ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खास शेयरों में असामान्य उतार चढ़व रोकने में जुटा सेबी

UB India News by UB India News
February 5, 2023
in कारोबार, खास खबर
0
खास शेयरों में असामान्य उतार चढ़व रोकने में जुटा सेबी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अड़ाणी समूह के शेयरों में गिरावट को लेकर बढते विवाद के बीच भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड़ (सेबी) ने शनिवार को कहा कि वह शेयर बाजार में निष्पक्षता‚ कुशलता और उसकी मजबूत बुनियाद बनाए रखने के साथ सभी जरूरी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बाजार नियामक ने कहा‚ विशिष्ट शेयरों में अत्यधिक उतार–चढ़ाव से निपटने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। सेबी ने अड़ाणी समूह का नाम लिए बिना एक बयान में कहा‚ पिछले सप्ताह एक कारोबारी समूह के शेयरों की कीमत में असामान्य रूप से उतार–चढाव देखा गया है। अधिकारियों ने पुष्टि की कि यह बयान अड़ाणी मामले के मद्देनजर ही जारी किया गया है।

अमेरिका स्थित ‘शार्ट सेलर’ हिंड़नबर्ग रिसर्च ने गौतम अड़ाणी के अगुवाई वाले समूह पर फर्जी लेनदेन और शेयर कीमतों में हेराफेरी के आरोप लगाए थे‚ जिसके बाद अड़ाणी की कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट हुई। अड़ाणी समूह ने इन आरोपों को झूठा बताया है और कहा कि उसने सभी कानूनों और नियामक खुलासों का पालन किया है। हालांकि‚ इसके बावजूद अड़ाणी समूह की १० सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में कुल मिलाकर ८.५ लाख करोड़़ रुपये की गिरावट हो चुकी है। यह गिरावट छह कारोबारी सत्रों में हुई। अड़ाणी एंयरप्राइजेज ने अपने २०‚००० करोड़़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक पेशकश (एफपीओ) को भी वापस ले लिया। सेबी ने बयान में कहा‚ अपनी जिम्मेदारी के तहत वह बाजार के व्यवस्थित और कुशल कामकाज को बनाए रखना चाहता है। किसी खास शेयर में अत्यधिक उतार–चढाव से निपटने के लिए अच्छी तरह से परिभाषित‚ सार्वजनिक रूप से उपलब्ध निगरानी उपाए मौजूद हैं। बयान के मुताबिक‚ यह व्यवस्था किसी भी शेयर की कीमतों में उतार–चढाव होने पर कुछ शर्तों के तहत अपने आप सक्रिय हो जाती है। शेयर बाजारों–बीएसई और एनएसई ने अड़ाणी समूह की तीन कंपनियों (अड़ाणी एंटरप्राइजेज‚ अड़ाणी पोर्ट्स एंड़ स्पेशल इकोनॉमिक जोन और अंबुजा सीमेंट्स) को अपने अल्पकालिक अतिरिक्त निगरानी उपाय (एएसएम) के तहत रखा है। इसका मतलब है कि ‘इंट्रा–ड़े ट्रेडि़ग’ के लिए १०० प्रतिशत अफ्रंट मार्जिन लागू होगा‚ ताकि इन शेयरों में सट्टेबाजी और ‘शॉर्ट–सेलिंग’ को रोका जा सके। सेबी ने कहा‚ सभी विशिष्ट मामलों के संज्ञान में आने के बाद नियामक मौजूदा नीतियों के अनुसार उनकी जांच करता है और उचित कार्रवाई करता है। कई विपक्षी नेताओं और कुछ विशेषज्ञों ने अड़ाणी मुद्दे पर कार्रवाई नहीं करने के लिए सेबी पर सवाल उठाए हैं। इस मुद्दे पर दो दिन संसद की कार्रवाई भी बाधित रही। कुछ राजनेताओं ने इस मामले में जांच के लिए सेबी और सरकार को पत्र भी लिखा है। विपक्ष दल संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग कर रहे हैं। नियामक ने स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया कि वह इस मामले में कोई जांच कर रहा है या नहीं।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
स्पर्धात्मक राजनीति स्पर्धात्मक विज्ञापनों से ही संभव है……

स्पर्धात्मक राजनीति स्पर्धात्मक विज्ञापनों से ही संभव है......

यह ‘सूचना युद्ध’ का हिस्सा है…….

यह ‘सूचना युद्ध' का हिस्सा है.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend