ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा में 2 लाख 61 हजार 885 करोड़ का बजट पेश

UB India News by UB India News
March 1, 2023
in विधानमंडल
0
बिहार विधानसभा में 2 लाख 61 हजार 885 करोड़ का बजट पेश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार सरकार ने बजट में 10 लाख नौकरियों देने की बात दोहराई। वित्त मंत्री विजय चौधरी ने BPSC से लेकर पुलिस में बंपर भर्तियों का ऐलान किया। वित्त मंत्री ने कहा कि BPSC से 49 हजार, BTSC में 12 हजार और BSSC में 29 सौ भर्तियां होंगी। पुलिस में विभिन्न पदों पर 75 हजार नियुक्ति की जाएगी। शिक्षा विभाग में नई भर्तियों की भी बात कही।

बजट में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं पर फोकस रहा। वित्त मंत्री इस बार लाल रंग की जगह मैरून कलर का सूटकेस लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की।

RELATED POSTS

विधानसभा सत्र-अपने ही विधायकों के सवालों में फंसी सम्राट सरकार

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

पिछले साल से 24 हजार करोड़ ज्यादा का बजट पेश किया गया है। वित्तीय वर्ष 2023–24 में 2 लाख 61 हजार 885 करोड़ का बजट पेश किया। साल 2022-23 में बजट 2,37,691 करोड़ का था।

10 साल में 3 गुना बजट बढ़ा

वित्त मंत्री ने कहा कि 10 सालों में बजट का आकार 3 गुना बढ़ा है। बिहार की आर्थिक वृद्धि दर 10.98 फीसदी रही। जब कि देश की आर्थिक वृद्धि दर 6 फीसदी रही। देश दुनिया में बिहार की स्थिति बहुत अच्छी है। बहुत जल्द हम 1 नंबर पर होंगे। हम सीमित संसाधनों में भी बाकी राज्यों से बेहतर काम कर रहे हैं। हमारी विकास दर हमेशा 10 से ऊपर ही रहने वाली।

ये राज्य की योजनाओं की वजह से है। सरकार की नीतियों की वजह से ये संभव हो पाया है। 10 सालों में बिहार की उपलब्धियां लगातार बढ़ रही हैं। बीजेपी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये नहीं है कि ये साथ थे तो बढ़ रहा था। अब ये नहीं है तो नहीं बढ़ रहा है।

विजय चौधरी ने कहा कि युवा और रोजगार को बजट में प्रमुखता दी गई है। युवाओं को सरकारी नौकरी के अलावा रोजगार सृजन करने के लिए सरकार प्रयासरत है। पुलिस के अलग-अलग 75,343 पदों के लिए स्वीकृति दी गई है। एक साल में 522 शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। सरकार ने स्टार्टअप नीति लागू की है।

बिहार की योजनाएं देश के बाकी राज्यों में चल रही हैं। हमने 2016 में नल-जल योजना लागू की। केंद्र ने इसे 2019 में लागू किया। इसी तरह आजीविका योजना, हर घर बिजली योजना, जल-जीवन हरियाली योजना भी नाम बदल-बदलकर लागू की गई। हमें देखकर वो काम करते हैं।

जीएसटी से नुकसान हो रहा है

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि हम लोगों पर कर का बोझ बिना बढ़ाए काम कर रहे हैं, लेकिन जीएसटी लागू होने के बाद हमें नुकसान हो रहा है। पहले राज्य सरकार को उसका मुआवजा भी मिलता था। लेकिन, अब हमारे कर संसाधन को सीमित कर दिया है। राजस्व घाटा 11 हजार 325 से कम होकर 4 हजार 422 हो गया है।

वित्त मंत्री ने कहा कि आर्थिक वृद्धि दर में बिहार जल्द 1 नंबर पर होगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि आर्थिक वृद्धि दर में बिहार जल्द 1 नंबर पर होगा।
वित्त मंत्री मैरून कलर का सूटकेस लेकर विधानसभा पहुंचे थे।
वित्त मंत्री मैरून कलर का सूटकेस लेकर विधानसभा पहुंचे थे।

बजट की बड़ी बातें

-10 लाख युवाओं को रोजगार देने की योजना है -शिक्षकों की भर्तियां चल रही हैं -मई तक पूरी हो जाएगी जातीय गणना – ई-रिक्शा और एंबुलेंस के लिए सरकार अनुदान देगी -नारी शक्ति योजना के लिए 60 करोड़ -बालिका साइकिल योजना के लिए 50 करोड़ -बालिका पोशाक योजना के लिए 100 करोड़ -मैट्रिक में फर्स्ट आने वालों के लिए 94 करोड़ -मदरसे के पुर्ननिर्माण के लिए 40 करोड़ -PMCH के विस्तार के लिए 5540 करोड़ -गांव में टेली मेडिसिन की सुविधा दी जा रही है -21 सदर अस्पतालों को मॉडल अस्पताल बनाया जाएगा -पशु पालकों के लिए 525 करोड़ -सोलर लाइट के लिए 392 करोड़ -6 जगहों पर रोप-वे बनाया जाएगा -संस्कृत शिक्षकों को 7वें वेतनमान का लाभ मिलेगा -मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में खादी मॉल बनेगा

राजद विधायक सुधाकर सिंह ने अपनी ही सरकार के बजट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि यह जीरो बजट है। काफी निराशा हुई है। इस वजह से जो उम्मीद किसानों को थी, वह उम्मीद पूरी नहीं हो पाई है।

सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी के विधायकों ने हंगामा किया

मंत्री सुरेंद्र यादव के अग्निवीरों को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने कार्य स्थगन की मांग की। कार्य स्थगन प्रस्ताव के ना मंजूर होने पर भाजपा के विधायक हंगामा करने लगे। बीजेपी के विधायकों ने वेल में जमकर हंगामा किया। इसके बाद सदन से वॉकआउट कर गए। अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि आसान पर दबाव डालकर आप काम कराना चाहते हैं तो आसान दबाव में नहीं आने वाला है।

मंत्री मंसूरी के इस्तीफे की भी मांग

भाजपा विधायकों ने मंत्री इजराइल मंसूरी के इस्तीफे के मांग को लेकर भी विधानसभा में जमकर हंगामा किया। बीजेपी ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वह कहते थे कि अपराधी को संरक्षण नहीं देते, लेकिन दागी मंत्री मंसूरी को बचा रहे हैं।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता विरोधी दल विजय सिन्हा ने मंत्री इसराइल मंसूरी पर हत्या की FIR दर्ज होने और मंत्री सुरेन्द्र यादव के बयान का मसला सदन में उठाया।

विपक्ष के विरोध पर सीएम ने कहा कि आप लोगों ने जो कागज भेजा हैं, उसे हमने अधिकारियों को भेज दिया है। पूरे मामले को देखने का निर्देश भी दे दिया है। कहीं कोई बात होगी तो उसे भी बताया जाएगा। नीतीश कुमार के आश्वासन के बाद नेता विरोधी दल ने कहा कि मंत्री के रहते न्याय नहीं मिल सकता। इसलिए जब तक जांच हो रही है, तब तक उन्हें मंत्री पद से हटा दिया जाए।

हंगामे के बाद सीएम ने मंत्री को किया तलब

सदन में विपक्ष के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री ने मंत्री इसराइल मंसूरी को अपने चेंबर में बुलाया है। इस दौरान इसराइल मंसूरी के साथ मंत्री जमा खान और अशोक चौधरी भी मौजूद हैं। सीएम पूरे मामले की पूछताछ कर रहे हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि मंत्री इसराइल मंसूरी के ऊपर हत्या में शामिल होने का केस दर्ज है, लेकिन पुलिस पूरे मामले पर मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। ना ही जांच हो रही। नेता विरोधी दल ने सदन में कई कागजात भी दिए थे, जिसे सीएम ने अपने अधिकारियों को देकर मामले की जांच की बात कही थी।

कांग्रेस विधायक गिर गए: कांग्रेस विधायक असरफ सिद्दकी विधानसभा में गिर गए हैं। मार्शल ने सहारा देकर बाहर निकाला। आपस में दोनों पैर फंसने की वजह से बैलेंस बिगड़ गया था। इस वजह से गिर गए थे।

मैं सवाल उठाता रहूंगा- सुधाकर सिंह

बजट सत्र में शामिल होने पहुंचे पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने सदन के बाहर साफ कर दिया कि वो नीतीश कुमार के खिलाफ सवाल उठाते रहेंगे। तेजस्वी यादव के बाहर से गाइड होने वाले बयान पर सुधाकर सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि हम किसी और से गाइड नहीं हो रहे।

सुधाकर सिंह ने कहा कि 14 करोड़ लोग की आवाज बनकर सदन में आया हूं। मैं उनसे गाइड हो रहा हूं। तेजस्वी द्वारा कार्रवाई वाले बयान पर सुधाकर सिंह ने चुप्पी साधी। हालांकि उन्होंने कहा कि जनता के सवालों को पूछना मेरा अधिकार है और मैं सदन में वही काम कर रहा हूं।

शिक्षा मंत्री ने फिर रामचरित मानस पर सवाल उठाया

शिक्षामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि मैं अपने पुराने बयान पर कायम हूं। विधानसभा में किसी की हिम्मत नहीं कि मेरे बयान पर सवाल खड़ा कर सके। मैं आज भी कह रहा हूं कि रामचरित मानस में शूद्रों का अपमान किया गया था। लोहिया और आंबेडकर की नजर से मैं पढ़ता हूं। आज का शूद्र पढ़ा-लिखा है। उसे बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरित मानस के दोहा को पढ़कर सुनाया।

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान के बाद जेडीयू विधायक डॉ. संजीव ने विरोध जताते हुए कहा कि यह चिप पब्लिसिटी के लिए बयान दे रहे हैं। इन्हें इलाज की जरूरत है। रामचरित मानस पर कोई सवाल नहीं खड़ा कर सकता है। हिम्मत है तो दूसरे धर्मों के बारे में बयान देकर सड़क पर चल कर दिखाएं। यह तो हिंदू धर्म की महानता है कि वह अभी तक इस तरह का बयान दे रहे हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बजट पेश किया था। जब एनडीए की सरकार थी तो सुशील कुमार मोदी और तार किशोर प्रसाद बजट पेश कर चुके हैं। वही 2015-17 में अब्दुल बारी सिद्धकी ने भी बजट पेश किया था।

 

 

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है. आज मंगलवार को बिहार के 2023-24 का बजट पेश होना है. बिहार की नई महागठबंधन की सरकार का यह पहला बजट होगा जिसे वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी (Finance Minister Vijay Kumar Chowdhary) सुबह 11 बजे पेश करेंगे.इस बजट पर युवाओं को काफी ज्यादा उम्मीद हैं। युवाओं को उम्मीद है कि सरकार बीस लाख रोजगार मामले पर बड़ा फैसला ले सकती है।

20 लाख नौकरी रोजगार होगा अहम मुद्दा

लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए महागठबंधन सरकार कई लोक लुभावन घोषणाएं कर सकती है. बजट में सरकार के लिए रोजगार अहम मुद्दा होगा. संभावना जताई जा रही है कि महागठबंधन सरकार अपने बजट में 20 लाख युवाओं को रोजगार देने का एलान कर सकती है. बजट का मुख्य फोकस सीएम नीतीश के सात निश्चय पार्ट-2 को पूरा करने पर भी होगा.

7 निश्चय योजना पार्ट-2 में क्या है?

  • हर खेत तक पानी
  • स्वच्छ गांव समृद्ध गांव
  • स्वच्छ शहर विकसित शहर
  • सबके के लिए स्वास्थ्य सुविधा
  • युवा शक्ति बिहार की प्रगति
  • सशक्त महिला सक्षम महिला
  • कनेक्टिविटी होगी और आसान

बजट 2023-24 का आकार क्या होगा?

बजट के आकार में 10 % से 15 % तक की बढ़ोतरी हो सकती है. वित्त वर्ष 2021-22 का बजट दो लाख 18 हजार 302 करोड़ 70 लाख रुपये का था. वहीं, 2022-23 में इसे बढ़ाकर 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ 19 लाख रुपये कर दिया गया था. बजट 2023-24 का आकार 2.72 लाख करोड़ से अधिक का हो सकता है.

बजट में हो सकता है इजाफा

स्वरोजगार को प्रेरित करने के लिए बिहार सरकार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना चला रही है. इसके बजट में इजाफा हो सकता है. बजट में नए टैक्स लगाए जाने की संभावना नहीं है. महागठबंधन सरकार अगले वित्तीय वर्ष से चतुर्थ कृषि रोड मैप लागू करने जा रही है. इसके लिए सरकार को कृषि बजट में पूर्व की तुलना में अधिक धनराशि का प्रावधान करना होगा.

पांच अप्रैल तक चलेगा बजट सत्र

बजट के पहले दिन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का अभिभाषण हुआ था. बजट सत्र पांच अप्रैल तक चलेगा. बजट सत्र में 16 दिन अवकाश रहेगा. इस सत्र में 22 बैठकें होंगी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आज से शुरू ,इस सत्र में कुल 13 अहम विधेयक होगा पेश……………………

विधानसभा सत्र-अपने ही विधायकों के सवालों में फंसी सम्राट सरकार

by UB India News
July 27, 2026
0

'सरकार पर विश्वास कीजिए...', यह अपील बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने विपक्ष के विधायकों से नहीं की। उन्होंने सरकार...

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सम्राट सरकार आज फिर बुरी तरह घिर गई। हैरत अंगेज तो यह रहा कि...

क्या ईरान-अमेरिका का विवाद सुलझाने गए हैं?

by UB India News
July 22, 2026
0

मानसून सत्र के दौरान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति अब सत्तापक्ष के लिए विपक्ष पर हमला...

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधान परिषद में बुधवार को जमीन से जुड़े मुद्दे पर जमकर हंगामा देखने को मिला. चर्चा के दौरान राष्ट्रीय...

Next Post
पुलिस ने 48 घंटे में लिया कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या का बदला, आतंकी अकीब मुस्ताक भट ढेर

पुलिस ने 48 घंटे में लिया कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या का बदला, आतंकी अकीब मुस्ताक भट ढेर

दिल्ली के मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने राज्य मंत्रिमंडल में अपने पदों से इस्तीफा दिया

दिल्ली के मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने राज्य मंत्रिमंडल में अपने पदों से इस्तीफा दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend