ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिवालिया घोषित होगा पाकिस्तान?210 रुपए लीटर दूध तो चिकन हुआ 780 रुपए kg

UB India News by UB India News
February 14, 2023
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
त्रिस्तरीय संकट की कगार पर पाकिस्तान

RELATED POSTS

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे हमलों के बीच रूस क्यों हुआ एक्टिव , क्यों भेजा ‘कयामत का विमान’………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गंभीर आर्थिक संकट के बीच खड़ा पाकिस्तान दिवालिया होने की कगार पर खड़ा है। पाकिस्तान आईएमएफ की मदद लेना चाहता है, सरकार इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) का मुंह देख रही है. लेकिन फिलहाल IMF ने एक अरब डॉलर के कर्ज देने पर चुप्पी साध ली है। चारों तरफ से परेशानियों से घिरे पाकिस्तान में महंगई चरम पर है जिससे आम जनता में हाहाकार मचा है। लोगों को  दूध, चावल, चिकन, सब्जियों सहित दैनिक उपयोग की चीजों के लिए बड़ी कीमतें चुकानी पड़ रही हैं। समाचार एजेंसी डॉन ने बताया कि पाकिस्तान में दूध की कीमतें अब 190 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 210 रुपये प्रति लीटर कर दी गई हैं।

चिकेन-चावल पर आफत, आटा भी महंगा

पिछले दो दिनों में ब्रॉयलर चिकन की कीमतों में 30-40 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि देखी गई है, जिसके साथ अब इसकी कीमत 480-500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। पाकिस्तान में चिकेन अब PKR700-780 प्रति किलोग्राम पर बेचा जा रहा है जो पहले PKR620-650 प्रति किलोग्राम बिक रहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि बोनलेस चिकेन की कीमत 1,000-1,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। वहीं एक किलो चावल की कीमत 200 रुपये प्रतिकिलो हो चुकी है। आटा फिलहाल 120 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है तो आलू 70 रुपये किलो, टमाटर 130 रुपये किलो और पेट्रोल 250 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

क्यों बढ़ी हैं दूध की कीमतें, जानिए

दूध की कीमतों पर, कराची मिल्क रिटेलर्स एसोसिएशन के मीडिया समन्वयक वहीद गद्दी ने न्यूज एजेंसी डॉन को बताया कि “1,000 से अधिक दुकानदार दूध की कीमतों को बढ़ा कर बेच रहे हैं। ये वास्तव में थोक विक्रेताओं/डेयरी किसानों की दुकानें हैं न कि हमारे सदस्यों की। उन्होंने आगे कहा कि अगर डेयरी किसानों और थोक विक्रेताओं द्वारा घोषित मूल्य वृद्धि वापस नहीं की जाती है, तो दूध की कीमत 210 रुपये के बजाय 220 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।

पोल्ट्री की बढ़ती दरों पर, सिंध पोल्ट्री होलसेलर्स एसोसिएशन के महासचिव कमाल अख्तर सिद्दीकी ने कहा कि जिंदा मुर्गे की थोक दर 600 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जबकि मांस की दर 650 रुपये और 700 रुपये के बीच थी, रिपोर्ट में कहा गया है।

पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार साल 1998 के बाद अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। अब यह केवल 3 अरब डॉलर रह गया है, जिससे पाकिस्तान एक महीने का आयात भी कवर नहीं कर पाएगा। दूसरी तरफ पाकिस्तान में IMF की ओर से मिलने वाले कर्ज का अभी कोई पता-ठिकाना नहीं है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे हमलों के बीच रूस क्यों हुआ एक्टिव , क्यों भेजा ‘कयामत का विमान’………………

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे हमलों के बीच रूस क्यों हुआ एक्टिव , क्यों भेजा ‘कयामत का विमान’………………

by UB India News
July 16, 2026
0

रूस ने तेहरान के इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक 'टुपोलेव Tu-214PU' एयरबोर्न कमांड पोस्ट भेजा, जिसे अक्सर 'डूम्सडे प्लेन'...

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट? फिर भिड़ गए ईरान-अमेरिका, IRGC ने गिराया MQ-9 ड्रोन

ईरान के चक्कर में भिड़ गए अमेरिका-चीन

by UB India News
July 15, 2026
0

अमेरिका ने मंगलवार रात लगातार चौथे दिन ईरान पर हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, करीब सात घंटे...

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

by UB India News
July 16, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आज आर-पार की लड़ाई होने की आशंका बन गई है। प्रदर्शनकारी आज पीओके की...

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू, 99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क………………

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू, 99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क………………

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) आज से लागू हो गया है। इसे पिछले कुछ...

Next Post
इसकी जानकारी दो दिन पहले ही गृह मंत्री अमित शाह ने दे दी थी

इसकी जानकारी दो दिन पहले ही गृह मंत्री अमित शाह ने दे दी थी

हिंडनबर्ग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

कैसे पैसा बनाते हैं शॉर्ट सेलर, अडाणी समूह को लेकर मामले में केंद्र ने SC को बताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend