ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजस्वी के चलते JDU में बिहार से नगालैंड तक विद्रोह!

UB India News by UB India News
March 10, 2023
in जदयू, पटना, भाजपा
0
तेजस्वी के चलते JDU में बिहार से नगालैंड तक विद्रोह!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नगालैंड में NDPP-BJP सरकार गठन के बाद ही जनता दल यूनाइटेड के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एकमात्र विधायक ने बिना शर्त सरकार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। JDU ने इसे पार्टी लाइन से बाहर बताते हुए पूरी राज्य इकाई को ही भंग कर दिया। आपको बता दें कि नगालैंड में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष सेन्चुमो लोथा और पार्टी के एकमात्र विधायक ज्वेंगा सेब ने CM नेफ्यू रियो से मुलाकात कर अपना समर्थन पत्र सौंप दिया। इसके बाद जेडीयू के केंद्रीय नेतृत्व ने नागालैंड में पार्टी की राज्य इकाई को ही भंग कर दिया। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का कहना है कि तेजस्वी यादव को उत्तराधिकारी घोषित कर नीतीश कुमार ने पार्टी के भीतर जो आग लगाई है, वह आग नागालैंड तक पहुंच चुकी है।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने जेडीयू के भीतर चल रहे घमासान के लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने नगालैंड में जदयू के एक मात्र विधायक और पार्टी की राज्य इकाई के भाजपा को समर्थन देने की घोषणा का स्वागत किया। सुशील मोदी ने यह भी कहा कि अब नीतीश कुमार अपनी पार्टी में विद्रोह का सिलसिला रोक नहीं पाएंगे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में पहले उपेंद्र कुशवाहा और फिर पूर्व सांसद मीना सिंह ने तेजस्वी प्रसाद यादव को उत्तराधिकारी घोषित करने और कांग्रेस से समझौता करने के खिलाफ जेडीयू से इस्तीफा दिया था। अब तो यह आग नगालैंड तक पहुंच गई है।

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

सुशील मोदी ने कहा कि JDU ने नगालैंड विधानसभा की आठ सीटों पर चुनाव लड़ा था। लेकिन नीतीश कुमार की पार्टी सिर्फ एक सीट जीत पाई। इतना ही नही जेडीयू के टिकट पर जिसने चुनाव जीता उन्होंने बीजेपी को बिना शर्त समर्थन दे दिया। सुशील मोदी ने कहा कि नगालैंड चुनाव में जदयू ने करोड़ों रुपये खर्च किये थे। वहां सभा करने नीतीश कुमार भी गए थे, लेकिन पार्टी केवल एक सीट जीत पायी। अब हताश जदयू ने भले ही अपनी नगालैंड इकाई को भंग कर विधायक को दल से निकाल दिया हो। लेकिन इससे पार्टी में विद्रोह को दबाया नहीं जा सकेगा।

राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी बताकर पार्टी के भीतर आग लगाने का काम किया है। जेडीयू के जिन कार्यकर्ता और नेताओं ने बिहार में जंगलराज को स्थापित करने वाले आरजेडी के खिलाफ लड़ाई लड़ कर उन्हें सत्ता से बाहर किया था। नीतीश कुमार अब उन्हीं जेडीयू कार्यकर्ता नेताओं को उसी लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की चाकरी करने को कह रहे हैं। सुशील मोदी ने कहा कि जेडीयू के अधिकार नेता पार्टी के भीतर विद्रोह पर उतारू है। सुशील मोदी ने यह भी कहा कि पार्टी के भीतर उपेंद्र कुशवाहा और मीना सिंह जैसे नेताओं ने तो इस्तीफा देकर नीतीश कुमार से दूरी बना ली है। आने वाले समय में जेडीयू के कई नेता भी पार्टी और नीतीश कुमार का साथ छोड़ने वाले हैं।

मोदी ने कहा कि नगालैंड चुनाव में पूरी ताकत झोंकने के बाद भी जदयू का वोट प्रतिशत घट गया। पार्टी राष्ट्रीय दल का दर्जा नहीं प्राप्त कर सकती। उन्होंने कहा कि जो पार्टी राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर अपना अस्तित्व नहीं बचा सकती। उसके नेता राष्ट्रीय राजनीति में विपक्ष को एक कर प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

Next Post
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आज अपना दूसरा बजट पेश किया

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आज अपना दूसरा बजट पेश किया

राबड़ी के बाद आज लालू यादव से CBI टीम दिल्ली में मीसा भारती के घर पर की पूछताछ

तेजस्वी यादव के आवास पर ईडी की छापेमारी, लालू की तीन बेटियों के ठिकानों पर भी रेड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend