ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीबीसी के दफ्तर पर आयकर विभाग का सर्वे जारी

UB India News by UB India News
February 22, 2023
in मीडिया
0
बीबीसी के दफ्तर पर आयकर विभाग का सर्वे जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर में 14-15 फरवरी की रात तक आयकर विभाग का सर्वे जारी रहा. रात भर आयकर विभाग के अधिकारी जांच करते रहे. हालांकि उम्मीद है कि आज भी आयकर विभाग की टीम दफ्तर में जांच कर सकती है. वहीं इस मामले पर अमेरिका की तरफ से भी प्रतक्रिया सामने आई है. संयुक्त राज्य अमेरिका ने मुंबई और दिल्ली में बीबीसी कार्यालयों पर आयकर सर्वे (BBC IT Raid) के बारे में एक सार्वजनिक बयान दिया है. अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने मीडिया को बताया कि अमेरिका को दिल्ली में बीबीसी कार्यालय (BBC IT Survey) में आयकर विभाग द्वारा किए गए सर्वेक्षण अभियान की जानकारी है, लेकिन वह अपना निर्णय देने की स्थिति में नहीं है. बीबीसी पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप है.

बीबीसी ने ट्वीट कर दी जानकारी
वहीं बीबीसी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया था कि आयकर विभाग (BBC Income Tax Team Survey) की टीम दिल्ली और मुंबई ऑफिस में मौजूद हैं. हम उन्हें पूरा सहयोग कर रहे हैं. सर्वे का काम अभी भी जारी है. ऑफिस में काम भी शुरू हो गया है. बीबीसी के दफ्तर पर आयकर विभाग के अधिकारियों के पहुंचने के बाद विपक्ष के नेताओं ने सरकार को घेरने की कोशिश की. कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर इस कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया.

RELATED POSTS

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

लोक व देशहित से जुड़े मुद्दों पर समाज और सरकार की तरफ से ऐसी ही सक्रियता जरूरी है……………..

दिल्ली-मुंबई के ऑफिस पर पहुंची आयकर विभाग की टीम
दिल्ली के केजी मार्ग एरिया में एचटी टावर की पांचवीं और छठी मंजिल पर बीबीसी का ऑफिस है. यहां आयकर विभाग की 24 लोगों की टीम ने सर्वे किया. मुंबई के सांताक्रूज इलाके में बीबीसी स्टूडियोज पर भी इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची. टीम ने फाइनेंस डिपार्टमेंट के लोगों को मोबाइल, लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त कर लिया. अफसरो ने कहा कि इनका बैकअप लेकर इन्हें वापस कर दिया जाएगा.

टैक्स कीवर्ड का इस्तेमाल किया गया
बीबीसी के एक पत्रकार ने एनडीटीवी को बताया कि कर्मचारियों को लॉग इन करने के लिए कहने के बाद अधिकारियों ने डेस्कटॉप पर जानकारी खोजने के लिए टैक्स कीवर्ड का इस्तेमाल किया. बीबीसी ने अपने सभी कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बचने के लिए कहा है. तलाशी शुरू होने के करीब 6 घंटे बाद कर्मचारियों को उनके लैपटॉप स्कैन करने के बाद ही जाने दिया गया. कर्मचारियों के दस्तावेज भी जब्त किये गए.

सूत्रों के मुताबिक, BBC मैनेजमेंट ने बुधवार सुबह कर्मचारियों को मेल किया है। इसमें स्टाफ से हर सवाल का ईमानदारी से जवाब देने की हिदायत दी गई है। BBC ने स्टाफ से कहा है कि अगर आयकर विभाग के कर्मचारी आपसे मिलना चाहें तो आपको उनसे मिलना है। BBC ने भारत में काम करने वाले कर्मचारियों की मदद के लिए हेल्पलाइन भी एक्टिवेट की है।

  • मेल मे कहा गया कि BBC का संस्थागत स्ट्रक्चर, गतिविधियों, संस्थान और भारत में कार्य के बारे में सवाल करना जांच के दायरे में आता है और ऐसे सवाल किए जा सकते हैं। इनका जवाब दिया जाना चाहिए।
  • स्टाफ से ये भी कहा है कि आपकी निजी आय और आयकर के बारे में सवाल सर्वे के दायरे से बाहर हैं और आप इनका जवाब देने से इनकार कर सकते हैं।
  • अपने कंप्यूटर सिस्टम से ना ही कोई जानकारी डिलीट करें और ना ही उसे आयकर अधिकारियों से छुपाएं।
दिल्ली में इस इमारत में BBC का ऑफिस है। यहीं पांचवें और छठे फ्लोर पर IT ने रेड की है।
दिल्ली में इस इमारत में BBC का ऑफिस है। यहीं पांचवें और छठे फ्लोर पर IT ने रेड की है।

अमेरिका ने कहा- भारतीय अफसरों से संपर्क करें
US के स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता नेड प्राइस से जब पूछा गया कि क्या BBC पर कार्रवाई लोकतंत्र के कुछ मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा, ‘हम BBC के ऑफिस में पड़ी आयकर विभाग की रेड के बारे में जानते हैं। हम पूरी दुनिया में प्रेस की स्वतंत्रता का समर्थन करते हैं। सभी को अपनी बात कहने की आजादी होनी चाहिए। इससे अमेरिका, भारत सहित पूरी दुनिया में लोकतंत्र को मजबूती मिलती है।

हालांकि, BBC में रेड को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा- हम इसके तथ्यों के बारे में जानते हैं, लेकिन फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। आप इससे जुड़ी जानकारी के लिए भारतीय अधिकारियों से संपर्क करें।

सर्वे के दौरान हर चीज स्कैन, GST, टैक्स जैसे कीवर्ड डाले

  • सूत्रों के मुताबिक, आयकर अधिकारियों ने BBC का हर कंप्यूटर सिस्टम स्कैन किया। कुछ सिस्टम स्कैन करने से रह गए हैं, उनकी मार्किंग हुई है, उन्हें स्कैन किया जाएगा।
  • सिस्टम में आयकर अधिकारियों ने आय, भुगतान, GST, टैक्स, आयकर, ब्लैक मनी और कैश जैसे कीवर्ड डालकर सर्च किया।
  • आयकर अधिकारी ऐसी किसी भी फाइलों की तलाश में थे, जो वित्तीय लेनदेन से जुड़ी हों।
  • संपादकीय कंटेंट की जांच नहीं हुई है। हालांकि, आयकर अधिकारियों का पास सिस्टम का पूरा एक्सेस था। पहले कहा गया था कि संपादकों ने एक्सेस देने से इनकार कर दिया था।
  • BBC में संपादकीय विभाग के कई लोगों ने सिस्टम के एक्सेस का विरोध किया था। आयकर विभाग के अधिकारियों ने उन्हें समझाया था कि वो सिस्टम में सिर्फ आय और वित्तीय जानकारियां देख रहे हैं। कर्मचारी की मौजूदगी में ही सिस्टम स्कैन हुआ।
यह फोटो BBC के दफ्तर की है। IT अफसर ने कम्प्यूटर को स्कैन किया।
यह फोटो BBC के दफ्तर की है। IT अफसर ने कम्प्यूटर को स्कैन किया।

दिल्ली के ऑफिस में 24 IT अफसर मौजूद
BBC इंडिया के दफ्तर पर मंगलवार सुबह 11 बजे आयकर विभाग (IT) की टीम ने सर्वे शुरू किया था। दिल्ली के KG मार्ग एरिया में HT टावर की पांचवीं और छठी मंजिल पर BBC का ऑफिस है। यहां IT की 24 मेंबर्स की टीम ने रेड की है। इधर, मुंबई के सांताक्रूज इलाके में BBC स्टूडियोज में भी तलाशी जारी है।

उधर, BBC ने मंगलवार शाम को ट्वीट कर बताया था, ‘आयकर विभाग की टीम दिल्ली और मुंबई ऑफिस में मौजूद हैं। हम उन्हें पूरा सहयोग कर रहे हैं। सर्वे का काम अभी भी जारी है। ऑफिस में काम भी शुरू हो गया है।’

मुंबई के सांताक्रूज इलाके में इसी इमारत में BBC के ब्यूरो का ऑफिस है। यहां IT रेड जारी है।
मुंबई के सांताक्रूज इलाके में इसी इमारत में BBC के ब्यूरो का ऑफिस है। यहां IT रेड जारी है।

कांग्रेस ने बताया अघोषित आपातकाल
BBC के ऑफिसों पर कार्रवाई को कांग्रेस समेत विपक्ष ने PM मोदी पर बनी उसकी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा है। कांग्रेस ने ट्वीट कर इसे अघोषित आपातकाल बताया है। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने चिंता जाहिर की है। कहा कि सरकार की नीतियों या सत्ताधारी दल की आलोचना करने वाले प्रेस संस्थानों के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल उन्हें डराने या परेशान करने के लिए किया जाता है।

उधर, BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भाटिया ने कहा- कांग्रेस शायद भूल रही है कि 1970 में इंदिरा गांधी ने एक डॉक्यूमेंट्री को लेकर BBC पर बैन लगा दिया था। उन्होंने कहा- आयकर विभाग ने BBC ऑफिस पर कानूनी रूप से छापे मारे। BBC दुनिया का सबसे ‘भ्रष्ट बकवास कॉर्पोरेशन’ बन गया है। दुर्भाग्य से BBC का प्रचार और कांग्रेस का एजेंडा एक ही है।

BBC वर्ल्ड सर्विस के तहत ऑपरेट होता है दिल्ली ऑफिस

यह लंदन में BBC का हेड ऑफिस है। वर्ल्ड सर्विस के तहत दुनियाभर में ऑपरेशन्स की मॉनिटरिंग यहीं से की जाती है।
यह लंदन में BBC का हेड ऑफिस है। वर्ल्ड सर्विस के तहत दुनियाभर में ऑपरेशन्स की मॉनिटरिंग यहीं से की जाती है।

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) वर्ल्ड सर्विस टेलीविजन ब्रिटिश सरकार की संस्था है। यह 40 भाषाओं में खबरें प्रसारित करता है। ब्रिटेन की संसद ग्रांट के जरिए इसकी फंडिंग करती है। इसका मैनेजमेंट फॉरेन एंड कॉमनवेल्थ ऑफिस के जरिए होता है। यह डिजिटल, कल्चर, मीडिया और स्पोर्ट्स विभाग के तहत काम करती है। BBC को एक रॉयल चार्टर के तहत साल 1927 में शुरू किया गया था।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने आयकर विभाग के कार्रवाई की निंदा की
वहीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया बीबीसी कार्यालयों में आईटी सर्वेक्षणों की निंदा की. वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आयकर विभाग समय-समय पर सर्वेक्षण करता है जहां अनियमितताएं पाई जाती हैं और जब सर्वेक्षण पूरा हो जाता है, तो वे जानकारी देते हैं. जब आईटी का यह सर्वे पूरा हो जाएगा, हम आपको वह सारी जानकारी विस्तार से देंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

लोक व देशहित से जुड़े मुद्दों पर समाज और सरकार की तरफ से ऐसी ही सक्रियता जरूरी है……………..

लोक व देशहित से जुड़े मुद्दों पर समाज और सरकार की तरफ से ऐसी ही सक्रियता जरूरी है……………..

by UB India News
June 23, 2026
0

पूरे देश के लिए अग्नि परीक्षा बनी नीट की सफलता के बाद सरकार में राहत है। मैसेजिंग एप टेलीग्राम पर...

4 पत्रकारों को 5 दिन की जेल…

4 पत्रकारों को 5 दिन की जेल…

by UB India News
December 16, 2025
0

महाराष्ट्र विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति ने विधायक (एमएलसी) अमोल मिटकरी की छवि को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने और...

अबकी बार किसका बिहार? रुझानों में फिर NDA सरकार, महागठबंधन का बुरा हाल, कहां से कौन आगे-पीछे?

by UB India News
November 14, 2025
0

Bihar Election Result ECI LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 की तस्वीर साफ होने लगी है. बिहार में एनडीए...

दो फेज में बंपर वोटिंग और एग्जिट पोल का इशारा, महागठबंधन के नकारने के बाद भी NDA खुश क्यों? जान लीजिए

by UB India News
November 12, 2025
0

बिहार में एग्जिट पोल के नतीजों ने NDA की स्पष्ट जीत का अनुमान जताया है, जिसे NDA ने जनता के...

Next Post
स्टिंग में फंसे चेतन शर्मा की उल्टी गिनती शुरू, 4 महीने के अंदर दूसरी बार होंगे OUT’

स्टिंग में फंसे चेतन शर्मा की उल्टी गिनती शुरू, 4 महीने के अंदर दूसरी बार होंगे OUT'

एअर इंडिया मेगा की डील! एयरबस से 250 और बोइंग से 220 विमानों को खरीदने का दिया ऑर्डर

एअर इंडिया मेगा की डील! एयरबस से 250 और बोइंग से 220 विमानों को खरीदने का दिया ऑर्डर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend