बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र यादव द्वारा सेना पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ है। मंत्री सुरेंद्र यादव को कैबिनेट से बर्खास्त करने और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दल बीजेपी के विधायक वेल में पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।
बिहार विधानमंडल बजट सत्र के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के नेतृत्व में सदन से सभी बीजेपी विधायकों ने वॉकआउट किया है. विजय सिन्हा ने कहा कि मुजफ्फरपुर के कांटी में हत्या हुई थी. कांटी थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाली छाई को लेकर विवाद था. इसमें गोली मारकर एक लड़के की हत्या की गई थी. आरजेडी कोटे के मंत्री और कांटी विधायक इसराइल मंसूरी ने हत्या कराई है. एफआईआर में मंत्री का नाम था लेकिन मृतक के परिजन से सादा कागज पर अंगूठा लगाकर एफआईआर को बदल दिया गया. नीतीश मंत्री को बचा रहे. आरजेडी कोटे के मंत्री सुरेंद्र यादव बार-बार सेना पर विवादित बयान दे रहे हैं. पहले कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए सेना पर हमला करवाती है. उसके बाद कहा कि जल्द भारतीय सेना हिजड़ों की फौज कहलाएगी. मंत्री इसराइल मंसूरी और मंत्री सुरेंद्र यादव को नीतीश बर्खास्त करें. इन मंत्रियों पर सदन में चर्चा हो तब बीजेपी सदन चलने देगी.
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इसरायल मंसूरी पर लगे हत्या के आरोप को सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर के कांटी में हुई हत्या में इसरायल मंसूरी का नाम आया है। सिन्हा ने कहा कि एक ओर नीतीश कुमार कहते हैं कि हम ना तो किसी को बचाते हैं और ना ही किसी को फंसाते हैं। उसके बाद भी उनके हत्या आरोपित मंत्री खुले आम घूम रहे हैं। किसी में हिम्मत नहीं है कि उन्हें छू ले। उसके बाद नीतीश कुमार ने इसका जवाब देते हुए कहा कि सीएम नीतीश ने खुद सदन में उठकर कहा कि मंत्री के खिलाफ जांच होगी। उन्होंने कहा कि हम कागज पढ़े हैं, हमने जांच करने को कहा है ,जांच होगी।
दरअसल, सदन में आज राज्य सरकार की तरफ से बजट पेश किया जा ना है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मंत्री इसराइल मंसूरी के ऊपर एफआईआर दर्ज करने और सेना को लेकर विवादित बयान देने वाले मंत्री सुरेंद्र राम को लेकर सदन में सवाल उठाया। इसको लेकर सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया।
मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष दल बीजेपी की सदस्य बेल में पहुंच गए और मामले पर बहस की मांग करने लगे। सरकार की तरफ से वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मंत्री का सेना को अपमानित करनें का कोई मंशा नहीं था जबकि किसी सदस्य का एफआईआर में नाम डालने का विषय विधानसभा का नहीं हैं।
इस दौरान हंगामा कर रहे बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार को स्पीकर ने चेतावनी दी। जिसके बाद प्रमोद कुमार ने स्पीकर को उंगुली दिखाते हुए कहा कि उन्हें अधिकार हैं और इसके बाद सदन से निकल गए। इधऱ, बीजेपी के विधायक मंत्री से माफी मांगने के मुद्दे पर अड़े हैं और सदन में जोरदार हंगामा कर रहे हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने पूरे मामले की जांच के लिए अधिकारियों को कह दिया है। उसमें कुछ भी गड़बड़ी नहीं हो इसका निर्देश दे दिया है। उसके बाद नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा खड़े हो गये और उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसी को फंसाते और बचाते नहीं हैं। पूरे मामला की जांच कराई जाय और दोषी को मंत्री पद से हटाया जाए।
बजट पेश होने से पहले ही बीजेपी के विधायक सदन में हंगामा कर रहे हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने मंत्री सुरेंद्र यादव और विधायक इसराइल मंसूरी को सदन में घेरा। बिहार विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने जंगलराज का मुद्दा उठाया है। भाजपा नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रही है।
वित्त मंत्री विजय चौधरी ने सुरेंद्र यादव के बयान को लेकर हंगामे के बीच सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपना स्पष्टीकरण दे दिया है। उन्होंने कहा है कि सेना का अपमान करने की उनकी मंशा नहीं थी। सेना के अपमान वाले बयान पर विधानसभा में बवाल जारी है। बीजेपी के सदस्य मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।







