ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी को गाली देने की होड़ , पहले कांग्रेस तो अब आप , कोई कब्र खोद रहा तो कोई मरने की……….

UB India News by UB India News
February 28, 2023
in हास्य - व्यंग
0
मोदी को गाली देने की होड़ , पहले कांग्रेस तो अब आप , कोई कब्र खोद रहा तो कोई मरने की……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को शिलॉन्ग में एक चुनावी सभा में कांग्रेस पर तीखा जवाबी हमला बोला। मोदी ने कांग्रेस के उन नेताओं की जमकर आलोचना की जो कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर बैठकर ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ का नारा लगा रहे थे।

नरेंद्र मोदी ने कहा, “जिनको देश ने नकार दिया है, जिन्हें देश अब स्वीकार करने को तैयार नहीं है, जो निराशा की गर्त में डूब चुके हैं वो आजकल माला जपते हुए कहते है मोदी तेरी कब्र खुदेगी। जबकि देश कह रहा है, हिंदुस्तान का हर कोना कह रहा है- मोदी तेरा कमल खिलेगा। देश की जनता इस प्रकार के विकृत सोच वाले, विकृत भाषा बोलने वाले लोगों को करारा जवाब देग।”

RELATED POSTS

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों से माफी मांगने का दिया आदेश …………..

चुनावी जंग आस्था से बदजुबानी तक पहुंची, हर कोई दूसरे को नीचा बताने में जुटा…

मोदी ने आगे कहा: “लंबे समय तक मेघालय सहित इस पूरे रीजन को कुछ लोगों ने अपने परिवार और स्वार्थ की पॉलिटिक्स के लिए प्रयोग किया। इन लोगों ने नॉर्थ ईस्ट के हर स्टेट को, मेघालय को ATM बना दिया है। यहां के लोगों को छोटे-छोटे मुद्दों पर बांटा गया। मेघालय के हितों को कभी प्राथमिकता नहीं दी गई। उन्होंने इस राज्य का बहुत नुकसान किया है, यहां के युवाओं का नुकसान किया है। लेकिन मुझे खुशी है कि इस प्रदेश के साथ ही पूरे नॉर्थ ईस्ट की जनता अब भाजपा के साथ है। कमल के साथ है। मेघालय एक मजबूत पार्टी के नेतृत्व में स्थिर और मजबूत सरकार चाहता है। मेघालय आज फैमिली फर्स्ट के बजाय… पीपल फर्स्ट वाली सरकार चाहता है।”

यह हाल के महीनों में कांग्रेस के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी की सबसे कड़ी प्रतिक्रियाओं में से एक थी। कांग्रेस के नेता ये जानते हैं कि मोदी को गाली देने से नुकसान ही होता है। कई चुनावों में इसका नतीजा देख चुके हैं। इसके बाद भी पता नहीं क्यों चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के नेता सेल्फ गोल कर देते हैं।

पहले पवन खेड़ा ने पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नरेंद्र मोदी के पिता के लिए अपमानजनक बातें कहीं बाद में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी, तब उन्हें जमानत मिली। लेकिन पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के वक्त एयरपोर्ट पर धरना दे रहे कांग्रेस के नेताओं ने ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ जैसे नारे लगा दिए।

अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस मुद्दे पर खामोश हैं। लेकिन मोदी ने इस बात को पकड़ लिया है और अब वो जब-जब कांग्रेस की गालियों का जिक्र करेंगे तो उसमें यह नारा भी सुनने को मिलेगा।

आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस की राह पर चलते दिखाई दे रही है। एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीते दिनों कांग्रेसियों ने जहर उगला था। कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली एयरपोर्ट पर पवन खेड़ा की गिरफ्तारी को लेकर पीएम के खिलाफ विवादित नारे लगाए थे। कांग्रेस नेताओं ने ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे लगाए थे। वहीं अब केजरीवाल की पार्टी के नेताओं ने भी पीएम मोदी के खिलाफ विवादित नारे लगाए है। दरअसल दिल्ली के कथित शराब घोटाले को लेकर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से सीबीआई हेडक्वार्टर पूछताछ चल रही है। सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर आप नेता और कार्यकर्ताओं ने सीबीआई दफ्तर के बाहर जमकर बवाल काटा।

आप नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने आप नेताओं को चेतावनी देते हुए जगह खाली करने को कहा। लेकिन आप नेता नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने विरोध कर रहे गोपाल राय, संजय सिंह समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया। इधर पुलिस द्वारा आप नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर कार्यकर्ताओं की बौखलाहट देखने को मिली है। आप नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर मनीष सिसोदिया के समर्थन में नारे लगाए। इतना ही नहीं आप महिला कार्यकर्ता ‘मोदी मार गया’ जैसे विवादित नारे लगाए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आप महिला कार्यकर्ताओं कह रही है शिक्षा मनीष सिसोदिया को इन लोगों ने गिरफ्तार कर लिया। मोदी मार गया हॉय इसलिए मोदी ने अडानी को कुछ नहीं किया।

उधर आप नेताओं द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ विवादित नारे लगाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी भड़क गई। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने वीडियो शेयर करते हुए आप पर हमला बोला। सबसे पहले ब्रष्टाचार करें, फिर अत्याचार, अब ऐसा दुराचार, कांग्रेस के बाद अब आप कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ “मोदी मर गया” के लगाए आपत्तिजनक नारे! पहले भ्रष्टाचार का जश्न, फिर विक्टिम कार्ड और अब गाली की राजनीति? शराब घोटाला का बचाव करने के लिए? शर्मनाक !

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में स्पेशन इंटेंसिव रिवीजन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों से माफी मांगने का दिया आदेश …………..

by UB India News
August 27, 2025
0

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सोशल...

पटना के चौक-चौराहों पर लगे पोस्टर – बिहार में गुंडा राज, कारोबारियों पर कहर

चुनावी जंग आस्था से बदजुबानी तक पहुंची, हर कोई दूसरे को नीचा बताने में जुटा…

by UB India News
July 16, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियां अब रियल टाइम अटैक कर रही हैं। कार्टून के जरिए सोशल मीडिया पर हमले...

आप को धमकी की भाषा शोभा नहीं देती………….

आप को धमकी की भाषा शोभा नहीं देती………….

by UB India News
July 21, 2024
0

एक बहस में एक प्रवक्ता एंकर से शिकायत करता है कि वह उसे बोलने से रोक रहा है क्योंकि वह...

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

by UB India News
May 1, 2024
0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इंदौर में बड़ा झटका लगने के एक दिन बाद आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल...

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

Next Post
होने वाला है दूध का दूध और पानी का पानी!

होने वाला है दूध का दूध और पानी का पानी!

जो खुद दूसरे के सहारे मुख्यमंत्री बने हैं वे किसी को क्या आगे बढ़ाएंगे?

जो खुद दूसरे के सहारे मुख्यमंत्री बने हैं वे किसी को क्या आगे बढ़ाएंगे?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend