ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मंदिरों में तोड़़फोड़़ पर कार्रवाई तो बनती है

UB India News by UB India News
March 6, 2023
in अध्यात्म, खास खबर, संपादकीय
0
मंदिरों में तोड़़फोड़़ पर कार्रवाई तो बनती है

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों में तोड़़फोड़़ का सिलसिला जारी है। नया मामला ब्रिस्बेन से प्रकाश में आया है‚ जहां खालिस्तान समर्थकों ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़़फोड़़ की। मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिख दिए। इससे पहले ब्रिस्बेन के ही एक अन्य गायत्री मंदिर को लाहौर स्थित खालिस्तान चरमपंथियों से धमकी भरे फोन किए गए थे। ऑस्ट्रेलिया में दो महीने में हिंदू मंदिरों में तोड़़फोड़़ की यह चौथी घटना है। बारह जनवरी को बाप्स स्वामीनारायण मंदिर‚ मेलबर्न‚ सोलह जनवरी को श्री शिव विष्णु मंदिर‚ विक्टोरिया और तेइस जनवरी को इस्कॉन मंदिर‚ मेलबर्न में तोड़़फोड़़ की गई थी। भारत सरकार ने ऑस्ट्रेलिया सरकार के समक्ष हिंदू मंदिरों में तोड़़फोड़़ और भारत विरोधी नारे लिखने की बात उठाई है। विदेश सचिव अरिंदम बागची ने आरोपियों पर कड़़ी कार्रवाई करने के साथही भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न होने देने की मांग की है। ‘द ऑस्ट्रेलियन टूडे़’ वेबसाइट पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतिंदर शुक्ला ने बताया कि घटना की बाबत क्वींसलैंड़ पुलिस को सूचित कर दिया गया है‚ जिसने मंदिर और भक्तों की सुरक्षा का आश्वासन दिया है। दरअसल‚ पिछले कुछ वर्षों से कनाड़ा‚ ऑस्ट्रेलिया‚ ब्रिटेन आदि देशों में हिंदुओं को आतंकित करने और हिंदू मंदिरों को क्षतिग्रस्त करने की अनेक घटनाएं सामने आई हैं। सभी का पैटर्न एक सा है‚ वैसा ही जैसा कि ‘सिख फॉर जस्टिस’ नाम का संगठन (खालिस्तान समर्थक) अपनाता है। यह संगठन दुष्प्रचार और ‘साइबर बुलिंग’ करने के साथ ही ड़राने–धमकाने में लिप्त है। पश्चिमी देशों के साथही ऑस्ट्रेलिया और कनाड़ा आदि देशों में घृणा अपराध के प्रति वहां की सरकारें बेहद संवेदनशील रहती हैं। अवाम भी घृणा अपराध की मानसिकता को सिरे से खारिज करता है। जाहिर है कि ऐसी घटनाओं की तीखी आलोचना भी होती है। इसके बावजूद शरारती तत्व कनाड़ा‚ ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन आदि देशों में कुत्सित मंसूबे को अंजाम देने में जुटे हैं। सवाल यह है कि वे ऐसा क्यों कर पा रहे हैं। भारत को ऐसी घटनाओं के खिलाफ जोरदार आवाज तो उठानी होगी ताकि चुनाव आदि के नजरिए से निहित स्वार्थ को ये देश तरजीह देने से बचें। बेशक‚ भारत को इस बाबत जोरदार कूटनीतिक प्रयास करने होंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए SC बनाएगा कमेटी, PM समेत ये होंगे मेंबर

निष्पक्ष हों संवैधानिक संस्थाएं

बिहार विधानसभा बजट सत्र का छठा दिन ,विधानमंड़ल में आज

बिहार विधानसभा बजट सत्र का छठा दिन ,विधानमंड़ल में आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend