ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में सुशासन और न्याय के साथ विकास की सरकार’ नए राज्यपाल के अभिभाषण की बड़ी बातें

UB India News by UB India News
February 28, 2023
in खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
बिहार में सुशासन और न्याय के साथ विकास की सरकार’ नए राज्यपाल के अभिभाषण की बड़ी बातें
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है, ये 5 अप्रैल तक चलेगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के अभिभाषण के साथ बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की आज से शुरुआत हो गई। इस दौरान दोनों सदनों के सदस्यों के साथ साथ बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी और विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर भी राज्यपाल के साथ मौजूद थे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अपने अभिभाषण में राज्य सरकार की ओर से किए गए विकास के काम और आने वाले समय में सरकार की योजना को सदन में रखा। जानिए राज्यपाल के अभिभाषण की बड़ी बातें।

राज्यपाल ने बताया राज्य में कोरोना का हाल

राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने अभिभाषण में कहा कि वर्तमान में कोरोना का राज्य में सिर्फ एक सक्रिय केस, राज्य में कोरोना जांच राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। इसी वजह से कोरोना का प्रभावी नियंत्रण हुआ। राज्य में 15 करोड़ 72 लाख टीके दिए जा चुके हैं। बिहार अकेला राज्य जो कोरोना मृतकों के परिजनों को सहायता राशि दे रही।उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन और न्याय के साथ विकास की सरकार, 112 नंबर पुलिस हेल्पलाइन से लोगों को फायदा हुआ है। बिहार पुलिस तंत्र को मजबूत करने के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

राज्यपाल ने कहा कि बिहार सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। निगरानी के लिए कई निगरानी कोषांग का गठन किया गया है। शराबबंदी को लेकर सशक्त अभियान चलाया जा रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि न्याय के साथ विकास किया जा रहा है। सात निश्चय के तहत कई योजना सफलता पूर्वक चलाई जा रही है। नाली गली पर राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष भाजपा ने हंगामा किया। आज ही बिहार का आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश कर दिया जाएगा।

यह बजट सत्र 5 अप्रैल तक चलेगा। इसमें कल यानी 28 फरवरी को बिहार का बजट पेश किया जाएगा। आज बिहार विधानसभा और बिहार विधान की संयुक्त बैठक होगी।

कोरोना में आम लोगों के साथ राज्य सरकार रही है। बिहार में सघन कोविड जांच कराया गया, तभी बिहार में कंट्रोल किया गया है। अभी तक 13 हजार 600 कोरोना मृतक को अनुदान दिया जा चुका है। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार निरंतर काम कर रही है। इस पर बीजेपी विधायकों ने ये कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि स्कूलों में शिक्षक और बिल्डिंग नहीं है। RJD ने जवाब दिया कि अडानी से मांग लीजिए। एमएलसी मुन्नी देवी ने कहा जाइए मोदी के सामने कटोरा लेकर भीख मांगिए। सदन में जय भीम के नारे भी लगे।

बीजेपी विधायक भागीरथी देवी और आरजेडी एमएलए रेखा देवी में तू तू मैं मैं हुई। भागीरथी देवी ने कहा कि वो भाजापा को अटर पटर बोल रही थी।

वित्त मंत्री विजय चौधरी ने बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 को सदन पटल पर रखा। विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हो गई है।

बजट सत्र में 22 बैठकें होंगी

बजट सत्र में 22 बैठकें आयोजित की गई हैं। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर 2 दिन वाद विवाद होगा। 2023-24 के बजट पर सामान्य विमर्श 2 दिन तक चलेगा। इसके अलावा 2022-23 के तृतीय अनुपूरक बजट व्यस्थापन के लिए एक दिन रखा गया है।

इसके बाद वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय-व्यय अनुदान की मांगों पर वाद विवाद और विनियोग विधेयक 12 दिन पेश किए जाएंगे। इन 12 दिनों में अलग-अलग विभागों के बजट भी पेश किए जाएंगे।

बिहार विधानसभा में राजकीय विधायक और अन्य राजकीय कार्यों के लिए 2 दिन रखा गया है। गैर सरकारी सदस्यों के कार्य यानी कि गैर सरकारी संकल्प के लिए 2 दिन का समय रखा गया है। फरवरी से लेकर अप्रैल तक चलने वाले इस बजट सत्र में 16 दिन अवकाश रहेगा। जिसमें होली, रामवनमी से लेकर कई त्योहार शामिल हैं।

विकास में बड़ी भूमिका

बिहार राज्य के बजट का आकार साल 2021-22 में दो लाख 18 हजार 302 करोड़ 70 लाख रुपए था, जो वर्ष 2022-23 में बढ़कर दो लाख 37 हजार, 691 करोड़ 19 लाख रुपए हो गया था।

बिहार सरकार ने 2022-23 में 6 सूत्रों का बजट पेश किया था, ये 6 सूत्र मानव जीवन से जुड़े हुए थे और बताया गया था कि विकास में इसकी बड़ी भूमिका होगी।

स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग में निवेश, कृषि और संबंधित क्षेत्र, आधारभूत संरचना ग्रामीण एवं शहरी, विभिन्न वर्गों का कल्याण। इन 6 सूत्रों के क्रियान्वयन पर ही 2022-23 में फोकस किया गया था। पिछली बार भाजपा कोटे के वित्त मंत्री सह उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बजट पेश किया था। इस बार वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी बजट पेश करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
बिहार विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2022- 23 पेश ,विकास इंडेक्स में बिहार राज्यों की सूची के तीसरे नंबर पर

बिहार विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2022- 23 पेश ,विकास इंडेक्स में बिहार राज्यों की सूची के तीसरे नंबर पर

आज बिहार विधानसभा में पेश होगा  वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट

आज बिहार विधानसभा में पेश होगा वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend