ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वैशाली में ट्रक ने 20 को रौंदा‚ 8 की मौत

UB India News by UB India News
November 22, 2022
in दुर्घटना, वैशाली
0
वैशाली में ट्रक ने 20 को रौंदा‚ 8 की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में सड़क किनारे पीपल के पेड़ के नीचे खड़े होकर पूजा कर रहे लोगों को नशे में धुत एक ट्रक ड्राइवर ने 20 लोगों को कुचल दिया। इसमें 8 की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 6 बच्चे हैं। ये सभी लोग पीपल के पेड़ के नीचे खड़े होकर पूजा कर रहे थे। तभी 120 की रफ्तार में एक ट्रक आया और लोगों को रौंदते हुए निकल गया। लोगों ने बताया कि अगर पेड़ नहीं होता तो 50 से ज्यादा जानें जातीं।

हादसा रविवार रात करीब 9 बजे सुल्तानपुर गांव के पास हुआ। मरने वालों में सभी की उम्र 20 साल से कम है। हादसे के बाद गैस कटर से ट्रक को काटकर मृतकों को निकाला गया। ज्यादातर बच्चे ट्रक और पेड़ के बीच में फंसे थे। ग्रामीण मनोज राय ने बताया कि घटना स्थल पर सड़क किनारे ही देवस्थल है। 50-60 साल से वहां पूजा हो रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि हादसे के वक्त यहां 60 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

चश्मदीद- मेरी आंखों के सामने पोती की मौत हो गई
इस घटना के चश्मदीद अनुज कुमार राय बताते हैं कि नेवतन की पूजा लगभग पूरी हो चुकी थी। सब अपने-अपने घर लौटने वाले थे कि तभी हाजीपुर से महनार की तरफ जा रहा अनियंत्रित ट्रक लोगों को कुचलता चला गया। इसके बाद वो पीपल के पेड़ में टकरा गया। अनुज के मुताबिक, अगर ट्रक पेड़ में नहीं टकराता तो कम से कम 50 से ज्यादा लोगों की मौत होती।

हादसे में 8 साल की अनुष्का की भी मौत हो गई। अनुष्का के दादा राजकुमार ने बताया कि बाबा भुइयां की पूजा से पहले नेवतन का कार्यक्रम चल रहा था। सड़क के किनारे ही पीपल के पेड़ के पास गांव के लोग डाली लेकर खड़े थे। इसमें बच्चे, बुजुर्ग, महिला सभी शामिल थीं। 5.30 बजे पूजा शुरू हुई। 9 बजे लगभग ये समाप्त होने वाली थी। तभी ट्रक आया और यहां खड़े लोगों को कुचल दिया। मेरी आंखों के सामने पोती की मौत हो गई।

मरने वालों में सभी की उम्र 20 से कम
मरने वालों की उम्र 8 से 20 साल के बीच है। मृतकों में वर्षा कुमारी (8), सुरुचि (12), अनुष्का (8), शिवानी (8) , खुशी (10), चन्दन (20), कोमल (10) और सतीश (17) शामिल हैं।

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोग मदद के लिए आगे आए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोग मदद के लिए आगे आए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। किसी ने अपना बेटा खोया तो किसी ने पोता।
हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। किसी ने अपना बेटा खोया तो किसी ने पोता।
यह फोटो ट्रक ड्राइवर की है। उसके सिर और मुंह पर चोट लगी है।
यह फोटो ट्रक ड्राइवर की है। उसके सिर और मुंह पर चोट लगी है।

प्रधानमंत्री ने भी दुख जताया
PM मोदी ने भी घटना पर दुख जताया। मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मदद देने का ऐलान किया। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर शोक जताया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रुपए मदद देने का ऐलान किया। साथ ही घायलों के इलाज के निर्देश दिए।

भुंइया बाबा की पूजा और नेवतन क्या है
गांव वालों ने बताया की भुंइया बाबा की पूजा यहां वर्षों से होती आ रही है। भुंइया बाबा की पूजा में धरती की पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार धरती ने ही लोगों को जीवन दिया, धरती ही लोगो का जीवन यापन करती है। धरती से ही उपजे अन्ना फल फूल को खा कर लोग जी रहे हैं। यहां तक कि मरने के बाद भी धरती यानी की मिट्टी में ही लोग समा जाते हैं। कुल मिला कर जीवन से मरण तक आदमी धरती से जुड़ा रहता है। लिहाजन इस गांव के लोग धरती यानी भुइयां बाबा की पूजा करते हैं। ​​​​​

नेवतन मतलब आमंत्रण। भुइयां बाबा की पूजा के एक दिन पहले शाम को धरती को आमंत्रण देने की प्रथा है। इसी प्रथा के अनुसार स्टेट हाईवे के बगल में पीपल के पेड़ के बगल में यह पूजा की जा रही थी। गांव के लोगों के साथ गांव के बच्चे भी इस पूजा को देख रहे थे। बच्चे सड़क किनारे खड़े थे।

8 शवों का एक साथ नदी के किनारे नयागंज के 28 टोला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
8 शवों का एक साथ नदी के किनारे नयागंज के 28 टोला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
वैशाली के देसरी थाना का नया 28 टोला गांव। हर तरफ मातम पसरा है। आज जहां भुइयां बाबा की पूजा का उत्सव होना था। वहां एक साथ आठ चिताएं उठी हैं। ये सारी चिताएं गांव के होनहार भविष्य की है। इनमें 8 साल की वर्षा से लेकर 20 साल का चंदन शामिल है। ये सभी बच्चे मौत से अंजान रविवार शाम को गांव के सबसे पुराने पीपल के पेड़ के पास भुइयां बाबा की पूजा से पहले नेवतन की रिवाज में शामिल होने गए थे। उसी पेड़ में अब इनके मांस के लोथड़े चिपके हुए हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 22, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 22, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

by UB India News
July 20, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचा दी है....

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक,...

Next Post
जांच एजेंसियों की निष्पक्षता

जांच एजेंसियों की निष्पक्षता

निरंकुश रवैया……..

निरंकुश रवैया........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend