ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अजय देवगन की भोला में अपने “घातक” अवतार के साथ दीपक डोबरियाल

UB India News by UB India News
March 1, 2023
in मनोरंजन
0
अजय देवगन की भोला में अपने “घातक” अवतार के साथ दीपक डोबरियाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अजय देवगन की एक्शन-कम-इमोशनल एंटरटेनर भोला में प्रमुख विलन के रूप में एक्टर दीपक डोबरियाल के पहले कभी न देखे गए अवतार में गहरी दिलचस्पी देखने को मिल रही है। कई फिल्मों में अपनी कला के लिए वाहवाही बटोर चुके डोबरियाल, यहां विलेन का एक दिलचस्प चेहरा हैं, जो स्मार्ट-स्टाइलिश और अनप्रेडिक्टेबल शेड्स ऑफ ग्रे के साथ, उन्हें एक ऐसा खौफनाक रूप दे रहा है, जिसे समझा पाना बहुत मुश्किल है। फिल्म के टीज़र में उनकी एंट्री ने दर्शकों को काफी उत्साहित कर दिया है और उनके इस नए किरदार के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है।

अजय देवगन की चौथी निर्देशित फिल्म भोला, परिभाषाओं को बदलने वाले अपने एक्शन और बेहतरीन कलाकारों के कारण सुर्ख़ियों में है। फिल्म के अब तक रिलीज हुए दोनों टीजर बेहद दिलचस्प रहे हैं और उन्हें जबरदस्त वाहवाही मिली है। इसमें कोई दो राय नहीं कि दूसरे टीजर ने भोला की खतरनाक दुनिया में गहराई से उतरने वाले खलनायकों को पेश किया है और डोबरियाल पर स्पॉटलाइट डालने का काम किया है।

RELATED POSTS

‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब, बेटे करण संग टेका मत्था

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

भोला में अपने किरदार और ‘आशु’ की भूमिका के लिए अपनी तैयारियों के बारे में बात करते हुए, दीपक ने कहा, ”मैं बहुत आभारी हूं कि दर्शकों ने भोला के टीज़र में मेरे लुक और मौजूदगी को पसंद किया है। अपनी भूमिका की तैयारी के रूप में, मेरे लिए कैरेक्टर की स्किन में उतरना बहुत जरुरी था। मैंने मुस्कुराना बंद कर दिया और इस किरदार के लिए अधिक सीरियस वाइब को अपनाना शुरू कर दिया। एक व्यक्ति के रूप में, अपने दैनिक जीवन को उस किरदार में ढ़ालना, मेरे लिए बहुत ही असामान्य था, लेकिन इसे महत्व न देते हुए, मैंने सब कुछ अच्छी तरह से समायोजित किया और मुझे लगता है कि यह फिल्म में भी अच्छी तरह से सामने आया है। हर इंसान के पास बहुत से इमोशंस और सेंटीमेन्स होते हैं, लेकिन जो चीज हम अभिनेताओं को सबसे अलग बनाती है, वह कैमरे के सामने उस कैरेक्टर को निभाना और उसे बखूबी सामने रखने की क्षमता है। एक अभिनेता के लिए यह सबसे बड़ी जीत है अगर वह ऐसा करने में कामयाब रहा है और इसके लिए उसे सराहना मिली है। मैं बहुत आभारी हूँ।”

अजय देवगन की अब तक की सबसे साहसी फिल्म, भोला एक निडर पिता की कहानी है जो अपनी छोटी बेटी तक पहुंचने के लिए सभी बाधाओं से लड़ता है। ड्रग लॉर्ड्स, भ्रष्ट ताकतों और कई झटकों के बाद भी भोला रुकता नहीं है, वह बाहर से एक फाइटर और अंदर से एक प्रोटेक्टर है। फिल्म में डोबरियाल के अलावा तब्बू को एक साहसी कॉप, जबकि गजराज राव और विनीत कुमार को विलेन के रूप में दिखाया गया है। इसके अलावा, फिल्म में संजय मिश्रा, अमला पॉल व अन्य दिलचस्प एक्टर्स भी देखने को मिलते हैं।

भोला 30 मार्च 2023 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म को अपने नजदीकी थिएटर में 3डी और आईमैक्स में देखा जा सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब, बेटे करण संग टेका मत्था

‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब, बेटे करण संग टेका मत्था

by UB India News
August 3, 2026
0

सनी देओल की अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं...

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

by UB India News
July 20, 2026
0

अगर सुबह से आपका Facebook ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या...

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

by UB India News
July 6, 2026
0

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने बेहद सादगी...

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

by UB India News
June 17, 2026
0

बिहार में सार्वजनिक स्थानों और शादी समारोहों में अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष को बढ़ावा देने वाले गाने बजाने...

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

by UB India News
May 30, 2026
0

1971 में भारत पाकिस्तान समझौता (शिमला समझौता) हो रहा था. इसी दौरान जुल्फिकार अली भुट्टो ने इंदिरा गांधी को एक...

Next Post
मानव अधिकार रक्षक की पहल पर खुशबू कुमारी को मिला न्याय

मानव अधिकार रक्षक की पहल पर खुशबू कुमारी को मिला न्याय

क्या दिल्ली की तरह पंजाब में भी शराब मामलों में भगवंत मान को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा ?

क्या दिल्ली की तरह पंजाब में भी शराब मामलों में भगवंत मान को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend