ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश की समाधान यात्रा का दूसरे दिन शिवहर पहुंचे

UB India News by UB India News
January 7, 2023
in पश्चिम चंपारण, मुख्यमंत्री, शिक्षा
0
नीतीश की समाधान यात्रा का दूसरे दिन शिवहर पहुंचे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिवहर पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान वो कुछ स्कूलों में भी गए और वहां के व्यवस्थाएं देखी। बसहिया वार्ड 11 की आम जनता से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और उनकी समस्याएं भी सुनीं।

वहीं पिपराही प्रखंड के मोहनपुर पंचायत में ही सीएम नीतीश कुमार ने गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज का शुभारंभ भी किया। ये कॉलेज 82 करोड़ रुपए की लागत से बना है।

RELATED POSTS

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

त्रिभाषा नीति पर सीबीएसई का यू-टर्न,तीसरी भाषा में नहीं देनी होगी बोर्ड परीक्षा

यह कॉलेज 7 एकड़ 52 डिसमिल एरिया में‎ बनाया गया है। कॉलेज में छात्रावास की‎ क्षमता 500 की है। जिसे बढ़ाकर 1200‎ करने की कवायद जारी है। मुख्यमंत्री ने 8‎ अगस्त 2020 को पटना से इस इंजीनियरिंग‎ कॉलेज का ऑनलाइन आधारशिला रखी थी।

करीब ढाई साल में कार्य पूरा कर लिया गया‎ है। वर्तमान में यह कॉलेज मोतिहारी‎ इंजीनियरिंग कॉलेज के कैंपस में संचालित हो‎ रहा है । नए साल में कॉलेज का उद्घाटन‎ होने के साथ ही नए सत्र में कॉलेज का‎ संचालन होने लगेगा।

तस्वीरों में देखिए समाधान यात्रा का दूसरा दिन

जानिए, कहां कितने बजे कार्यक्रम जाने

  • 12.40 बजे : शिवहर से सीतामढ़ी के लिए प्रस्थान,
  • 12.55 बजे : राघोपुर बखरी स्थित अंबेडकर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण,
  • 1.10 बजे : बखरी स्थित महादलित टोले का भ्रमण और जनसंवाद,
  • 1.50 बजे : सीतामढ़ी अतिथि गृह के लिए प्रस्थान,
  • 3 बजे : सीतामढ़ी अतिथि गृह से डुमरा स्थित जानकी इंडोर स्टेडियम के लिए प्रस्थान,
  • 3.05 बजे : इंडोर स्टेडियम में जीविका दीदियों से संवाद,
  • 3.40 बजे : इंडोर स्टेडियम से कलेक्ट्रेट के लिए प्रस्थान,
  • 3.45 बजे : सामाहरणालय में अधिकारियों के साथ बैठक,
  • 4.45 बजे : सामाहरणालय से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।

समाधान यात्रा के पहले दिन नीतीश ने दिया टास्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को पश्चिमी चंपारण (बेतिया) जिले से ‘समाधान यात्रा’ का शुभारंभ किया। पहले दिन मुख्यमंत्री ने प्रखंड बगहा–२ की संतपुर सोहरिया पंचायत अंतर्गत दरुआबारी गांव में सरकार के विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सभी जगहों पर चल रहे कार्यों को देखना है। एक से डेढ महीने के बाद हम सभी अधिकारियों से पूछेंगे कि चल रहे विकास कार्यों का क्या हुआ और कितना प्रोग्रेस हुआ है। उन्होंने कहा‚ पूरे राज्य के पर्यटन स्थलों का भी तेजी से विकास किया जा रहा है‚ ताकि अधिक से अधिक पर्यटक बिहार आयें और यहां के ऐतिहासिक‚ पौराणिक धरोहरों को देखें एवं समझें। उन्होंने कहा कि हमारा तीन चीजों वन क्षेत्र‚ पहाड और नदी पर शुरू से ही विशेष ध्यान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा मकसद है कि जिलों में अलग–अलग जगहों पर जाकर देखें कि वहां पर कितना काम हुआ है। जो काम चल रहा है‚ उसमें कितना प्रोग्रेस हुआ है। काम पूरा करने में कहीं कोई बाधा तो नहीं आयी है। समय पर काम पूरा हुआ है या नहीं। अगर काम पूरा हो गया है‚ तो आगे और क्या होना चाहिए। उन्होंने कहा अधिकारियों को सभी जगहों पर चल रहे कार्यों को देखना है। एक से डेढ महीने के बाद हम सभी अधिकारियों से पूछेंगे कि चल रहे विकास कार्यों का क्या हुआ और कितना प्रोग्रेस हुआ है। देश की यात्रा करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी हम बिहार की यात्रा पर हैं। हम चाहते हैं कि अगर कहीं कुछ काम पेंडिंग हैं‚ तो उन्हें पूरा करवा दें। हमें आगे भी विकास कार्य करना है। मुख्यमंत्री ने पारसनगर में गंडक नदी से हुए कटाव का स्थल निरीक्षण भी किया। उन्होंने पारसनगर में बांध की ऊँचाई और अधिक बढाने का निर्देश दिया‚ ताकि तट के आसपास रहनेवाले लोग प्रभावित न हो। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बांध को मजबूत और ऊंचा रखना आवश्यक है। इसके लिए इस्टीमेट बनाकर काम को पूरा करायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कटाव स्थल की सुरक्षा का ध्यान रखा जायेगा। पहले जो बना हुआ था वो पर्याप्त नहीं था‚ दूर तक कटाव हो रहा है। यह देखते हुए सब लोगों की सुरक्षा के लिए और ऊँचाई तक इसे लाना होगा‚ ताकि घर के लोग सुरक्षित रहें।

यही देखने के लिए हम आये हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर वित्त‚ वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी‚जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा‚ लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण सह पश्चिम चंपारण जिले के प्रभारी मंत्री ललित कुमार यादव‚ सांसद सुनील कुमार‚ विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह‚ विधान पार्षद भीष्म सहनी‚ विधान पार्षद सौरभ कुमार‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ड़ॉ. एस सिद्धार्थ‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार‚ अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति विभाग के सचिव देवेश सेहरा‚ ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बाला मुरुगन डी‚ मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह‚ तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गोपाल मीणा‚ चंपारण रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रणव कुमार प्रवीण‚ पश्चिम चंपारण के प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अनिल कुमार‚ पश्चिमी चंपारण के पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा‚ बगहा के पुलिस अधीक्षक किरन कुमार गोरख जाधव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा अगले साल से 2 बार होगी

त्रिभाषा नीति पर सीबीएसई का यू-टर्न,तीसरी भाषा में नहीं देनी होगी बोर्ड परीक्षा

by UB India News
June 29, 2026
0

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड की नई गाइडलाइंस के...

कोचिंग विवाद में खुद फंसने के बाद से पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं खान सर,…………….

कोचिंग विवाद : सेल्फ डिफेंस का तर्क कानूनी रूप से कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा………………….

by UB India News
July 1, 2026
0

पटना के चर्चित खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर विवाद में एक नया और बड़ा मोड़ आ गया है....

RE-NEET परीक्षा में फर्जीवाड़ा , 5 मेडिकल छात्र समेत 30 गिरफ्तार

री-नीटः स्लॉवर बिठाने की जांच EOU की SIT करेगी

by UB India News
June 28, 2026
0

NEET UG री एग्जाम में हुए फर्जीवाड़े की जांच तेज हो गई है। इस केस की गंभीरता को देखते हुए...

अब स्कूली बच्चे भी पढ़ेंगे इमरजेंसी का इतिहास, NCERT ने क्लास 9 के सिलेबस में जोड़ा आपातकाल

अब स्कूली बच्चे भी पढ़ेंगे इमरजेंसी का इतिहास, NCERT ने क्लास 9 के सिलेबस में जोड़ा आपातकाल

by UB India News
June 26, 2026
0

एनसीईआरटी ने लगभग 51 साल बाद पहली बार क्लास 9 की सोशल साइंस यानी सामाजिक विज्ञान की किताब में 1975-77...

Next Post

राजधानी समेत पूरा राज्य भीषण शीतलहर की चपेट में ,आज से और गिर सकता है पारा

Mission 2024: BJP ने शुरू किया पहले लक्ष्य पर अमल, क्या है प्रवास योजना और उसका उद्देश्य

Mission 2024: BJP ने शुरू किया पहले लक्ष्य पर अमल, क्या है प्रवास योजना और उसका उद्देश्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend