ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तिहाड़ जेल में 6 घंटे पूछताछ के बाद मनीष सिसोदिया को ED ने गिरफ्तार किया ।

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को ईडी ने गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई है। तिहाड़ जेल में करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद सिसोदिया को ईडी ने गिरफ्तार किया है। 

UB India News by UB India News
March 10, 2023
in अपराध
0
सिसोदिया से CBI के वो 8 सवाल जिसके बाद हुए गिरफ्तार , आज कोर्ट में होगी पेशी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्‍ली के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के एक दिन पहले  प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने गिरफ्तार कर लिया है.  दिल्ली आबकारी नीति मामले में पिछले माह सीबीआई ने 8 घंटों की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने दिल्ली में आबकारी नीति घोटाले के मामले में सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. इस समय वह न्यायिक हिरासत में हैं. कल यानी 10 मार्च को सिसोदिया की जमानत को लेकर कोर्ट में सुनवाई होगी.

उन्होंने ट्वीट किया- मनीष को पहले CBI ने गिरफ़्तार किया. CBI को कोई सबूत नहीं मिला, रेड में कोई पैसा नहीं मिला. कल बेल पर सुनवाई है. कल मनीष छूट जाते. तो आज ED ने गिरफ़्तार कर लिया. इनका एक ही मक़सद है – मनीष को हर हालत में अंदर रखना. रोज़ नये फ़र्ज़ी मामले बनाकर. जनता देख रही है. जनता जवाब देगी.

RELATED POSTS

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

गौरतलब है कि गिरफ्तारी से पहले ईडी की टीम ने आबकारी नीति मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया से तिहाड़ जेल में पूछताछ की थी. कोर्ट की ओर से ईडी को 3 दिन की पूछताछ की इजाजत मिली है. आज जेल में पूछताछ के लिए ईडी ने जेल प्रशासन से संपर्क किया था. मंगलवार को भी ईडी ने जेल में सिसोदिया से पूछताछ की थी. दिल्‍ली सरकार के दो पूर्व मंत्री-मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन अलग-अलग आरोपों में ईडी-सीबीआई की जांच के दायरे में हैं. दोनों ही फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं. जहां, सिसोदिया को दिल्ली के आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया गया हैं, वहीं, सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग केस में पिछले साल 30 मई से तिहाड़ जेल में बंद हैं.

दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और AAP के  अन्‍य नेता, लगातार बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सिसोदिया के दिल्‍ली के शिक्षा मंत्री रहते  हुए उनके योगदान को गिना रहे हैं. सीएम केजरीवाल ने पिछले दिनों इस मुद्दे पर ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा थ , “प्रधानमंत्री जी, मनीष सिसोदिया के घर से रेड में कुछ नहीं मिला. उन पर CBI,ED की सारी धाराएं लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया. आपकी पार्टी के MLA के यहां इतना कैश मिला, उसकी गिरफ्तारी नहीं? अब आप कभी भी भ्रष्टाचार से लड़ने की बात तो मत ही करना. आपके मुंह से अच्छा नहीं लगता.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

by UB India News
August 18, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का...

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

by UB India News
August 17, 2026
0

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री...

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

by UB India News
August 13, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली...

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

by UB India News
August 13, 2026
0

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा...

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति...

Next Post
हमें सतर्क रहना होगा……….

हमें सतर्क रहना होगा..........

भारत की होली डिप्लोमेसी

भारत की होली डिप्लोमेसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend