ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सदन में नीतीश कुमार ने दूसरी बार विशेष राज्य के दर्जे की मांग की

UB India News by UB India News
March 2, 2023
in खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
सदन में नीतीश कुमार ने दूसरी बार विशेष राज्य के दर्जे की मांग की
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बडबोले मंत्री चंद्रशेखर के झूठ का पर्दाफाश कर दिया. सदन में बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा-“ एक दिन अखबार में देख रहे हैं कि शिक्षा मंत्री ने प्रस्ताव भेजा है.  हमको पता ही नहीं था. कैबिनेट में अभी तक आया ही नहीं था. लेकिन अखबार में छप गया कि शिक्षा मंत्री ने कह दिया कि भेजे हैं. अखबार में जब आया तो हमने पूछवाया था कि भाई कहां से आ गया. अखबार में ये भी छपने लगा कि ये चाहते थे और हुआ ही नहीं. जबकि कैबिनेट में आया ही नहीं था.”.

संवैधानिक प्रावधानों का भी मंत्री ने उल्लंघन किया

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

नीतीश ने सदन में अपने शिक्षा मंत्री को कहा-एक चीज बता रहे हैं खराब मत मानियेगा. आपका आ गया था कि कोई चीज भेजे हैं. कैबिनेट में कोई चीज भेजा जाता है डिपार्टमेंट की ओऱ से तो उसके बारे में बाहर नहीं कहा जाता है. संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर यही प्रोविजन है. कैबिनेट में जब कुछ हो जाता है तो उसकी घोषणा होती है.”

सांतवे चरण की शिक्षक नियुक्ति को लेकर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने सिर्फ ट्वीट किया था बल्कि मीडिया के सामने कई दफे बयान भी दिया था. नीतीश कुमार की बात से ये साफ हो गया कि ऐसा कोई प्रस्ताव कैबिनेट में पहुंचा ही नहीं है. 3 फरवरी को शिक्षा मंत्री ने कहा था कि एक महीने में शिक्षक नियुक्ति की नियमावली लोगों के बीच आ जायेगी. लेकिन अबी तक कैबिनेट में प्रस्ताव ही नहीं पहुंचा।
नीतीश ने पैसा का भी रोना रोया

विधानसभा में आज नीतीश कुमार ने शिक्षक नियुक्ति को लेकर पैसे का भी रोना रोया. नीतीश कुमार ने कहा कि इतना बहाली कर रहे हैं तो पैसा भी रहना चाहिये. वैसे सरकार अभी और शिक्षकों की बहाली करेगी. नीतीश बोले-हम लोग लगे हुए हैं कि ज्यादा से ज्यादा शिक्षक की बहाली हो. पैसा भी बढायेंगे. इसके लिए हम लोगों ने कह दिया है कि डिपार्टमेंट को. डिपार्टमेंट को कह दिया है कि योजना बना कर लायें।

  • देश में एक होना चाहिए बिजली का रेट: नीतीश कुमार

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि बिजली की दर ‘वन नेशन वन रेट’ होनी चाहिए। यह केंद्र सरकार को करना है। पूरे देश में बिजली का एक रेट होना चाहिए। विकसित राज्य के लोग ज्यादा कर दें और उन्हें भी उसी रेट में बिजली मिले जो पिछड़े राज्यों को मिले तो ये ठीक नहीं है। हम गरीब और पिछड़े राज्य हैं। उन्होंने बिहार की मीडिया की तरफ हाथ जोड़ते हुए भी कहा कि यह बात आप लोग केंद्र तक पहुंचाएं, ताकि बिहार को सस्ते दर पर बिजली मिल सके।
  • 04:32 PM,Mar 01 2023
    सदन में नीतीश कुमार ने दूसरी बार विशेष राज्य के दर्जे की मांग की

    सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम अपने तरह से बिहार का विकास कर रहे हैं। लेकिन बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता तो अच्छा होता। दूसरे राज्य के लोगों को भी यहां काम करने का मौका मिलता है। जब तक सब राज्य को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा, तब तक इसका कोई मतलब नहीं है। हर राज्य को विकसित करना है। हम सभी को करना है। नीतीश कुमार ने कहा कि जो मांग हमारी है, उसको केंद्र को मानना चाहिए। यह हमारी जायज मांग है।
  • 04:30 PM,Mar 01 2023
    इसी साल नवादा में भी शुरू की जाएगी गंगा जल आपूर्ति सेवा: नीतीश कुमार

    पटना: सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि गया बोधगया और राजगीर में पानी की दिक्कत थी। यहां गंगा जल आपूर्ति योजना को शुरू कर दिया गया है। नवादा में भी इसी साल गंगा जल आपूर्ति सेवा शुरू कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि इस परियोजना के लिए 4000 करोड़ रुपए का खर्च आया है।
  • 04:28 PM,Mar 01 2023
    सौर ऊर्जा को लेकर बिहार सरकार कर रही काम: नीतीश कुमार

    सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार सौर ऊर्जा के लिए भी काम कर रही है। सौर ऊर्जा का यूज करेंगे तो यह सब दिन के लिए रहेगा। उत्तर बिहार में 900000 हेक्टेयर क्षेत्र है, वहां खेती नहीं हो सकती है लेकिन वहां सौर ऊर्जा का लाभ लिया जा सकता है। सौर ऊर्जा के लिए हम लोग इस क्षेत्र का उपयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम एक अणे मार्ग में भी सौर ऊर्जा से बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। जितना खर्च है, उससे ज्यादा बिजली उपलब्ध होती है।
  • 04:23 PM,Mar 01 2023
    ‘आमदनी बढ़ाने की कोशिश कर रहे, इसीलिए मुक्त नहीं दे सकते’ किसानों को फ्री बिजली पर बोले सीएम नीतीश

    नीतीश कुमार ने कहा कि हर घर बिजली पर भी काम हो रहा है। बिजली बिल में शिकायतों की बात आई है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। 12 लाख 50 हजार मीटर लग गए हैं। प्रीपेड मीटर लगाने में बहुत कम पैसे लिए जा रहे हैं। कृषि फेटर लगवाए जा रहे हैं। कृषि के लिए बिजली का दर हमने कम रखा है। किसानों के लिए 70 पैसा प्रति यूनिट है। बिहार सरकार 5.55 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली खरीदती है। लेकिन किसानों को 70 पैसे प्रति यूनिट दे रहे हैं। कुछ लोग मांग करते हैं कि किसानों के लिए मुफ्त बिजली कर दीजिए। लेकिन हम राज्य की आमदनी बढ़ाने की भी कोशिश कर रहे हैं। इसलिए किसानों को मिलनी वाली बिजली को मुक्त नहीं किया जा रहा है।
  • 04:20 PM,Mar 01 2023
    शिकायतों पर काम कर रहे हैं, सात निश्चय पर बोले सीएम नीतीश कुमार

    नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना में अब तक 13106 लोगों को मुआवजा दिया गया है। जनता दरबार में भी कोई आता है और इसकी बात कहता है तो उसे मुआवजा दिलवाया जाता है। हर घर जल सात निश्चय पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शिकायत हमें भी मिल रही हैं, जिस पर हम काम कर रहे हैं। हर शिकायत को देखते हुए उस पर निर्णय लिए जा रहे हैं। अगर कहीं काम नहीं हुआ है तो हम लोग वहां पानी पहुंचाएंगे।
  • 04:17 PM,Mar 01 2023
    कोरोना को लेकर हम अलर्ट, लेकिन केंद्र ने हमें छोड़ दिया: नीतीश कुमार

    पटना: सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना के बाद से हम कोरोना को लेकर गंभीर हैं। हर दिन रिपोर्ट देखते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना के बाद से हम बराबर इस पर ध्यान देते हैं। अभी भी हमने कोरोना की जांच छोड़ी नहीं है। अभी भी जांच करा रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि अभी कोरोना घट गया है। कभी-कभी बढ़ जाता है। लेकिन हम लोग अलर्ट हैं। लेकिन केंद्र की तरफ से हमें भुला दिया गया है, भुला ही नहीं छोड़ दिया गया।
  • 03:49 PM,Mar 01 2023
    आपके केंद्रीय मंत्री से हमारी आज बात हुई, एक्शन हो रहा है- नीतीश कुमार

    गलवान घाटी शहीद के पिता के जेल भेजे जाने के मामले में बोले सीएम नीतीश कुमार। बीजेपी को कहा- आपके केंद्रीय रक्षा मंत्री से हमारी बात हुई। उस पर एक्शन हो रहा है।
  • 03:48 PM,Mar 01 2023
    शराबबंदी पर नीतीश कुमार का सदन में बयान

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा शराब नहीं पीना चाहिए। मुआवजा देना कोई अच्छी बात नहीं। पी रहा है इसलिए मर रहा है, पी रहा है इसलिए उसे जहरीला मिल गया। जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद उसके परिवार को और ज्यादा ट्रेनिंग देनी चाहिए। नीतीश कुमार ने कहा सब को बताया जाए कि देखिए पीने से हुई मौत। इसके बाद लोग पीना छोड़ देंगे।
  • 03:48 PM,Mar 01 2023
    सदन के भीतर विशेष राज्य के दर्जे की की मांग

    सदन के भीतर विशेष राज्य के दर्जे की की मांग नीतीश ने फिर उठाई। बीजेपी के नेताओं की तरफ देखते हुए बोले नीतीश कुमार। कहा- 2010-11 से हमारा आंदोलन चल रहा है, आप लोग देख ही रहे हैं। यदि विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता है तो बिहार की प्रगति तेज होगी।
  • 03:46 PM,Mar 01 2023
    बिहार विधानसभा में जाति आधारित गणना पर बोले सीएम नीतीश कुमार

    जाति आधारित जनगणना पर बोले नीतीश। 21 जनवरी 2023 तक हम लोगों ने प्रथम चरण का काम पूरा कर लिया है। दूसरा काम एक्जेक्टली उसका जात और उसकी आर्थिक स्थिति का पता लगाएंगे तभी उनके विकास का काम किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में कहा मई तक यह काम पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा किसी चीज को छोड़ा नहीं जाएगा। जाति आधारित जनगणना में हर चीज के बारे में जानकारी ली जाएगी। बाहर से आए लोगों की भी ली जाएगी जानकारी। सब लोगों के विकास के लिए हम लोग यह काम कर रहे हैं। हम लोग चाहते हैं कि सभी का विकास हो, सभी की गिनती की जा रही है।

UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
शहीद के पिता के अपमान मामले में नीतीश से राजनाथ सिंह ने की बात

अजय देवगन की भोला में अपने “घातक” अवतार के साथ दीपक डोबरियाल

अजय देवगन की भोला में अपने "घातक" अवतार के साथ दीपक डोबरियाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend