ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

BSSC पेपर लीक में EOU की कार्रवाई शुरू

UB India News by UB India News
January 3, 2023
in खास खबर, पटना, शिक्षा
0
BSSC पेपर लीक में EOU की कार्रवाई शुरू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) के पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने FIR दर्ज कर ली है। सूत्रों के अनुसार इस केस को आर्थिक अपराध इकाई ने एग्जाम के स्टैटिक मजिस्ट्रेट के बयान पर दर्ज किया है। बड़ी बात यह है कि मामला सामने आने के बाद से ही EOU एक्टिव हो गई। इस केस की जांच के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई है। अब यह टीम अपने स्तर से जांच में भी जुट गई है।

शुक्रवार की देर रात इस स्पेशल टीम ने दो जगहों पर छापेमारी भी की है। सूत्रों का दावा है कि काफी हद तक इस मामले में EOU की स्पेशल टीम को लीड मिल चुकी है। आज इस मामले में बड़ा अपडेट भी हो सकता है। वैसे आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि जल्द ही इस केस का खुलासा हो जाएगा।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

किसी सेंटर से पेपर लीक होने का शक

BSSC का एग्जाम शुक्रवार को दो पालियों में था। पहली पाली सुबह 10:15 बजे से शुरू हुई थी, जिसे दोपहर 12:15 बजे तक चलना था। लेकिन, एग्जाम शुरू होने के महज 45 मिनट के अंदर ही इसका पेपर लीक हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब इस मामले की जांच EOU ने शुरू किया तो टीम के हाथ काफी जानकारियां लगी।

सूत्रों के अनुसार BSSC ऑफिस आए बगैर ही क्वेश्चन पेपर सीधे एग्जामिनेशन सेंटर जाती है। जो एक, दो नहीं, बल्कि पूरे 5 लेयर में पैक होती है। इसलिए जांच टीम को शक है कि BSSC एग्जाम का यह क्वेश्चन पेपर किसी एग्जामिनेशन सेंटर से ही लीक हुआ है। इसी पॉइंट पर जांच भी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी हुई है।

पिछली बार चेयरमैन की हुई थी गिरफ्तारी

BSSC एग्जाम का पेपर एक बार पहले भी लीक हो चुका है। तब उस दरम्यान पटना पुलिस ने FIR दर्ज कर केस की जांच की थी। उस दरम्यान IPS मनु महाराज पटना के SSP थे। केस की जांच करते हुए पटना पुलिस ने काफी सबूत जुटाए। फिर उस केस में जो बड़ी गिरफ्तार हुई, उसने सबको चौंका दिया था। उस वक्त IAS अधिकारी सुधीर कुमार BSSC के चेयरमैन थे। पुलिस टीम ने इन्हें ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस वक्त इनके अलावा कई और लोगों की गिरफ्तारियां हुई थी।

BSSC पेपर लीक मामले में केस दर्ज: किसी सेंटर से पेपर आउट होने का शक; छात्र नेता बोले- बिहार के पेपर बाहरी एजेंसी क्यों छापे

छात्र नेता दिलीप कुमार ने भास्कर के पास BSSC तृतीय स्नातक परीक्षा के प्रश्न पत्र के पन्ने शुक्रवार को पहली शिफ्ट की परीक्षा खत्म होने से पहले भेजे थे। भास्कर इस खबर को सामने लेकर आया। यह सिद्ध हो गया कि दिलीप के पास जो प्रश्न पत्र थे, वही परीक्षा में पूछे गए थे।

दिलीप ने बीपीएससी 67वीं पीटी का प्रश्नपत्र तब सामने लाए थे, जब परीक्षा चल रही थी। आखिरकार वह परीक्षा सभी केन्द्रों पर रद्द करनी पड़ी थी और फिर से परीक्षा लेनी पड़ी। उस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

दरअसल, बिहार कर्मचारी चयन आयोग की तृतीय स्नातक प्रारम्भिक  परीक्षा का शुक्रवार को  प्रश्न पत्र प्रथम पाली में छात्रों के पास 10:53 पहुंच गया था. छात्र नेता दिलीप कुमार ने अपने व्हाट्सएप पर इस प्रश्न पत्र को शेयर कर दिया. 10:59 पर कई छात्रों ने उनके पास प्रश्नपत्र का स्क्रीनशॉट भेज दिया था. यह पहला मौका नहीं है, जब बिहार में नौकरी के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा का प्रश्न पत्र आउट हुआ हो. इसके पहले बीएसएससी का प्रश्न पत्र लीक हो गया था और आर्थिक अपराध इकाई ने इस मामले की जांच कर कई लोगों को गिरफ्तार किया था.

एक बार फिर से बिहार में परीक्षा की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. हालांकि, बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा है कि इस पूरे मामले की जांच करवाकर दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….

क्या प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर विधानसभा सीट की सियासी कहानी?

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर जन सुराज ने आधिकारिक तौर पर प्रशांत किशोर उर्फ पीके के नाम...

Next Post
ICICI बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर गिरफ्तार

ICICI बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर गिरफ्तार

दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा:राहुल 107 दिन में तीन हजार किमी चलकर राजधानी पहुंचे

दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा:राहुल 107 दिन में तीन हजार किमी चलकर राजधानी पहुंचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend