी जारी रहेगी। उन्होंने सीआईएसएफ की 54वीं स्थापना दिवस परेड में कहा कि देश के किसी भी हिस्से में अलगाववाद, आतंकवाद और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से सख्ती से निपटा जाएगा। शाह ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पिछले नौ सालों में आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपटी है।

“आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने वालों की संख्या घटी”
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने वाले लोगों की संख्या घटती जा रही है और कई लोग हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। सीआईएसएफ पहली बार दिल्ली-एनसीआर के बाहर अपना वार्षिक स्थापना दिवस मना रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन हैदराबाद के हकीमपेट में सीआईएसएफ राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी में किया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 20 साल बाद ऑस्ट्रेलिया से फाइनल मुकाबला

टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 20 साल बाद ऑस्ट्रेलिया से फाइनल मुकाबला

अधिकार पद यात्रा और विरासत बचाओ यात्रा से महागठबंधन पर डबल अटैक

अधिकार पद यात्रा और विरासत बचाओ यात्रा से महागठबंधन पर डबल अटैक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend