ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कभी इतने लाचार नहीं रहे……………..

UB India News by UB India News
January 11, 2023
in पटना, मुख्यमंत्री
0
नीतीश कभी इतने लाचार नहीं रहे……………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की चेतावनी बेअसर साबित हो रही है। आरजेडी के एमएलए बेकाबू होते जा रहे हैं। पहले आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला था। अब इस जमात में आरजेडी के एक और विधायक विजय कुमार मंडल का नाम जुड़ गया है। उन्होंने भी नीतीश कुमार के शासन पर सवाल खड़े किये हैं। सुधाकर सिंह के नीतीश के बारे में लगातार आ रहे बयान के बाद तेजस्वी यादव ने यह बात दोहरायी है कि इस तरह के बयान देने वालों के खिलाफ पार्टी कार्रवाई करेगी। इस पर फैसला लालू प्रसाद यादव को लेना है। वे ही इसके लिए अधिकृत हैं। इधर जेडीयू के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा ने तो एक कदम आगे बढ़ कर सुधाकर सिंह को आरजेडी से निकाले जाने की मियाद मकर संक्रांति तक मुकर्रर कर दी है। नीतीश बनाम सुधाकर प्रकरण में उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब जेडीयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह की भी एंट्री हो चुकी है। उन्होंने भी नीतीश के बारे में सुधाकर के बेढंगे बयान पर विराम लगाने की सलाह दी है।

बयान पर विवाद के 5 किरदार
बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में बयानबाजी पर विवाद में अब तक 5 किरदार उभर कर सामने आये हैं। पहला किरदार तो आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह हैं, जिन्होंने नीतीश कुमार को शिखंडी, नपुंसक जैसे विशेषणों से नवाज कर विवाद को जन्म दिया। दूसरे किरदार उपेंद्र कुशवाहा हैं, जिन्होंने तेजस्वी यादव को पत्र लिख कर सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया। तीसरे किरदार बने शिवानंद तिवारी, जिन्होंने सुधाकर सिंह के पिता आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से बयानबाजी पर अंकुश लगाने का आग्रह किया। सुधाकर ने इन दोनों को भी नहीं छोड़ा। कुशवाहा को मुखौटा नेता बताया और शिवानंद को लालू को जेल भिजवाने वाला कह कर खिल्ली उड़ायी। चौथे किरदार बने तेजस्वी यादव, जिन्होंने इस तरह के बयान के लिए सुधाकर पर कार्रवाई के संकेत दिये हैं। पांचवें किरदार के रूप में वशिष्ठ नारायण सिंह आये हैं। जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने आरजेडी से सुधाकर सिंह के मामले को देखने के लिए कहा है।

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

अब विजय कुमार मंडल हमलावर
नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के बाद अब एक और आरजेडी एमएलए नीतीश कुमार पर हमलावर हो गये हैं। आरजेडी विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा है कि बिहार में सड़क या बिजली का जो काम हुआ है, वह यूपीए सरकार की देन है। नीतीश कुमार यूपीए सरकार की उपलब्धियों को अपने नाम कर रहे हैं। बिहार का जितना विकास होना चाहिए था, वह नहीं हो पाया। समाधान यात्रा में अगर नीतीश किसानों की समस्या का समाधान कर देते तो वे बधाई के पात्र होते। आरजेडी विधायक ने नीतीश पर तल्ख टिप्पणी की। कहा- बिहार की सत्ता निरंकुश हो गई है। समय-समय पर सत्ता बदलती रहनी चाहिए। बीजेपी के विधायक जीवेश मिश्रा के साथ उनकी अनौपचारिक बातचीत का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। विजय की बातचीत से एक बात साफ हो जा रही है कि नीतीश की कार्यशैली से अकेले सुधाकर सिंह ही नहीं, बल्कि आरजेडी के और विधायकों में भी नाराजगी है।

बड़ा सवाल- कब होगा ऐक्शन
दूसरी बार तेजस्वी यादव ने अपने एमएलए के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि कार्रवाई कब होगी। चेतावनी का कोई असर तो दिख नहीं रहा। पहले अकेले सुधाकर सिंह बोलते थे, अब तो आरजेडी के एक और विधायक विजय कुमार मंडल बोलने लगे हैं। जेडीयू के उपेंद्र कुशवाहा की माने तो मकर संक्रांति के बाद सुधाकर सिंह आरजेडी से निकाले जाएंगे। पर, यह महज उनका अनुमान हो सकता है। इसलिए कि तेजस्वी यादव दूसरी बार भी सिर्फ चेतावनी के अंदाज में बोले। कार्रवाई की कोई समय सीमा उन्होंने नहीं बतायी। तेजस्वी ने साफ कर दिया है कि कार्रवाई का अधिकार सिर्फ लालू प्रसाद यादव को है। वह निरोग होकर जब लौटेंगे तो फैसला लेंगे। उनके संज्ञान में सारी बातें हैं। तेजस्वी यादव ने कहा है कि महागठबंधन पर सवाल उठाने वालों पर लालू प्रसाद यादव नियम सम्मत कार्रवाई करेंगे। आरजेडी, जेडीयू समेत महागठबंधन के सभी दलों का लक्ष्य 2024 में सांप्रदायिक शक्तियों से मुकाबला करना है।

नीतीश कभी इतने लाचार नहीं रहे
महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के बाद नीतीश कुमार की जितनी छीछालेदर हो रही है, उतनी 17 साल में कभी नहीं हुई। एनडीए में रहते जेडीयू के साथ बीजेपी के भी किसी नेता की हिम्मत नहीं थी कि वो नीतीश के कामकाज पर सवाल उठा दे। नीतीश का यह हाल 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद हुआ है। कभी एनडीए और विधानसभा में में सबसे बड़ी पार्टी जेडीयू होती थी। 2020 के चुनाव में जेडीयू तीसरे नंबर की पार्टी बन गई। बीजेपी ने उन्हें सीएम की कुर्सी पर बिठा तो दिया, लेकिन उसके नेता शराबबंदी कानून, घुसपैठ, मुस्लिम तुष्टीकरण, आतंकवाद जैसे मुद्दों पर नीतीश पर सवाल उठाते रहे। महागठबंधन के साथ आने के बाद तो नीतीश कुमार विपक्ष के साथ अपनों की भी आलोचना के पात्र बन गए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
19 महीने, कुर्सी का विवाद और जमीन पर पायलट………..

19 महीने, कुर्सी का विवाद और जमीन पर पायलट...........

जोशीमठ पर संकट बरकार, 678 इमारतें असुरक्षित , NTPC के खिलाफ प्रदर्शन…..

जोशीमठ पर संकट बरकार, 678 इमारतें असुरक्षित , NTPC के खिलाफ प्रदर्शन.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend