ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

होने वाला है दूध का दूध और पानी का पानी!

UB India News by UB India News
February 27, 2023
in जदयू, नालंदा
0
होने वाला है दूध का दूध और पानी का पानी!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने रविवार को नालंदा विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान नूरसराय थाना इलाके के मकनपुर गांव में ‘बदलो बिहार’ के तहत उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर निशाना साधा. कहा कि बिहार में महागठबंधन आज भी नहीं है. पूर्णिया में महागठबंधन की रैली में आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार को पलटू चाचा कहकर बुलाया. नीतीश कुमार का न मन मिला, न दिल मिला और न विचार मिला है. सब अपना-अपना समय काट रहे हैं और नुकसान बिहार का हो रहा है.

आरसीपी सिंह ने बयानों से महागठबंधन की सीक्रेट फाइल खोल दी. उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू छोड़ दिया है इस पर आरसीपी सिंह ने कहा- “मैंने पहले ही कह दिया था कि यह डूबता हुआ जहाज है. पिछली बार मैंने कहा था कि डूब गया और वह सही में डूब गया. अब वहां बच कौन रहे हैं? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके परम प्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह. जहाज डूब जाता है तो उसके कबाड़ की नीलामी होती है.”

RELATED POSTS

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

महागठबंधन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने महागठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कह रहे हैं कि 2025 में महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव होंगे. नीतीश कुमार इस बात को स्वीकार कर सकते हैं लेकिन पार्टी के जितने कार्यकर्ता हैं जिन्होंने संघर्ष किया है वह कैसे स्वीकार कर सकते हैं? 2025 में महागठबंधन रहेगा या नहीं रहेगा पता नहीं, तेजस्वी यादव को जो कह रहे हैं वह कभी पूरा होने वाला नहीं है.

कानून व्यवस्था पर क्या कहा?

बिहार की कानून व्यवस्था पर भी आरसीपी सिंह ने खूब सुनाया. कहा कि 2005 से 2010 में सुधार था और आज देख लीजिए. पटना में दिनदहाड़े गोली मार दी जा रही है. दारू और बालू के पीछे पूरी सरकार ने प्रशासन को पंगु बना दिया है. आज यह महागठबंधन की सरकार है ही नहीं. बिहार में क्या सरकार होगी.

मुख्यमंत्री को बिहार की जनता ने एनडीए के साथ काम करने का मौका दिया लेकिन नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने के लिए नाता तोड़ दिया. आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने आरजेडी के खिलाफ राजनीति की और उसी पार्टी की गोद में बैठ गए. आरजेडी के ज्यादा विधायक और नीतीश कुमार के कम विधायक तो यह कैसा शासन?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शुक्रवार 17 जुलाई को एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनका...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

निशांत को ‘एंग्री–यंग–मैन’ बनने के पीछे कौन हैं ……………..

निशांत को ‘एंग्री–यंग–मैन’ बनने के पीछे कौन हैं ……………..

by UB India News
June 29, 2026
0

सोशल मीडिया पर कभी बैठने, चलने के अंदाज और ढीले-ढाले कुर्ता-पायजामा को लेकर ट्रोल होने वाले निशांत कुमार इन दिनों...

Next Post
जो खुद दूसरे के सहारे मुख्यमंत्री बने हैं वे किसी को क्या आगे बढ़ाएंगे?

जो खुद दूसरे के सहारे मुख्यमंत्री बने हैं वे किसी को क्या आगे बढ़ाएंगे?

बिहार विधान परिषद के 5 एमएलसी सीटों पर 31 मार्च को होगा चुनाव, 5 अप्रैल को परिणाम

बिहार विधान परिषद के 5 एमएलसी सीटों पर 31 मार्च को होगा चुनाव, 5 अप्रैल को परिणाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend