ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बेहतर होती संभावनाएं

UB India News by UB India News
November 24, 2022
in कैरियर, खास खबर, शिक्षा
0
बेहतर होती संभावनाएं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विश्व में युवाओं के सामने नये अवसरों के संकट के बावजूद भारत में सरकारी और गैर-सरकारी, दोनों क्षेत्रों में नई नौकरियों की संभावनाएं बढ़ रही हैं।

कोविड महामारी और यूक्रेन युद्ध के चलते पैदा हुई वैश्विक कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बीच यह स्थिति उत्साहजनक है। बड़ी बात यह है कि नये रोजगार अवसर युवाओं के उनके अपने शहर, गांव में बन रहे हैं। इससे युवाओं के सामने पलायन की मजबूरी कम हुई है, और वे अपने क्षेत्र के विकास में भी सहयोग दे पाएंगे।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

दस लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला’ के तहत मंगलवार को 71,056 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा क्योंकि उनकी सरकार मिशन मोड में काम कर रही है।

मोदी ने कहा कि स्टार्ट-अप से लेकर स्वरोजगार तक, स्पेस से लेकर ड्रोन तक, आज भारत में युवाओं के लिए चौतरफा अवसर बढ़ रहे हैं। सेवा निर्यात के मामले में तो भारत दुनिया की एक बड़ी शक्ति बन गया है। प्रधानमंत्री ने नवनियुक्त कर्मियों के लिए आयोजित होने वाले ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ की भी शुरुआत की।

इस प्रशिक्षण सुविधा से जुड़कर कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता को अद्यतन कर सकेंगे। इस प्रकार रोजगार के बाजार में अपनी उपयोगिता साबित करने में सक्षम हो सकते हैं। आज पूरे विश्व में संकट है, और देशों की अर्थव्यवस्थाओं को लेकर तमाम अंदेशे हैं। इस कदर कि अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपनी श्रम बल में छंटाई करने को विवश हैं। ऐसे में जरूरी है कि श्रम बल ज्यादा से ज्यादा कुशल हो। कुशल श्रम शक्ति की मांग को पूरा करने के मामले में भारत लाभ की स्थिति में है।

देश में युवाओं की संख्या ज्यादा है, और स्वयं को अद्यतन करने की  युवाओं में तत्परता भी है। अनेक कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं, ताकि युवा कौशल में इजाफा हो सके। इस कड़ी में पीएलवाई-प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेटिव-जैसी योजनाएं आरंभ की गई हैं ताकि विनिर्माण क्षेत्र में भारत विश्व का पावर हाउस बन सके। इसके लिए उद्योग का कार्यक्षम होना जरूरी है। ऐसा होने के लिए जरूरी है कि श्रम बल कुशल हो। यदि ऐसा हो सका तो अनुमान के मुताबिक, पीएलवाई से ही देश में कम से कम 60 लाख रोजगारों का सृजन किया जा सकेगा। कहना होगा कि देश में रोजगार सृजन का उत्साहवर्धक माहौल तैयार हो रहा है। निश्चित ही इससे अर्थव्यवस्था को संबल मिलेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
मील का पत्थर…………..

मील का पत्थर..............

पाकिस्तान : सेना के लिए वेक-अप कॉल ,असीम मुनीर होंगे पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ

पाकिस्तान : सेना के लिए वेक-अप कॉल ,असीम मुनीर होंगे पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend