ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मानव अधिकार रक्षक की पहल पर खुशबू कुमारी को मिला न्याय

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 01 मार्च:

UB India News by UB India News
March 1, 2023
in महिला युग, शेखपुरा
0
मानव अधिकार रक्षक की पहल पर खुशबू कुमारी को मिला न्याय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लगातर 4 वर्ष से परेशान रह रही युवती खुशबू कुमारी ने मानव अधिकार रक्षक संस्था में लिखित आवेदन देकर न्याय की अनुरोध की। उसकेे 18 फरवरी को दिये आवेदन पर मानव अधिकार रक्षक दल ने संज्ञान लेते हुए 21 फरवरी को पटना पुलिस मुख्यालय Weaker Section के A.D.G से मुलाकात कर खुशबू कुमारी की सारी स्थिति से अवगत कराया और उनकी सलाह लेकर 27 फरवरी को शेखपुरा व्यवहार न्यायालय में जाकर पुरी जानकारी ली। उक्त जानकारी मानव अधिकार रक्षक टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि खुशबू कुमारी के साथ शेखपुरा व्यवहार न्यायालय में जाकर पेशकार और अधिवक्ता से मुलाकात कर दोनों से पूरे मामले की जानकारी लिया गया और उसके बाद शेखपुरा के आरक्षी अधीक्षक (एसपी) कार्तिके. के.शर्मा से मुलाकात कर खुशबू कुमारी की सारी स्थिति से अवगत कराया। शेखपुरा आरक्षी अधीक्षक (एसपी) कार्तिके. के.शर्मा ने मानव अधिकार रक्षक दल से कहा कि 2 दिन में मामले पर जल्द से जल्द संज्ञान लिया जायेगा। इस आश्वासन के बाद मानव अधिकार रक्षक दल 27 फरवरी को ही करांडे थाना पहुंच कर थाना प्रभारी से सम्पर्क किया।

RELATED POSTS

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

उन्होंने बताया कि करांडे थाना प्रभारी से जब मानव अधिकार रक्षक दल ने जानना चाहा कि खुशबू कुमारी के मामले में शेखपुरा व्यवहार न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी का आदेश निर्गत है तो अभी तक उस युवक को गिरफ्तार क्यों नही किया जा रहा है? इस बात पर थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने अपना स्पाई लगाकर रखा है लेकिन युवक अभी अपने घर पे नही आया है। जैसे ही पता चलेगा उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि जब मानव अधिकार रक्षक की संस्थापिका रीता सिन्हा ने थाना प्रभारी से कहा कि आप अभी हमारे साथ आरोपित युवक के घर चलें आपकी उपस्थिति में मानव अधिकार रक्षक दल खुद से जांच-पड़ताल करेगी। इस बात पर थाना प्रभारी ने पुरा सहयोग किया और हमारे दल के साथ खुशबू कुमारी के ससुराल पहुंची, जहां मानव अधिकार रक्षक दल पुलिस के साथ पूरे घर की तलाशी ली और खुशबू की गोतनी से पूछताछ की।

उन्होंने ने बताया कि पूछताछ क्रम में गोतनी ने बताया कि आरोपी युवक राम कुमार चौधरी अभी गांव में ही आया हुआ है और अपनी दूसरी पत्नी एवम बच्चों के साथ कही भागा हुआ है। जब मानव अधिकार रक्षक दल और पुलिस ने पुरे क्षेत्र में खोजबीन किया तो पता चला कि आरोपी युवक राम कुमार चौधरी धान के खेत में जा छुपा है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे चारो तरफ से घेरा गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि मात्र एक दिन में दिन में ही पुलिस के सहयोग से 4 वर्ष से न्याय के लिए भटक रही पीड़िता खुशबू कुमारी के आरोपी पति को गिरफ्तार कराया गया। मानव अधिकार रक्षक दल की संस्थापिका ने तुरत कारवाई में सहयोग कर ने के लिए भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए थाना प्रभारी को धन्यवाद दिया।

मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने थाना प्रभारी से पुनः सम्पर्क कर थाना प्रभारी को बताया की उन्हें मानव अधिकार रक्षक की ओर से “प्रोत्साहन पत्र” देकर सम्मानित किया जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं का नाम वर्ष 2026 की कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमेन लीडर्स लिस्ट में आना उस...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

by UB India News
July 23, 2026
0

किसी राष्ट्र की ईमानदारी का सबसे बड़ा परीक्षण अदालतों में नहीं होता। वह तब होता है, जब कोई व्यक्ति ऐसी...

Next Post
क्या दिल्ली की तरह पंजाब में भी शराब मामलों में भगवंत मान को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा ?

क्या दिल्ली की तरह पंजाब में भी शराब मामलों में भगवंत मान को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा ?

दिल्ली के मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने राज्य मंत्रिमंडल में अपने पदों से इस्तीफा दिया

इस्तीफों से संदेश.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend