ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जेल से मिले 35 मोबाइल तो IG ने एक साथ 17 कैदियों को कर दिया ट्रांसफर

UB India News by UB India News
December 5, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, भोजपुर
0
जेल से मिले 35 मोबाइल तो IG ने एक साथ 17 कैदियों को कर दिया ट्रांसफर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के भोजपुर जिले में बढ़ते अपराध के बाद से प्रशासन ने ऑपरेशन क्लीन के तहत इन दिनों बड़ा अभियान चला रखा है. भोजपुर जेल पर प्रशासन की पैनी निगाहें है. डीएम और एसपी के बाद जेल अधीक्षक ने खुद जेल के अंदर छापेमारी कर शनिवार को 35 मोबाइल जब्त किया था. 35 मोबाइल मिलने के बाद जेल प्रशासन से लेकर जिला और पुलिस प्रशासन तक में खलबली मच गई थी. जेल अधीक्षक ने आनन-फानन में जेलर समेत उच्च रक्षित कक्षपाल और कक्षपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. इतना ही नहीं जिन कैदियों के पास से मोबाइल मिले थे उन सभी के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया गया.

इसके बाद इस पूरे मामले में जेल आईजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 कैदियों को भागलपुर जेल स्थानांतरित करने का आदेश दिया है. जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जेल अधीक्षक संदीप कुमार ने 17 कैदियों को भागलपुर के केंद्रीय कारा और शहीद जुब्बा साहनी कारा के लिए स्थानांतरित कर दिया है. जेल प्रशासन की दलील है कि इन कैदियों के भोजपुर जेल से हट जाने के बाद भोजपुर में बढ़ते अपराध को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. वैसे भी समय-समय पर कैदियों का स्थानांतरण होता रहता है लेकिन इतनी भारी संख्या में कैदियों के स्थानांतरण के बाद जेल से अपराधिक वारदातों को साजिश रचने की गतिविधि पर काफी अंकुश लगाया जा सकेगा.

RELATED POSTS

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

जेल प्रशासन के इस फैसले से भोजपुर जेल में बंद कैदियों में हड़कंप मच गया है. वैसे तो समय-समय पर कैदियों को स्थानांतरित किया जाता रहा है लेकिन यह पहला मौका है जब लंबे अरसे के बाद एक साथ 17 कैदियों को जेल से दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया है. उधर जिन कैदियों के पास से मोबाइल जब्त किया गया है उनसे जेल प्रशासन के अलावा भोजपुर पुलिस से पूछताछ करने में जुटी हुई है.

जिलाधिकारी राजकुमार के हस्तक्षेप से भोजपुर में अपराध नियंत्रण के लिए ऑपरेशन क्लीन मुहिम शुरू की गई है. इसमें जेल के बाहर आपराधिक वारदातों को रोकने और जेल के अंदर से साजिश रचने कोशिशों को हर संभव रोकने के प्रयास में जुटा हुआ है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 30, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 29, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 29, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
बीजेपी ने मुकेश सहनी के साथ फिर कर दिया ‘खेला’

बीजेपी ने मुकेश सहनी के साथ फिर कर दिया 'खेला'

इनका मकसद समाज में तनाव पैदा करना:शाहनवाज

इनका मकसद समाज में तनाव पैदा करना:शाहनवाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend