ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अधिकार का अब अतिक्रमण होने लगा है……….

UB India News by UB India News
January 9, 2023
in खास खबर, परिवहन
0
अधिकार का अब अतिक्रमण होने लगा है……….

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विमान में एक वयोवृद्ध महिला यात्री पर पेशाब करने के बाद एक सवाल बार–बार दिल–दिमाग को मथ रहा है कि विमान में यात्रियों को शराब क्यों परोसी जाती हैॽ अब तक ऐसा कोई रिसर्च नहीं आया है कि शराब पिलाने से क्या–क्या फायदे होते हैंॽ यात्रियों के फायदे का तो नहीं मालूम मगर विमान कंपनियां जरूर लाखों रुपये अपनी जेब में भर रही हैं॥। पहले शराब पिलाओ‚ फिर वह यात्री बदतमीजी के चरम पर पहुंच जाए और सहयात्री पर पेशाब कर दे तो अपनी छवि को बचाने में लग जाओ; दरअसल एअर इंडि़या ने भी इसी लिजलिजे चरित्र को प्रमाणित किया है। ठीक है कि जो यात्री शराब पीना चाहते हैं‚ उन्हें टिकट बुकिंग के वक्त ही शराब पीने के विकल्प का चुनाव करना होता है। इसके लिए उन्हें अलग से अच्छी–खासी रकम खर्चनी पड़़ती है। मगर बड़़ा सवाल यही कि ऐसा क्योंॽ क्या लगातार दो बेहद शर्मनाक घटना के बाद एअर इंडि़या इस बारे में विचार करेगीॽ क्या वह शराब परोसने की अपनी नीति को खत्म करेगीॽ क्या सरकार इस मसले पर हस्तक्षेप करेगीॽ मेरे ख्याल से शराब पिलाने के इस नियम को खत्म करना ही श्रेयस्कर होगा। दुनियाभर की कई एयरलाइंस में शराब परोसना प्रतिबंधित है। रॉयल ब्रुनेई एयरलाइंस‚ सऊदी अरब एयरलाइंस और इजिप्ट एयर सहित मध्य पूर्वी एयरलाइंस में शराब परोसने की अनुमति नहीं है। कुछ अन्य एयरलाइनों जैसे तुर्की एयरलाइंस और कई चीनी एयरलाइंस द्वारा घरेलू उड़ानों में शराब नहीं परोसी जाती। और इस फैसले से इन विमानन कंपनियों को कुछ लाख रुपयों का ही नुकसान होता होगा। सिर्फ अपना खजाना भरने के लिए इस तरह की वाहियात सेवा देने का कोई तुक नहीं है। फ्लाइट में शराब परोसने की वजह से हाल के वर्षों में भयानक ऑन–बोर्ड घटनाओं में तेजी देखी गई है‚ जिसमें नशे की हालत में बहस करना‚ मारपीट–हाथापाई करना और यौन हमले शामिल हैं। निश्चित तौर पर शराब पिलाने के कल्चर को दफन करने में ही सभी की भलाई है। न सिर्फ हवाई उड़़ान‚ बल्कि एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में भी अधिकांश लोग नशे में धुत पाए जाते हैं। यहां तक कि टेकऑफ करते वक्त भी ९० फीसद यात्री नशे में होते हैं। शराब परोसने के अधिकार का अब अतिक्रमण होने लगा है। इसे खत्म करना ही होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 10, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

Next Post
प्रश्न पत्र लीक होना राष्ट्रीय क्षति नहीं तो और क्या

प्रश्न पत्र लीक होना राष्ट्रीय क्षति नहीं तो और क्या

कई वर्षो से पप्पू’ बताने वाले हिंदी प्रदेशों में राहूल की यात्रा को मिल रहे भारी समर्थन से विचलित हो रहे ………

कई वर्षो से पप्पू' बताने वाले हिंदी प्रदेशों में राहूल की यात्रा को मिल रहे भारी समर्थन से विचलित हो रहे .........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend