ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मेघालय सीमा पर 6 लोगों की मौत पर असम गंभीर, लिखी केंद्र को चिट्ठी, CBI या NIA जांच की मांग

UB India News by UB India News
November 24, 2022
in Lokshbha2024, अपराध
0
मेघालय सीमा पर 6 लोगों की मौत पर असम गंभीर, लिखी केंद्र को चिट्ठी, CBI या NIA जांच की मांग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

असम-मेघालय सीमा पर 6 लोगों के मारे जाने के मामले को लेकर असम की सरकार ने गंभीर रुख अपनाया है. असम सरकार ने केन्द्र सरकार को चिट्ठी लिखकर इस मामले की सीबीआई जांच या एनआईए से जांच करवाने के लिए कहा है. दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस मुद्दे पर बात की. जबकि असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा के मुताबिक ये सीमा विवाद नहीं है बल्कि सीमावर्ती इलाके में टिंबर को लेकर झगड़ा हुआ था. राज्य सरकार लगातार गृह मंत्रालय से इस बारे में संपर्क बनाए हुए है.

 

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

शिलांग के पश्चिम जयंतिया हिल्स में असम-मेघालय सीमा विवाद को लेकर हुई झड़प के कुछ घंटे बाद असम की एक एसयूवी को मंगलवार रात मेघालय की राजधानी शिलांग में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी. दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, जिससे एसयूवी पूरी तरह से जल गई, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

वेस्ट कार्बी आंगलोग जिले में असम-मेघालय सीमा पर कथित तौर पर अवैध लकड़ी ले जा रहे एक ट्रक को मंगलवार तड़के असम के वनकर्मियों द्वारा रोकने के बाद भड़की हिंसा में एक वन कर्मी सहित छह लोगों की मौत हो गई. मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को टैग करते हुए एक ट्वीट में शिकायत की है कि असम पुलिस और वनकर्मी मेघालय में घुसे और बिना उकसावे के गोलीबारी करनी शुरू कर दी. संगमा की पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी पार्टी है.

हालांकि, असम पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि ट्रक को राज्य के वेस्ट कार्बी आंगलोंग जिले में राज्य के वन विभाग की टीम ने रोका तो मेघालय की तरफ से लोगों की भीड़ ने इस टीम और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, जिसके कारण असम की ओर से हालात पर काबू पाने के लिए गोली चलाई गई.

संगमा ने कहा, ‘‘पश्चिमी जैंतिया हिल्स जिले के मुकरोह गांव में मारे गये छह लोगों में से पांच लोग मेघालय के निवासी हैं, जबकि असम के एक वनकर्मी की मौत हुई है.” इसके विपरीत असम पुलिस ने एक वन कर्मी समेत मृतकों की संख्या केवल चार बताई है.

संगमा ने ट्वीट किया, ‘‘मेघालय सरकार इस घटना की कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है जिसके तहत असम पुलिस और असम के वनकर्मियों ने मेघालय में घुसकर बिना उकसावे के गोलीबारी की. मेघालय सरकार न्याय दिलाने के लिए सभी कदम उठायेगी. इस अमानवीय कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.”

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट किया, “मेघालय के मुक्रोह में हुई अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण गोलीबारी की घटना से मैं स्तब्ध और अत्यंत दुखी हूं, जिसमें असम के 5 निर्दोष नागरिकों और एक वन रक्षक की जान चली गई. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवारों के साथ हैं”.

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने लिखा, “कोनराड संगमा और हिमंत विश्व शर्मा कब तक सीएम रहेंगे. मेघालय को हल्के में लेना? मेघालय के लोग कब तक भय और असुरक्षा में जिएं? यह अन्याय कब तक चलेगा?आज की घटना सरकार की अक्षमता को उजागर करती है, अपने ही लोगों को विफल कर रही है”.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 2, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

Next Post
Petrol- Diesel की कीमतों में 12 दिनों में 8.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

क्रूड ऑयल की कीमतों में बदलाव के बाद पेट्रोल डीजल के नए भाव जारी

बीजेपी ने कांग्रेस पर गुजरात में वोट के लिए पैसे बांट रही कांग्रेस, शेयर किया Video

बीजेपी ने कांग्रेस पर गुजरात में वोट के लिए पैसे बांट रही कांग्रेस, शेयर किया Video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend