ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज बिहार विधानसभा में पेश होगा वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट

UB India News by UB India News
March 1, 2023
in कारोबार, पटना, विधानमंडल
0
आज बिहार विधानसभा में पेश होगा  वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी मंगलवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगे। 2005 में सत्ता में आने के बाद से ही नीतीश सरकार हर साल बजट का आकार बढ़ाती रही है। इसी पृष्ठभूमि के आधार पर अगला बजट ढाई लाख करोड़ से अधिक के होने का अनुमान है। चालू वित्त वर्ष के लिए दो लाख, 37 हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रविधान किया गया था।

अगले बजट में सरकार की प्राथमिकताएं स्वास्थ, शिक्षा, उद्योग एवं उद्योग में निवेश, कृषि एवं उससे जुड़े क्षेत्र, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का विस्तार के अलावा विभिन्न वर्गों की कल्याण योजनाओं के आसपास रहने की उम्मीद है। चालू बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र में 16 हजार करोड़ रुपये का प्रविधान किया था। यह बढ़ सकता है।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

शिक्षा बजट में भी चालू वित्त वर्ष की तुलना में व्यय बढ़ने की उम्मीद है। यह बढ़ोत्तरी स्थापना मद में हो सकती है, क्योंकि शिक्षकों की नियुक्ति प्रस्तावित है। चालू वित्त वर्ष में शिक्षा के लिए 39 हजार करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया था। यह कुल बजट का 16.5 प्रतिशत था। ग्रामीण एवं शहरी आधारभूत संरचना के निर्माण पर 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रविधान किया जा सकता है।

राज्य सरकार अगले वित्तीय वर्ष से चतुर्थ कृषि रोड मैप लागू करने जा रही है। जाहिर है, इसके लिए सरकार को कृषि बजट में पूर्व की तुलना में अधिक धनराशि का प्रविधान करना होगा। ‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ यह पहले से चल रही योजना है। जल संसाधन विभाग के नेतृत्व में चल रही इस योजना के लिए भी अधिक धन की जरूरत है।

नहीं मिलेगी जीएसटी क्षतिपूर्ति राशि
सरकार के लिए राहत की बात यह है कि चालू वित्त वर्ष के बजट की तरह अगले बजट पर कोरोना महामारी की छाया नहीं रहेगी। कोरोना मद में व्यय की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, कई अन्य मदों में अपेक्षा के अनुरूप आमदनी नहीं होने से सरकार के हाथ सख्त रहेंगे।

जीएसटी क्षतिपूर्ति के मद में केंद्र से अगले वित्तीय वर्ष में कोई मदद नहीं मिलेगी। यह सरकार की आय में शुद्ध रूप से सालाना चार से पांच हजार करोड़ रुपये की कमी का कारण बनेगा। राहत इससे मिल सकती है कि देश के स्तर पर जीएसटी से आमद बढ़ रही है। यह केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी के मद में बिहार को बढ़े हुए दर पर मिलेगा।

2005 में नीतीश के सत्ता में आने के बाद से बिहार पिछड़ गया: राजद विधायक सुधाकर सिंह
राजद विधायक का नीतीश पर हमला, बोले- उनके PM बनने से बेहतर राष्ट्रपति शासन, तेजस्वी को बताया CM का दावेदार
यह भी पढ़ें
आंतरिक संसाधन बढ़ाने की चुनौती
राज्य सरकार आंतरिक संसाधनों से धन जुटाने की चुनौती से जूझ रही है। बजट के आकार के अनुपात में इस मद में आमदनी नहीं बढ़ रही है। वित्त वाणिज्यकर और निबंधन को छोड़ दें तो राजस्व संग्रहण करने वाले विभाग अपवाद में ही वार्षिक संग्रहण का लक्ष्य हासिल कर पाते हैं।

घाटे की भरपाई
प्रारंभिक अनुमान यही है कि सरकार का राजस्व घाटा सकल राज्य घरेलू उत्पाद के तीन से साढ़े तीन प्रतिशत के बीच रहेगा। केंद्रीय बजट में भी राज्यों के राजस्व घाटा को इसी सीमा में रखने की अनमति दी गई है। राज्य सरकार राजस्व घाटे की भरपाई आंतरिक संसाधन बढ़ा कर या कर्ज लेकर करती है। इस मामले में भी राज्य सरकार बहुत हाथ नहीं फैला सकती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

Next Post
मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने 5 दिन के रिमांड पर भेजा, 4 मार्च तक CBI की कस्टडी में रहेंगे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री

मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने 5 दिन के रिमांड पर भेजा, 4 मार्च तक CBI की कस्टडी में रहेंगे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री

यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मारा गिराया अतीक अहमद के करीबी अरबाज को

यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मारा गिराया अतीक अहमद के करीबी अरबाज को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend