ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जहर भरी सोच का क्या…….

UB India News by UB India News
December 2, 2022
in खास खबर, शिक्षा, हास्य - व्यंग
0
जहर भरी सोच का क्या…….

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्वाग्रह कितने नकारात्मक हो सकते हैं; इसकी बानगी सोशल मीडि़या पर वायरल एक वीडि़यो में देखने को मिली। वीडि़यो में एक छात्र क्लासरूम में प्रोफेसर का प्रतिकार करते हुए दिखा। दरअसल‚ छात्र ने प्रोफेसर द्वारा उसे ‘कसाब’ संबोधित कहने पर गहरी आपत्ति दर्ज कराई। मसला कर्नाटक के मणिपाल विवि का है।
अच्छी बात यह है कि विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर की इस ‘हल्की हरकत’ पर तत्काल एक्शन लिया और उन्हें निलंबित कर दिया। जैसा कि खबरों में बताया जा रहा है कि प्रोफेसर ने कथित तौर पर छात्र से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम उस्मान बनाया। नाम सुनकर प्रोफेसर के कहा‚ ‘ओह‚ तुम कसाब की तरह हो!’ इससे छात्र भड़क गया और प्रोफेसर से बहस हो गई। छात्र ने कहा‚ ‘२६/११ मजाक नहीं था। इस देश में एक मुसलमान होने के नाते और हर दिन इन सबका सामना करना पड़ सकता है। आप मेरे धर्म के बारे में मजाक नहीं कर सकते। आप मुझे आतंकवादी नहीं बुला सकते।’ बता दें कि २६/११ के मुंबई हमलों के बाद जीवित पकड़े गए एकमात्र पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी दी गई थी। पूरे घटनाक्रम को प्रोफेसर के नजरिये से देखें तो यह उसके लिए समान्य बात हो सकती है। चूंकि उसके पूर्वाग्रह का प्रतिकार किसी ने नहीं किया‚ इसलिए उसने अपनी गलती सुधारने की जहमत भी नहीं उठाई। वहीं‚ अगर छात्र के नजरिये को समझने की कोशिश करें तो उसने सजग प्रतिकार किया। अमूमन लोग ऐसी सतही टिप्पणियों को टाल जाते हैं। दरअसल‚ अमेरिका में ९/११ की घटना के बाद वैश्विक तौर पर ‘इस्लामोफोबिया’ का प्रसार तेजी से हुआ है। जिसमें यह कहा गया कि हर मुसलमान आतंकवादी नहीं होता‚ मगर हर आतंकवादी मुसलमान ही क्यों होता हैॽ इस प्रकार की धारणाओं ने इस्लाम के अनुयायियों के प्रति दुनियाभर में घृणा का माहौल पैदा किया है। तकलीफ की बात है कि धर्मगुरुओं ने इसे दूर करने के गंभीर प्रयास नहीं किए। हमारे यहां एक तबका मानता है कि सत्ताधारी विचारधारा से जुड़े़ लोगों ने इस्लामोफोबिया को अपने राजनीतिक हितों के खातिर बढ़ावा दिया। जिसका उदाहरण कर्नाटक की घटना है। हमें यह समझने की जरूरत है कि इस प्रकार की धारणाएं हमें कहीं नहीं ले जातीं। समाज पीछे चला जाता है। मणिपाल की घटना इसलिए ज्यादा चिंताजनक है क्योंकि इसमें एक शिक्षक शामिल है; जो समाज को दिशा देने का काम करता है। चुनांचे ऐसी धारणाओं की मजम्मत जरूरी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
दुनिया को राह दिखाने के लिए खुद का संभलना जरूरी है……

दुनिया को राह दिखाने के लिए खुद का संभलना जरूरी है......

बात का बतंगड़ बनाने वालों का क्याॽ

बात का बतंगड़ बनाने वालों का क्याॽ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend