ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अफवाह किस कदर वैमनस्यता का माहौल तैयार करती है उसका उदाहरन है तमिलनाडु़

UB India News by UB India News
March 6, 2023
in खास खबर, संपादकीय
0
तमिलनाडु में निशाने पर बिहारी मजदूर, चुन-चुनकर हो रही है हत्या

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अफवाह किस कदर वैमनस्यता और हिंसक माहौल तैयार करती है‚ यह तमिलनाडु़ में उत्तर भारतीयों खासकर बिहार–झारखंड़ के मजदूरों के साथ घटित वाकये से समझा जा सकता है। अच्छी बात यह हुई कि बिहार और तमिलनाडु़ सरकार ने इस मामले में त्वरित सक्रियता दिखाई और कथित भय का जो वातावरण बना था‚ वह समाप्त हुआ। दरअसल‚ उत्तर भारत के प्रवासी मजदूरों के साथ हिंसा और बिहार के १२ मजदूरों की फंदा लगाकर हत्या किए जाने की झूठी खबर और मारपीट के वीडि़यो वायरल किए जाने के बाद देश भर में यह समाचार तेजी से फैला कि तमिलनाडु़ में हिंदी बोलने लोगों के साथ बेहद बुरा बर्ताव हो रहा है‚ और प्रवासी मजदूरों की बड़़ी संख्या अपने गृह राज्य लौटने को विवश है। पूरे प्रकरण में बिहार के विपक्षी दलों की भूमिका भी नकारात्मक दिखी और बिना पड़़ताल किए सभी लोग इस खबर को सच मान बैठे। यहां तक कि जिन नेताओं के सोशल मीडि़या मंच पर लाखों प्रशंसक थे‚ उन्होंने भी अफवाह को विस्तार दिया। जबकि इसके उलट तमिलनाडु़ भाजपा के अध्यक्ष ने इस तरह की खबरों को बकवास बताया और मारपीट का खंड़न किया। प्रशंसा तमिलनाडु़ और बिहार सरकार की भी करनी चाहिए‚ जिन्होंने तुरंत इस खबर का खंड़न किया। बिहार सरकार ने अधिकारियों की एक टीम तमिलनाडु़ भेजी वहीं तमिलनाडु सरकार ने भी प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा का वादा किया। बहरहाल‚ अब जो बात सामने आ रही है‚ उसके मुताबिक तमिलनाडु़ के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के जन्मदिन–जिसमें बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी शिरकत की–के अगले ही दिन बिहारी प्रवासी मजदूरों के साथ मारपीट और हत्या किए जाने की झूठी खबर फैलाई गई। इस मामले में अब तक भाजपा के एक नेता और दो पत्रकारों के खिलाफ देश भर में ‘जहर’ फैलाने का केस दर्ज किया जा चुका है। देश की अमन–शांति के साथ इस तरह का बिगाड़़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। ऐसा करने के पीछे किन लोगों का दिमाग था‚ इसका खुलासा जरूरी है। चूंकि तमिलनाडु़ के तिरुûपुर में देश का ४० फीसद से ज्यादा सूती कपड़़ों का कारोबार होता है‚ जिसे प्रवासी मजदूर ही संभालते हैं। अन्य छोटे और मध्यम उद्योगों‚ होटल‚ भारी उद्योग और कंस्ट्रक्शन कंपनियों में अधिकांश मजदूर बिहार के हैं‚ और ऐसी खबरों से व्यवसाय चौपट हो सकता है। चुनांचे‚ सरकार को ऐसे तत्वों की पहचान कर ऐसी कड़़ी कार्रवाई करनी चाहिए जो नजीर बन सके।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
मंदिरों में तोड़़फोड़़ पर कार्रवाई तो बनती है

मंदिरों में तोड़़फोड़़ पर कार्रवाई तो बनती है

चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए SC बनाएगा कमेटी, PM समेत ये होंगे मेंबर

निष्पक्ष हों संवैधानिक संस्थाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend