ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जिनपिंग तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बने

UB India News by UB India News
March 11, 2023
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
जिनपिंग तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बने
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन की रबर स्टैंप पार्लियामेंट नेशनल पीपल्स कांग्रेस ने शुक्रवार को राष्ट्रपति शी जिनपिंग के कार्यकाल को तीसरी बार बढ़ा दिया। उन्हें तीसरी बार राष्ट्रपति बनाने का प्रस्ताव 2952 वोटों से पास हुआ। कम्युनिस्ट पार्टी के किसी एक नेता ने भी उनके खिलाफ वोट नहीं किया।

शी जिनपिंग को तीसरी बार राष्ट्रपति बनाने का रास्ता पिछले साल अक्टूबर में ही साफ हो गया था जब चाइना की कम्युनिस्ट पार्टी ने एकमत होकर उनके नाम पर मुहर लगाई थी। अब वो अपने भरोसेमंद ली कियांग को चीन का प्रीमियर यानी प्रधानमंत्री बनाएंगे।

RELATED POSTS

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की शपथ लेते हुए राष्ट्रपित शी जिनपिंग।
तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की शपथ लेते हुए राष्ट्रपित शी जिनपिंग।

शी के तीसरी बार राष्ट्रपति बनने से जुड़ी 5 बड़ी बातें

  • शी जिनपिंग ने बीजिंग में हुई सेरेमनी में अपने दाहिने हाथ की मुट्ठी उठाकर और बाएं हाथ को चीन के संविधान पर रख कर शपथ ली। इस दौरान उन्होंने चीन को ताकतवर, खुशहाल, महान सोशलिस्ट देश बनाने का वादा किया।
  • तीसरा टर्म मिलने से शी जिनपिंग माओ के बाद चीन के सबसे ज्यादा समय तक राष्ट्रपति बनने वाले दूसरे नेता बनेंगे।
  • जिस ली कियांग को शी जिनपिंग अपना प्रीमियर यानी प्रधानमंत्री बनाने वाले हैं, उन्हीं के नेतृत्व में चीन ने कोरोना की चुनौती को पार किया था।
  • पीपल्स लिबरेशन आर्मी के कमांडर भी बनाए गए हैं शी जिनपिंग।
  • तीसरी बार कार्यकाल बढ़ाए जाने से एक दिन पहले ही शी जिनपिंग ने नेशनल पीपल्स कांग्रेस में चीन के लिए अपनी प्राथमिकताओं को साफ कर दिया था। गुरुवार को उन्होंने सेना को मजबूती देने की बात कही थी। शी जिनपिंग ने संसद में कहा था- हमें सेना का तेजी से विस्तार करना होगा और चीन को स्ट्रैटिजिक चुनौतियों और खतरों से बचाने के लिए पीपल्स लिबरेशन आर्मी को दुनिया की टॉप क्लास फौज बनना होगा।

शी ने बढ़ाया सेना का बजट
चीन की नेशनल पीपल्स कांग्रेस ने पिछले हफ्ते ही डिफेंस बजट पर घोषणा की थी। चीन अपनी रक्षा पर साल 2023 में 18 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगा। यह भारत के डिफेंस बजट से लगभग 3 गुना ज्यादा है। डिफेंस बजट में 7.2% की बढ़ोतरी की गई है। इसके लिए वहां की कम्युनिस्ट सरकार ने बाहरी चुनौतियों का हवाला दिया।

शी जिनपिंग के सामने कोरोना से तबाह हुई चीन की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना, ताइवान और अमेरिका के साथ लगातार खराब हो रहे रिश्ते अहम चुनौतियां होंगी। 2012 में जब शी जिनपिंग पहली बार सत्ता में आए थे उस समय उन्होंने चाइनीज ड्रीम को पूरा करने यानी चीन को दुनिया की बड़ी ताकत बनाने की बात कही थी। तब से उनका मेन फोकस चीनी सेना यानी पीपल्स लिबरेशन आर्मी को और मजबूत बनाने पर रहा है।

लगातार अपनी ताकत बढ़ा रहे हैं शी जिनपिंग
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक शी जिनपिंग चीन के सबसे ताकतवर व्यक्ति हैं। उन्हें ये सारी ताकत राष्ट्रपति होने की वजह से नहीं बल्कि, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का जनरल सेक्रेटरी होने की वजह से मिली हुई है।

कम्युनिस्ट पार्टी और चाइना सिर्फ चीन ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़े पार्टी मानी जाती है, जिसके 89 मिलियन मेंबर्स हैं। चीन के पॉलिटिकल सिस्टम की सभी ब्रांचों पर इसका ही दबदबा रहता है। पिछले साल चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने उस नियम खत्म कर दिया था जिसमें कोई नेता केवल दो बार ही राष्ट्रपति बन सकता है। इस बदलाव के बाद शी जिनपिंग के जीवन भर राष्ट्रपति बने रहने का रास्ता साफ हो गया था। जिनपिंग चीन के उन नेताओं में शामिल हो चुके हैं जिनके विचारों को संविधान में शामिल किया जा चुका है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

by UB India News
August 4, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके और इस्राइल के बीच अब ईरान पर हमले रोकने पर सहमति...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
केंद्रीय कर्मचारियों को OPS का लाभ देने जा रही मोदी सरकार

केंद्रीय कर्मचारियों को OPS का लाभ देने जा रही मोदी सरकार

तेजस्वी के चलते JDU में बिहार से नगालैंड तक विद्रोह!

तेजस्वी के चलते JDU में बिहार से नगालैंड तक विद्रोह!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend