ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2024 के रण को लेकर बिहार में बिछने लगी बिसात, नड्डा का वैशाली दौरा तो कांग्रेस-नीतीश का ‘Y प्लान’

UB India News by UB India News
January 4, 2023
in पटना, भाजपा, मुजफ्फरपुर, वैशाली
0
2024 के रण को लेकर बिहार में बिछने लगी बिसात, नड्डा का वैशाली दौरा तो कांग्रेस-नीतीश का ‘Y प्लान’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कहते हैं कि केंद्र की सत्ता का रास्ता बिहार और उत्तर प्रदेश की सियासी जमीन से होकर गुजरता है। केंद्र की सत्ता में बैठी बीजेपी के टारगेट पर सबसे पहले बिहार और यूपी हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी फुलप्रूफ प्लानिंग करना चाहती है। पार्टी ने इन दोनों राज्यों को साधने के लिए अंदर ही अंदर कई बार बैठक कर ली है। अब इस बैठक में बनी रणनीति को जमीन पर उतारने का प्रयास शुरू है। इसी क्रम में जेपी नड्डा बिहार दौरे पर हैं। यहां वे पार्टी नेताओं को सख्त निर्देश देने के अलावा बिहार के वोटरों को साधने की रणनीति पर विचार करेंगे। मंगलवार से शुरू हो रहे अगले एक दो दिनों में तीन प्रमुख राष्ट्रीय दलों के शीर्ष नेता राज्य का राजनीतिक तापमान बढ़ाने की तैयारी में हैं।

एक साथ तीन दल हुए सक्रिय
राजनीतिक जानकारों की मानें, तो तीन राष्ट्रीय दलों के नेताओं की यात्राओं का उद्देश्य अपने पक्ष में माहौल बनाना है। इसके अलावा बिहार में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर वोटरों को साधने की कवायद की दिशा में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। जो नंबर गेम के लिए काफी जरूरी हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जहां पार्टी की संगठनात्मक मशीनरी को मजबूत करने के लिए राज्य के एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंच रहे हैं, वहीं राज्य के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार पांच जनवरी को अपनी ‘विकास यात्रा’ शुरू करेंगे। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद नड्डा का यह पहला दौरा है

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

कांग्रेस भी मैदान में
दूसरी ओर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 5 जनवरी को बांका जिले के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण मंदार पहाड़ी से पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तहत राज्य इकाई की चरणबद्ध पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। पौराणिक रूप से, मंदार पहाड़ी वह स्थान है जहां अमृत मंथन हुआ था। बिहार कांग्रेस के पुरुष और महिलाएं 5 जनवरी से 10 जनवरी तक 100 किमी से थोड़ा अधिक की दूरी तय करते हुए बांका, भागलपुर और खगड़िया जिलों को कवर करेंगे। नड्डा मंगलवार को ही पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पार्टी मुख्यालय में संवाद बैठक करेंगे और बाद में वैशाली जिले के गोरौल में जनसभा को संबोधित करेंगे। नड्डा के दौरे के बाद भाजपा के कई अन्य नेता विभिन्न संसदीय क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

बीजेपी की तैयारी शुरू
भाजपा पहले ही बिहार में 40 में से अधिकांश सीटें जीतने की घोषणा कर चुकी है, जिनमें से 17 उसकी अपनी है। 16 जद (यू) के साथ, छह लोक जनशक्ति पार्टी के दो गुटों के साथ और कांग्रेस के पास एक सीट है। पदाधिकारियों के साथ नड्डा की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि राज्य इकाई को हाल ही में एक बड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था जब उसके उपाध्यक्ष और मुख्य प्रवक्ता राजीव रंजन ने सरकार की शराबबंदी नीति पर राज्य नेतृत्व की लाइन के साथ अपने मतभेदों के कारण पार्टी छोड़ दी थी। नीतीश ने अपनी सरकार द्वारा जिला स्तर पर किए गए कार्यों की समीक्षा करने और अधिकारियों को निर्देश जारी करने के लिए पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर से विकास यात्रा का ऐलान किया है।

कांग्रेस-जेडीयू की पकी खिचड़ी
आपको बता दें कि जब जेडीयू नीतीश कुमार को पीएम के रूप में कर रही है, तो नीतीश ने कहा है कि वह बीजेपी और पीएम मोदी के खिलाफ विपक्षी एकता बनाने के लिए सक्रिय होंगे और उन्होंने आरएसएस पर भी हमला करना शुरू कर दिया है। हाल में मुख्यमंत्री ने अपने एक बयान में खुद को पीएम की दौड़ से दूर बताते हुए कांग्रेस पर छोड़ दिया है कि वे पीएम पद की उम्मीदवारी तय करेंगे। उसके बाद कहा जा रहा है कि कांग्रेस और नीतीश कुमार में एक अलग तरह की खिचड़ी पक रही है, जिसमें तेजस्वी यादव शामिल नहीं हैं। सियासी जानकारों की मानें, तो नीतीश का कोई ठिकाना नहीं है। वे अपनी महत्वाकांक्षा को लेकर काफी सक्रिय रहते हैं, वे कभी भी तेजस्वी को पीछे छोड़कर कांग्रेस से अपनी सांठ-गांठ बढ़ा सकते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

Next Post
मिशन 2024 पर BJP…आज वैशाली में नड्‌डा की सभा:हरिहरनाथ मंदिर में पूजा के बाद नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव पर करेंगे मंथन

मिशन 2024 पर BJP...आज वैशाली में नड्‌डा की सभा:हरिहरनाथ मंदिर में पूजा के बाद नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव पर करेंगे मंथन

रुक नहीं रही टारगेट किलिंग

रुक नहीं रही टारगेट किलिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend