ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दबंगई और चालाकियों का ही नहीं, राजनीति में भोलेपन और भावुकता का भी बड़ा महत्व होता……

UB India News by UB India News
February 28, 2023
in ब्लॉग
0
दबंगई और चालाकियों का ही नहीं, राजनीति में भोलेपन और भावुकता का भी बड़ा महत्व होता……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दबंगई और चालाकियों का ही नहीं, राजनीति में भोलेपन और भावुकता का भी बड़ा महत्व होता है। रायपुर में कांग्रेस सम्मेलन चल रहा है। यहाँ राहुल ने कांग्रेस नेताओं के सामने भोलेपन वाला भाषण दिया। उन्होंने कहा- 1977 में जब हम सरकारी मकान ख़ाली कर रहे थे, मैं बहुत छोटा था। घर का सामान पैक हो रहा था।

मैंने माँ से पूछा- हम कहाँ जा रहे हैं? माँ ने कहा- ये सरकारी मकान है, अब हमें इसे छोड़ना है। मैंने पूछा- कहाँ जाएँगे? माँ ने कहा- पता नहीं। आज बावन साल हो गए। मेरे पास अब भी मेरा अपना घर नहीं है। राहुल ने अपनी यात्रा के क़िस्से भी भावुकता से सुनाए। कहा- पहले मैं सोचता था इतनी दूर तक कैसे चलूँगा? जब चलना शुरु किया तो थकान काफ़ूर हो गई।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

पहले जब लोगों से मिलता था तो पूछता था- क्या हाल हैं? कितने बच्चे हैं? करते क्या हैं? लोग जवाब देते थे, लेकिन चलते-चलते मेरा घमण्ड चूर हो गया। मैं लोगों के गले मिलता और सवाल पूछने की ज़रूरत ही नहीं होती थी। अपने आप हालात पता चल जाते थे।

राहुल दरअसल, अब भावुकता की राजनीति करने जा रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि उनकी इस कहानी से लोग कितने भावुक हो पाते हैं? भाजपा भी भावुकता की राजनीति ही करती है लेकिन उसकी भावुकता में धर्म का एग्रेशन भी है। कांग्रेस के पास निरी भावुकता है। वोट में कितनी परिवर्तित होगी, यह अभी से कहना मुश्किल है।

उधर, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मामला शराब नीति का है। आरोप यह है कि मनीष सिसोदिया ने ऐसी शराब नीति गढ़ी जिससे सरकार की बजाय शराब व्यापारियों का ज़्यादा फ़ायदा हुआ। आप पार्टी का कहना है कि भाजपा और केंद्र सरकार के ये आरोप झूठे हैं। मनीष सिसोदिया ने भी भावुकता का कार्ड खेला।

वे पहले अपनी माँ से मिलने गए। फिर जुलूस की शक्ल में सीबीआई दफ़्तर तक पहुँचे। भाषण में कहा मैं जेल जा रहा हूँ। घर में मेरी पत्नी अकेली हैं। वह बीमार रहती हैं। आप लोग ख़्याल रखना। यह भी कहा कि मुझे पैसे की कोई लालसा नहीं है। पहले टीवी में समाचार पढ़ता था। अच्छी तनख़्वाह पाता था। फिर केजरीवाल जी से जुड़ा। झुग्गी – बस्तियों में काम किया।

सोचा नहीं था सरकार में आएँगे लेकिन आप लोगों ने साथ दिया और सरकार बन गई। अब सिसोदिया की इस भावुकता से क्या सीबीआई पसीजेगी? शायद नहीं। ये राजनीति है। यहाँ जीत और हार दो ही मुख्य बातें होती हैं। तीसरी कुछ नहीं। कुछ भी नहीं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

पटना में AISA के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज,आंसू गैस के गोले भी दागे ………………….

लोकतंत्र की मजबूती संवाद, धैर्य और कानून के दायरे में रहकर ही संभव है…………………

by UB India News
July 31, 2026
0

लोकतंत्र की सबसे बड़ी विडंबना यही है कि सरकार हर मांग मान नहीं सकती, लेकिन हर मांग को अनसुना भी...

Next Post
अग्निपथ स्कीम को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं खारिज

अग्निपथ स्कीम को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं खारिज

मेघालय-नगालैंड में वोटिंग जारी

मेघालय-नगालैंड में वोटिंग जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend