ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश में प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण: ललन

UB India News by UB India News
January 10, 2023
in जदयू, पटना
0
नीतीश में प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण: ललन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में सरकार बदलने के बाद से ही इस बात की चर्चा होने लगी थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। कई मौकों पर जेडीयू के नेता इस बात को कहते रहे हैं कि जनता चाहेगी तो नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इसी बीच कांग्रेस लीडर कमलनाथ ने दावा किया कि राहुल गांधी विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के चेहरा होंगे। कमलनाथ के इस बयान के बाद अब जेडीयू ने यूटर्न ले लिया है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार में पीएम बनने के सभी गुण मौजूद हैं लेकिन वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं है। ललन सिंह ने कहा कि सभी दल मिल बैठकर यह तय करेंगे कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा।

ललन सिंह ने नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को मनगढंत बताया है। उन्होंने कहा कि हमने ऐसा कभी नहीं कहा है। हमने हमेशा से यही कहा है कि इस देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए जो गुण किसी व्यक्ति में होने चाहिए वह सारे गुण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास है। इसके अतिरिक्त हम लोगों ने कुछ भी नहीं कहा है। 2024 के चुनाव को लेकर विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हुए हैं। सभी विपक्षी दलों को एकजुट कर बीजेपी के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। सभी पार्टियां मिलकर तय करेंगी कि विपक्ष का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा और देश का नेतृत्व कौन करेगा।

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

वहीं पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह पर आरजेडी की तरफ से कार्रवाई नहीं होने के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि यह आरजेडी की अंदरूनी मामला है और इसके बारे में राजद के प्रदेश अध्यक्ष और उसके नेता ही बोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि आरजेडी अपनी पार्टी के विधायकों को नियंत्रित करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। तेजस्वी बार बार कह रहे हैं कि सुधाकर सिंह पर कार्रवाई होगी लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है, इस सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि इसका जवाब तेजस्वी यादव ही दे सकते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
मकर संक्रांति बीतने का बस इंतजार कीजिए……

मकर संक्रांति बीतने का बस इंतजार कीजिए......

धर्मांतरण पर राजनीति गलत…….

धर्मांतरण पर राजनीति गलत.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend