ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार के बोली पर बवाल

UB India News by UB India News
January 10, 2023
in Lokshbha2024, जदयू, पटना
0
खामोशी से काम करने वाले नीतीश कुमार को तू-तड़ाक करने की क्या है मजबूरी?

file photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास काफी सौम्य व्यक्तित्व, प्रखर विचार और काफी इंटेलेक्चुअल क्लास का रहा है। यही वजह भी है कि नीतीश कुमार के भीतर क्वालिटी के काफी सारे गुणों को देख कर अटल बिहारी वाजपाई ने उन्हें भाजपा नेताओं से ज्यादा तरजीह दी। खास कर कैलाशपति मिश्र के रहते नीतीश कुमार को सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करना सारी दुनिया को बता गया कि वे कितने अहम हैं बिहार की राजनीति के लिए। अटल जी के इस विश्वास का मान भी नीतीश कुमार ने रखा। अटल जी के ही इस व्यवहार को आगे के नेताओं ने भी जारी रखा। लेकिन फिर नीतीश ने 2022 में NDA से नाता तोड़ लिया। पर इन दिनों इनकी भाषा क्या बिगड़ी, ये विपक्षी दलों के साथ गठबंधन के भीतर भी चर्चा के विषय बन गए हैं। आखिर क्यों बिगड़ गए नीतीश कुमार के बोल?

भाजपा का आरोप- संगत से गुण होत है
भाजपा का आरोप है कि राजद के साथ आते ही नीतीश पर संगत का असर हो गया है, पर यह अधूरा सच है। याद कीजिए जब भाजपा के साथ रहते हुए नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव और चिराग पासवान पर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया था। तेजस्वी के पूरे परिवार को भ्रष्टाचारी बताने तक की टिप्पणी की गई। चिराग पासवान पर हमला बोलते हुए यहां तक कह डाला कि वो तो दूसरी मां है न। बिहार के बारे में वो क्या जानता है ? भाजपा के साथ रहते ही बिहार विधान सभा के इस सत्र को याद कीजिए जब नीतीश कुमार और विधान सभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के बीच बहस हुई। तब भी नीतीश कुमार के बोल काफी बिगड़ गए थे। हाल ही में सदन में पहली बार तू तड़ाक की भाषा का इस्तेमाल किया गया।

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

2020 के विधान सभा चुनाव परिणाम के बाद सीमा टूटी
दरअसल नीतीश कुमार का धैर्य तब टूटा जब 2005 में मिली 115 सीट घट कर 2020 के विधानसभा चुनाव में 43 सीटों पर सिमट गई। बनने को तो वे मुख्यमंत्री बन गए, लेकिन हृदय में एक टीस रह गई कि चिराग पासवान की पार्टी का JDU के खिलाफ भाजपा ने एक रणनीति के तहत उपयोग किया। यहीं से एक खुन्नस नीतीश कुमार ने पाल ली, और वे उस घड़ी का इंतजार करने लगे जब भाजपा की तरफ से कोई गलती हो। और फिर वो समय आया हो जब राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यह कह डाला की एक समय क्षेत्रीय पार्टी समाप्त हो जाएगी। इसी क्रम में जदयू नेता आरसीपी सिंह का प्रसंग आया। फिर तो नीतीश ने भाजपा से अलग हो कर महागंठबंधन की सरकार बनाने की पहल ही कर डाली।

इसमें कोई दो राय नहीं कि बिहार में प्रजनन दर देश के नियामक से काफी ज्यादा है। बिहार वैसे पांच राज्यों में शामिल है जहां जनसंख्या दर ज्यादा है। विकास पुरुष नीतीश कुमार भले इस परिपेक्ष्य में जीविका दीदियों को समझा रहे थे। पर यहां भी जुबान फिसल गई और एक बार फिर नीतीश कुमार विपक्ष की आलोचना के शिकार हो गए। भाजपा इस कदर हमलावर हुई कि पूछिए मत।

क्या कहती है भाजपा
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल का मानना है कि ‘नीतीश कुमार दबाव में हैं। राजद की ओर से सीएम पद छोड़ने का लगातार दबाव पड़ रहा है। कभी जगदानंद सिंह तो कभी सुधाकर सिंह तो कभी विजय मंडल नीतीश कुमार को निशाने पर ले रहे हैं। इस वजह से शांतिपूर्ण वातावरण में राज्य संचालन का अवसर नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही छोटे दल होने का दबाव भी वो नहीं झेल पा रहे हैं। ऊपर से सीटें भी घट गईं इसलिए भाषा अनियंत्रित होते जा रही है।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
नीतीश और तेजस्वी बिहार को बर्बाद कर रहे

नीतीश और तेजस्वी बिहार को बर्बाद कर रहे

‘कांतारा’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ऑस्कर्स कंटेंशन लिस्ट में मिली जगह, ये फिल्में भी हैं कतार में

'कांतारा' और 'द कश्मीर फाइल्स' को ऑस्कर्स कंटेंशन लिस्ट में मिली जगह, ये फिल्में भी हैं कतार में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend