पटना साहिब सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को अपने लोकसभा क्षेत्र के स्थानीय जनता‚ कार्यकर्ताओं एवं भाजपा नेताओं के लिए होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज से पुरुष और महिलाओं ने भी अपने सांसद को चंदन लगाया और उनके साथ फूलों की होली खेली। श्री प्रसाद के होली मिलन कार्यक्रम में राजनीतिक रंग भी देखने को मिला। चिराग पासवान और मुकेश सहनी इस होली मिलन कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे और वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद भी किया। भाजपा के श्री विजय कुमार सिन्हा ‚श्री सम्राट चौधरी‚ शाहनवाज जी‚ मंगल पांड़े‚ संगठन मंत्री भीखू दलसानिया भी पहुंचे। सभी समाज के लोगों के साथ–साथ संघ विचार परिवार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंचे। श्री प्रसाद के द्वारा आयोजित होली मिलन में अनुशासन की झलक भी देखने को मिली। वहां उपस्थित जनसमूह केवल चंदन और फूलों की होली खेलते नजर आया‚ साथ ही गीतों एवं नृत्यों में भी गांव की खुशबू‚फगुआ की बयार और होली के सांस्कृतिक एवं पारंपरिक नृत्यों की ही झलक देखने को मिली। श्री प्रसाद ने सभी मीडि़याकर्मियों को भी चंदन लगाया और कहा कि होली सद्भावना का‚ प्रेम का‚ मिलन का कार्यक्रम है। कार्यक्रम में पहुंचे चिराग‚ मुकेश सहनी सहित प्रमुख भाजपा नेता‚ बही फगुआ की बयार‚ रही पारंपरिक और सांस्कृतिक गीतों और नृत्य की धूम।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली
बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...







