ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू-नीतीश ने मिलकर बिहार को गर्त में पहुंचाया: सम्राट चौधरी

UB India News by UB India News
February 4, 2023
in पटना, भाजपा
0
लालू-नीतीश ने मिलकर बिहार को गर्त में पहुंचाया: सम्राट चौधरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी ने लालू यादव और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर एक बार फिर से करारा हमला बोला है. बिहार विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी लालू-नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ने बिहार पर लंबे समय तक राज किया लेकिन बिहार का विकास नहीं हो पाया. सम्राट चौधरी ने  कहा कि बिहार में दो ही सामंती बचे हुए हैं, एक लालू यादव और दूसरे नीतीश कुमार. दोनों ने ही मिलकर बिहार को बर्बाद किया है. सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश 18 साल से बिहार के सीएम हैं लेकिन अब भी समाधान में ही लगे हुए हैं. सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के लिए नीतीश कुमार ने क्या किया?, न तो ये बात नीतीश कुमार जनता को बता रहे हैं और ना ही वो जनता की बात सुन रहे हैं.

सम्राट चौधरी ने लालू यादव और नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि लालू यादव के परिवार ने 15 साल तक बिहार पर राज किया और नीतीश कुमार पिछले 18 साल से बिहार के सीएम हैं. दोनों ने मिलकर 35 साल तक बिहार पर राज किया लेकिन बिहार का विकास नहीं हुआ. यह दोनों सामंती हैं और दोनों को ही आम जनता की कोई परवाह नहीं है. सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि बिहार में अपराध बढ़ रहा है और भ्रष्टाचार का बोलबाला है. जनता सब देख रही हुई. आने वाले समय में जनता इन्हें जवाब देगी. उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार को बालू माफिया और शराब माफिया चला रहे हैं.

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

सूबे की महागठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि इस समय बिहार की सरकार बालू और दारू का धंधा करने वालों की बदौलत चल रही है. सीएम नीतीश कुमार शुरू से ही इस तरह की सरकार चलाते आ रहे हैं और इसी कारण से बिहार में विकास नहीं हो पा रहा है. जिस लालू राज का विरोध करके सीएम नीतीश ने सत्ता हासिल की थी, आज उसी जंगलराज वाले के साथ वो चले गए हैं.

वहीं, आईएएस केके पाठक से जुड़े सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो गया है और उनकी बात कोई नहीं सुन रहा है. केके पाठक जैसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
बिहार में बस एक महीने चलेगी महागठबंधन सरकार!

बिहार में बस एक महीने चलेगी महागठबंधन सरकार!

खास शेयरों में असामान्य उतार चढ़व रोकने में जुटा सेबी

खास शेयरों में असामान्य उतार चढ़व रोकने में जुटा सेबी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend