ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में गलाने वाली ठंड…दिन में 8 डिग्री गिरा पारा:अगले तीन दिन तक छाया रहेगा घना कोहरा

UB India News by UB India News
January 4, 2023
in दुर्घटना
0
बिहार में गलाने वाली ठंड…दिन में 8 डिग्री गिरा पारा:अगले तीन दिन तक छाया रहेगा घना कोहरा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में सर्दी का सितम जारी है। भागलपुर पटना, मुजफ्फरपुर सहित एक दर्जन जिले सोमवार को शीतलहर की चपेट में रहे। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 8 डिग्री तक नीचे रहा है। जबकि, रात का तापमान सामान्य के करीब रहा।

कोहरा और पछुआ हवा में ठंड की वजह से गलन का एहसास हो रहा है। सोमवार को बिहार में दिन सबसे कम पारा मुजफ्फरपुर में 14 डिग्री और रात में सबसे कम तापमान सीवान में 8 डिग्री दर्ज किया गया। भागलपुर दिनभर धुंध की चपेट में रहा।

RELATED POSTS

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

पिछले 24 घंटे में जहां अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, वहीं न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि हुई। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटे रही। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री, भागलपुर में 6 डिग्री, पूर्णिया 7 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के ऊपर प्रति चक्रवाती हवाओं का प्रभाव है। इससे केंद्र में अधिक तो आसपास नमी ‘युक्त हवा का प्रभाव है।

पश्चिमी चंपारण के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।
पश्चिमी चंपारण के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।

साथ ही सतह से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक पछुआ और उत्तर पश्चिम हवाएं चल रही हैं। इससे पांच जनवरी तक घने कोहरे का आसार है। मौसम विभाग ने बिहार के सभी हिस्से में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे कोहरे के साथ ही दिन में तापमान में गिरावट होगी। हालाकि, चार जनवरी तक रात का पारा स्थिर रहेगा और पांच जनवरी से रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट होगी।

जमुई में आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा।
जमुई में आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा।

ट्रेनों पर भी असर, विक्रमशिला एक्सप्रेस 4 घंटे देर से पहुंची, मालदा टाउन एक्सप्रेस रद्द रही

धुंध का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी दिखा। विक्रमशिला एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटा आठ मिनट की देरी से 12:35 बजे भागलपुर पहुंची। वहीं, डाउन ब्रह्मपुत्र मेल निर्धारित समय शाम 7:20 के बजाय देर रात 12 बजे के बाद पहुंची। मालदा टाउन इंटरसिटी एक घंटा पांच मिनट की देरी से शाम 5:30 बजे भागलपुर से खुली। दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस रद्द रही।

पटना में ठंड से बचने के लिए अलाव का तापते लोग।
पटना में ठंड से बचने के लिए अलाव का तापते लोग।

इंडिगो की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट हुई रद्द

पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट दिल्ली से उड़ान भरकर विस्तारा की आई। यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर 9:48 बजे लैंड की। इंडिगो की रात की दिल्ली की फ्लाइट 6ई 6383 और मुंबई की सेक्सी 6735 रद्द रही। रात में कुहासा होने की आशंका को देखते हुए दोनों को रद्द कर दिया गया। सबसे अधिक देर से इंडिगो की फ्लाइट चंडीगढ़- पटना रांची 3 घंटे देर से आई।

कटिहार में कड़ाके की ठंड है।
कटिहार में कड़ाके की ठंड है।

पहाड़ों में बर्फबारी से हवा में नमी बढ़ी… इसलिए तेजी से गिर रहा दिन का तापमान

पूसा कृषि मौसम परामर्शी सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार के अनुसार जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी के बाद चल रही उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण इस क्षेत्र में भी तेजी से बर्फीली हवा पहुंच रही है। हवा में नमी की मात्रा सुबह में रिकॉर्ड 100 फीसदी और दोपहर में भी 97 फीसदी रहने से दिन के तापमान तेजी से घटा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक शीतलहर जारी रह सकती है। तीन दिनों तक आसमान में हल्के बादल और कोहरा छाने से धूप के निकलने संभावना कम है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

by UB India News
July 7, 2026
0

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 6, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत ,ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक ………………

खामेनेई के शव को 4 महीनों से कैसे रखा हुआ है सुरक्षित?

by UB India News
July 2, 2026
0

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को 9 जुलाई को दफनाया जाएगा. उनकी मौत के 4 महीने से ज्यादा...

Next Post
जानलेवा उपहार………

जानलेवा उपहार.........

2024 के रण को लेकर बिहार में बिछने लगी बिसात, नड्डा का वैशाली दौरा तो कांग्रेस-नीतीश का ‘Y प्लान’

2024 के रण को लेकर बिहार में बिछने लगी बिसात, नड्डा का वैशाली दौरा तो कांग्रेस-नीतीश का 'Y प्लान'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend