ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रवि योग में लट्ठमार होली आज, बरसाना में उड़ेंगे रंग-गुलाल

UB India News by UB India News
February 28, 2023
in Lokshbha2024, अध्यात्म
0
रवि योग में लट्ठमार होली आज, बरसाना में उड़ेंगे रंग-गुलाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बरसाना की प्रसिद्ध लट्ठमार होली आज 28 फरवरी को है. आज के दिन रवि योग बना है. रवि योग में बरसाना की गोपियां नंदगांव के हुरयारों के साथ लट्ठमार होली का आनंद लेंगी. आज नंदगांव के हुरयारे लट्ठमार होली खेलने के लिए बरसाना आते हैं, जहां पर महिलाएं, जिनको हुरियारिन कहते हैं, वे रंग, गुलाल, पान, मिठाई और लट्ठ से उनका स्वागत करती हैं. आज रवि और प्रीति योग में लट्ठमार होली मनाई जाएगी.

लट्ठमार होली 2023
तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव बताते हैं कि हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को लट्ठमार होली खेली जाती है. इसका निमंत्रण एक दिन पूर्व यानि फाल्गुन शुक्ल अष्टमी को बरसाना से नंदगांव भेजा जाता है.

RELATED POSTS

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मा​ह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि आज 02 बजकर 21 एएम पर शुरू हुई है और यह 01 मार्च को प्रात: 04 बजकर 18 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि के आधार पर फाल्गुन शुक्ल नवमी आज 28 मार्च को है, इसलिए आज बरसाना में लट्ठमार होली खेली जाएगी.

रवि और प्रीति योग में लट्ठमार होली
आज लट्ठमार होली के दिन रवि योग और प्रीति योग है. रवि योग आज सुबह 07 बजकर 20 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 06 बजकर 47 मिनट तक है. प्रीति योग शाम को 04 बजकर 26 मिनट से पूरी रात रहेगा. आज का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक है. आज रोहिण नक्षत्र सुबह 07 बजकर 20 मिनट तक है, उसके बाद से मृगशिरा नक्षत्र है.

कैसे खेलते हैं लट्ठमार होली?
नंदगांव के हुरयारे बरसाना में आते हैं. हुरियारिन उन पर रंग और गुलाल डालती हैं. वे हुरियारिन के साथ हंसी-ठिठोली करते हैं. इस दौरान हुरियारिन उनको डंडे से मारती हैं और हुरयारे ढाल से अपना बचाव करते हैं. इस दौरान गीत, संगीत, नृत्य आदि का आयोजन होता है. कई बार हुरियारिन हुरयारों को पकड़कर महिलाओं की वेशभूषा में उनसे नृत्य कराती हैं. यह सारा​ कार्यक्रम हंसी मजाक के माहौल में होता है.

कैसे शुरु हुई लट्ठमार होली?
पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार भगवान श्रीकृष्ण ग्वाल बाल के साथ राधाजी से मिलने के लिए बरसाना गए थे. वहां पर वे और उनके सखा गोपियों को चिढ़ाने लगे. इस पर गोपियों उनके पीछे डंडा लेकर पड़ गईं. लट्ठमार होली के पृष्ठभू​मि में यही घटना है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

by UB India News
July 20, 2026
0

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने...

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ : मंदिर भी बना, अयोध्या भी बदली ,भारत ने सांस्कृतिक आत्मविश्वास पाया है…………

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

भारतीय क्या स्वभाव से ही भ्रष्ट होते हैं? ऐसे भ्रष्ट कि भगवान राम तक को न बख्शें। दशकों से लोग...

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना इस्कॉन से आज प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे विशेष पूजा और महाआरती होगी। दोपहर...

जगन्नाथ रथ यात्रा : आस्था, समरसता और गतिशील जीवन का महापर्व…………

जगन्नाथ रथ यात्रा : आस्था, समरसता और गतिशील जीवन का महापर्व…………

by UB India News
July 17, 2026
0

पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की वार्षिक रथ यात्रा गुरुवार से शुरू हो रही है। तीनों...

Next Post
बिहार विधानसभा में 2 लाख 61 हजार 885 करोड़ का बजट पेश

बिहार विधानसभा में 2 लाख 61 हजार 885 करोड़ का बजट पेश

पुलिस ने 48 घंटे में लिया कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या का बदला, आतंकी अकीब मुस्ताक भट ढेर

पुलिस ने 48 घंटे में लिया कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या का बदला, आतंकी अकीब मुस्ताक भट ढेर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend