ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वार्ता ही एकमात्र रास्ता…..

UB India News by UB India News
December 24, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
वार्ता ही एकमात्र रास्ता…..

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पहले ही अनुमान लगाया जा रहा था कि जाड़े़ के मौसम में यूक्रेन का संकट और बढ़ेगा। पिछले महीने ब्रिटेन की पत्रिका ‘इकोनॉमिस्ट’ ने जाड़े़ के मौसम में यूक्रेन‚ रूस सहित यूरोपीय देशों में मानवीय त्रासदी का अनुमान लगाया था। अब युद्ध क्षेत्र में तापमान जमाव बिंदु से काफी नीचे आ गया है। दोनों युद्धरत देश अपने सैनिकों को भीषण जाड़े़ से बचाने के लिए आवश्यक गरम कपड़़ों का प्रबंध करने के लिए जूझ रहे हैं। इसलिए भारत की सलाह पर अमल करते हुए यूक्रेन और रूस यदि कूटनीति और वार्ता का सहारा लें तो युद्धविराम और शांति की पहल हो सकती है। लेकिन दोनों पक्ष की ओर से इस तरह के संकेत नहीं हैं। एक बार फिर अमेरिका के बाइडे़न प्रशासन ने करोड़़ों ड़ॉलर के हथियार यूक्रेन को देने की घोषणा की है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ब्लोदोमिर जेलेंस्की ने उम्मीद जताई कि अमेरिका आगे भी मदद देता रहेगा। अमेरिका की धरती पर जेलेंस्की के पांव रखने के पहले ही अमेरिका ने यूक्रेन को १.८५ अरब ड़ॉलर की सैन्य सहायता की घोषणा की। दूसरी ओर‚ रूस ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य मदद से संघर्ष और तीव्र होगा। इस बीच पुतिन ने अपने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू को देश के सैन्यकर्मियों की संख्या १० लाख से बढ़ाकर १५ लाख करने का निर्देश दिया है। पुतिन ने स्वीकार किया है कि यूक्रेन के रूस अधिकृत क्षेत्रों की स्थिति कठिन है। वास्तव में यूक्रेन संघर्ष से रूस की अर्थव्यवस्था चरमराने लगी है। कठोर प्रतिबंधों के कारण वह विश्व बिरादरी में अलग–थलग पड़़ता जा रहा है। शायद यही वजह है कि बृहस्पतिवार को पुतिन ने मीडि़या को संबोधित करते हुए कहा कि रूस युद्ध का अंत चाहता है और इसमें अनिवार्य रूप से एक कूटनीतिक समाधान शामिल होगा। पुतिन के रूख में यदि बदलाव आया है तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए। पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन युद्ध के शुरू होने के बाद पुतिन से पांचवीं बार टेलीफोन पर वार्ता की थी। मोदी निश्चित तौर पर मध्यस्थ की भूमिका का निर्वाह कर सकते हैं क्योंकि रूस और यूक्रेन दोनों का नेतृत्व मोदी पर भरोसा करता है। उम्मीद की जानी चाहिए कि पुतिन और जेलेंस्की वार्ता की मेज पर आएंगे और समस्याओं का निराकरण होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 6, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
अब पाबंदियों में ढील दी जाए………….

सचेत रहे भारत...........

BSSC पेपर लीक में EOU की कार्रवाई शुरू

BSSC पेपर लीक में EOU की कार्रवाई शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend