ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 20 साल बाद ऑस्ट्रेलिया से फाइनल मुकाबला

UB India News by UB India News
March 14, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 20 साल बाद ऑस्ट्रेलिया से फाइनल मुकाबला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

टीम इंडिया ने आखिरकार डब्ल्यूटीसी यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में एंट्री कर ही ली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला जारी है, लेकिन इससे पहले ही भारतीय टीम को फाइनल का टिकट मिल गया है। अहमदाबाद में खेला जा रहा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच अब ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इससे पहले ही न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के मंसूबों पर पानी फेर दिया है और पहला टेस्ट मैच दो विकेट से जीत लिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम तो पहले ही फाइनल में अपनी सीट पक्की कर चुकी थी, लेकिन टीम इंडिया को लेकर सस्पेंस था, लेकिन अब भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एंट्री कर ली है और इसी के साथ फाइनल की लाइनअप तय हो गई है। करीब 20 साल बाद ऐसा होने जा रहा है, जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच किसी आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया की फाइनल में भिड़ंत कब हुई थी, चलिए इस पर बात करते हैं।

क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड के हाथों श्रीलंका की हार के बाद भारत WTC, यानी कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है। खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम का सामना जून 7 से 11 जून के बीच ऑस्ट्रेलिया से होगा।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

सोमवार को न्यूजीलैंड ने WTC के एक अहम मुकाबले में श्रीलंका को 2 विकेट से हरा दिया। इसके बाद टीम इंडिया का रास्ता साफ हो गया। WTC टूर्नामेंट के टेबल में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है, जबकि भारत ने दूसरे नंबर पर रहते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जो लंदन स्थित ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए ICC ने एक रिजर्व डे रखा है। यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा सीजन है।

भारत ने इससे पहले 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेला था। तब कीवी टीम ने साउथैम्टन में भारत को 8 विकेट से हरा दिया था।

अब समझिए, श्रीलंका के हारने से भारत को कैसे फायदा हुआ
श्रीलंका के हारने से टीम इंडिया को फायदा हुआ है। श्रीलंका न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट हार गया। इस वजह से पॉइंट्स टेबल में उसके 48.48% पॉइंट्स हो गए है। अब अगर श्रीलंका की टीम सीरीज 1-0 से जीतती भी है, तो उसके भारत के बराबर पॉइंट्स नहीं होंगे।

वहीं, दूसरी ओर अब अगर भारतीय टीम चौथा टेस्ट मैच भी हार भी जाती है, तो उसके 56.94% पॉइंट्स रह जाएंगे, जो कि श्रीलंका से ज्यादा होंगे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सात जून को खेला जाएगा डब्ल्यूटीसी फाइनल 

आईसीसी ने पहले ही तय कर दिया था कि विश्व टेस्ट चैंपियन​शिप का फाइनल सात जून से लेकर 11 जून तक खेला जाएगा। हालांकि इसके लिए एक रिजर्व दिन भी रखा गया है। 12 जून को भी अगर जरूत पड़ी तो मैच कराया जाएगा। फाइनल मुकाबला ओवल के केनिंगटन में होगा। टीम इंडिया इस बीच पहली ऐसी टीम बन गई है, जो लगाातार दो बार डब्ल्यूटीसी के फानइल में एंट्री करने में कामयाब रही है। पिछली साइकिल के फाइनल में भी भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन न्यूजीलैंड ने फाइनल जीतकर टीम इंडिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। अब उसी न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचाने में बड़ी भूमिका अदा की है। अगर आज का मैच कहीं श्रीलंका जीत गई होती और न्यूजीलैंड हारी होती तो टीम इंडिया फाइनल की रेस से बाहर तो नहीं होती, लेकिन राह मुश्किल जरूर हो जाती। लेकिन अब टिकट टू फाइनल मिल गया है।

साल 2003 के वनडे विश्व कप फाइनल में हुआ था भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबला 
भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की दुनिया की दो बड़ी टीमें हैं। लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले 20 साल से आईसीसी के टूर्नामेंट का एक भी फाइनल नहीं खेला गया था। साल 2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम वनडे विश्वकप के फाइनल में पहुंची थी, उसी साल ऑस्ट्रेलिया ने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। तब फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हरा दिया था और दूसरी बार वनडे विश्व कप जीतने का सपन अधूरा रह गया था। लेकिन अब टीम इंडिया के पास उस फाइनल की हार का बदला लेने का पूरा मौका होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने के लिए एक दूसरे के सामने होंगे और ये मुकाबला इंग्लैंड में खेला जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
अधिकार पद यात्रा और विरासत बचाओ यात्रा से महागठबंधन पर डबल अटैक

अधिकार पद यात्रा और विरासत बचाओ यात्रा से महागठबंधन पर डबल अटैक

बिहार विधानसभा में महागठबंधन तो विधान परिषद के बाहर बीजेपी का जोरदार हंगामा

बिहार विधानसभा में महागठबंधन तो विधान परिषद के बाहर बीजेपी का जोरदार हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend