ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश और तेजस्वी बिहार को बर्बाद कर रहे

UB India News by UB India News
January 10, 2023
in पटना, भाजपा
0
नीतीश और तेजस्वी बिहार को बर्बाद कर रहे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) अभी बिहार में समाधान यात्रा (Samadhan Yatra) पर हैं. कई जिलों का वह दौरा कर चुके हैं. उनके साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी जा रहे हैं. इसको लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल (Bihar BJP Sanjay Jaiswal) ने कहा कि नीतीश कुमार की यह समाधान यात्रा समय पास यात्रा है. संजय जायसवाल मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे.

संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार खुद तो कुछ करते नहीं हैं और केंद्र सरकार की जो योजना है उस पर वह ध्यान भी नहीं देते हैं. सभी जिलों में वह घूम रहे हैं, लेकिन एक भी प्रेस ब्रीफिंग नहीं कर रहे हैं कि वह किस तरह का समाधान कर रहे हैं. एक गांव को 15 दिन पहले रंग रोगन कर सजाया जाता है. मुख्यमंत्री उसी को पूरे बिहार का विकास समझ लेते हैं. मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों मिलकर बिहार को बर्बाद कर रहे हैं.

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

गलत हूं तो केस करें: संजय जायसवाल
संजय जयसवाल ने कहा कि बक्सर और अन्य जिलों में भी मीडिया के माध्यम से यह देखने को मिल रहा है कि खाद के लिए किसानों की लंबी-लंबी लाइन लगी रहती है, जबकि 69 लाख 80 हजार टन खाद बिहार सरकार के पास अभी उपलब्ध है. कहा- “मैं चैलेंज के साथ कहता हूं, अगर मैं गलत कहता हूं तो हम पर केस करें.” कहा कि बिहार में यूरिया खाद बहुत पहले से इतनी मात्रा में मौजूद है. आखिर खाद की किल्लत क्यों हो रही है? बिहार के वित्त मंत्री और कृषि मंत्री मेरी बात को गलत बताते हैं, लेकिन हमने जो कहा यही सच्चाई है.

ललन सिंह पर हमला
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सोमवार को मुंगेर में अपने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि गंगा नदी पर केंद्र सरकार की योजना का काम नहीं होने देंगे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय जयसवाल ने कहा कि ललन सिंह खुद तो कुछ करेंगे नहीं और केंद्र सरकार को कुछ करने नहीं देंगे.

केंद्र सरकार गंगा नदी के रास्ते बनारस से हल्दिया, इलाहाबाद से हल्दिया का व्यापार शुरू कर रही है. इसको लेकर गंगा नदी में रास्ता बनाने का काम हो रहा है. नीतीश कुमार अपने बड़े भाई लालू प्रसाद यादव के रास्ते पर चलने लगे हैं. 2005 के पहले वाला बिहार बनाने की कोशिश में लग गए हैं. जब बिहार ने इंदिरा गांधी की सत्ता को पलट दिया था तो नीतीश कुमार कौन से चीज हैं. नीतीश कुमार की विदाई अब तय है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
‘कांतारा’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ऑस्कर्स कंटेंशन लिस्ट में मिली जगह, ये फिल्में भी हैं कतार में

'कांतारा' और 'द कश्मीर फाइल्स' को ऑस्कर्स कंटेंशन लिस्ट में मिली जगह, ये फिल्में भी हैं कतार में

पंजाब पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था

पंजाब पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend