ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बॉलीवुड अभिनेता निर्माता निर्देशक सतीश कौशिक का निधन

UB India News by UB India News
March 10, 2023
in कलाकार विशेष, खास खबर, दुर्घटना
0
बॉलीवुड अभिनेता निर्माता निर्देशक सतीश कौशिक का निधन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का बृहस्पतिवार तड़के निधन हो गया. वह 66 वर्ष के थे. 13 अप्रैल 1956 में हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में सतीश कौशिक का जन्म हुआ था. दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद सतीश कौशिक ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया था. 1983 में आई ‘जाने भी दो यारों’ फिल्म से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई थी. सतीश कौशिक ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. साल 1993 में ‘रूप की रानी, चोरों का राजा’ से बतौर निर्देशक उन्होंने अपनी पारी शुरू की और इसके बाद एक दर्जन से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया.

सबसे पहले अभिनेता अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन की जानकारी दी. खेर ने बताया कि कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे, जब उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की. खेर ने कहा, ‘‘बेचैनी महसूस होने के बाद कौशिक ने चालक से उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा. देर रात करीब एक बजे उन्हें (अस्पताल जाते समय) रास्ते में ही दिल का दौरा पड़ा.”

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

सतीश कौशिक को अभिनय में पहचान मिस्टर इंडिया फिल्म से मिली. इस फिल्म में उन्होंने कैलेंडर का किरदार निभाया था. अनिल कपूर की ज्यादातर फिल्मों में सतीश कौशिक नजर आए. उन्होंने हास्य के साथ-साथ गंभीर किरदारों को भी निभाया. सतीश कौशिक को 1990 में फिल्म ‘राम लखन’ और 1997 में फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया था.

सतीश कौशिक ने 7 मार्च को आखिरी ट्वीट किया था. होली पार्टी कर वह बेहद खुश थे और होली में शामिल लोगों को खास तौर पर टैग किया था. सतीश कौशिक की खास बात यह थी कि वह उदास और निराश नहीं होते थे. सतीश कौशिक अक्सर ‘रूप की रानी, चोरों का राजा’ के फ्लॉप होने का मजाक उड़ाते थे. बोनी और अनिल कपूर भी सतीश कौशिक पर ‘रूप की रानी, चोरों का राजा’ के फ्लॉप होने को लेकर किस्से सुनाया करते थे.

आपको बता दें कि ‘रूप की रानी, चोरों का राजा’ बहुत बड़े बजट की फिल्म थी. इस फिल्म के फ्लॉप होने से बोनी और अनिल कपूर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी, लेकिन इसके बाद भी उनके रिश्ते सतीश कौशिक से हमेशा अच्छे बने रहे.

सतीश कौशिक के लिए 10 अगस्त खास होता था. उन्होंने खुद अपने ट्विटर (Twitter) हैंडल से एक ट्वीट कर इस बारे में बताया था. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा- ‘मैं एक्टर बनने के लिए 9 अगस्त, 1979 को पश्चिम एक्सप्रेस से मुंबई आया था. 10 अगस्त मुंबई में मेरी पहली सुबह थी. मुंबई ने मुझे दोस्त दिए, काम दिया, बीवी दी, बच्चे दिए, घर दिया, प्यार दिया, संघर्ष भी रहा, सफलता भी मिली, असफलता भी हाथ लगी और खुशी से जीने का साहस दिया. गुड मॉर्निंग मुंबई और उन सभी को जिन्होंने मुझे मेरे ख्वाबों से ज्यादा दिया. शुक्रिया…’

सतीश कौशिक के भतीजे निशांत कौशिक ने बताया कि इस वक्त घर पर सतीश कौशिक की पत्नी और उनकी 10 साल की बेटी हैं। सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस में करीब 2 बजे मुंबई लाया जाएगा।

आपको बता दें कि सतीश कौशिक ने पहले अपने एक 2 साल के बेटे को खो दिया था। जिसके बाद वह पूरी तरह टूट गए थे। फिर इस दुखद घटना के 16 साल बाद वह 56 साल की उम्र में सेरोगेसी के माध्यम ये एक बेटी के पिता बने थे।

सतीश ने दो दिन मनाई होली

7 मार्च को होली के अवसर पर जावेद अख्तर के घर जब सतीश कौशिक होली खेलने पहुंचे तो किसे पता था कि यह उनके साथ बिताए गए चंद आखिरी यादगार पल हैं। इंडिया टीवी के कैमरे पर कैद सतीश कौशिक ने अपने फैंस को होली की बधाई भी दी थी। इस बार होली 2 दिन की थी, नार्थ में 8 मार्च को होली मनाई गई और इस मौके पर सतीश अपने दोस्तों के आग्रह करने पर दिल्ली में होली मनाने पहुंचे। देर रात उन्होंने तबीयत खराब होने की शिकायत की और उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया जहां डेथ ऑन अराइवल डिक्लेअर किया गया। फिर पोस्टमार्टम के लिए उन्हें दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया।

कागज 2′ में आएंगे नजर

जल्द ही सतीश  कौशिक ‘कागज 2’  में नजर आएंगे। वह बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब है। इसलिए जल्द ही वह इसके तीसरे पार्ट पर भी विचार करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
पीएम नरेंद्र मोदी-एंथनी अल्बानीज ने मनाया 75 साल की दोस्ती का जश्न , गरबे के साथ हुई शुरुआत

पीएम नरेंद्र मोदी-एंथनी अल्बानीज ने मनाया 75 साल की दोस्ती का जश्न , गरबे के साथ हुई शुरुआत

नीतीश की रहस्यमय चुप्पी किसी बड़े सियासी प्लान का हिस्सा तो नहीं?

नीतीश की रहस्यमय चुप्पी किसी बड़े सियासी प्लान का हिस्सा तो नहीं?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend